हर हर महादेव!
आप सभी को सावन के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई।
भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
वे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें तथा आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित विधान मंडल दल की अहम बैठक में शिरकत की।
बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी ।
बैठक के बाद आदरणीय अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता में भी शामिल हुआ।
चार दिन की सरकार बची है, इसीलिए उप्र विधानसभा में सत्र भी चार दिन का ही हो रहा है।
1. पहला दिन उप्र भाजपा सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी।
2. दूसरा दिन अयोध्या के प्रभु राम जी के मंदिर में हुई सुनियोजित चोरी के महापाप की ज़िम्मेदारी, अपने ऊपर से हटाकर केंद्र सरकार पर डालकर, अपना पल्ला झाड़ने में निकाल देगी।
3. तीसरा दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन से बचने में निकाल देगी।
4. चौथा दिन दुखी माँ के सरेआम अपमान पर मुंह छिपाकर जल्दी से सत्र ख़त्म करने की घोषणा करने में निकाल देगी।
सच तो ये है कि अब भाजपा को भी मालूम है कि वो फिर कभी सरकार में वापस नहीं आएंगे, इसीलिए विधानसभा को महत्व नहीं दे रहे हैं बस सत्र आयोजित करने की औपचारिकता निभा रहे हैं।
भाजपा की चला-चली की बेला का मानसून सत्र भी चला-चली टाइप का सत्र है।
अब भाजपा जाएगी, फिर कभी न आएगी!
आपकी सीख हमारा मार्ग, आपके सिद्धांत हमारी प्रेरणा।
श्रद्धेय पिता जी स्व०ओमकार सिंह यादव जी पूर्व मंत्री जी के नए संकल्पों और नई चेतना के साथ कोटि-कोटि नमन।
श्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव जी पूर्व मंत्री जी के लक्ष्मण जैसे साथ देने वाले भाई श्री प्रेम सिंह यादव जी अध्यक्ष गन्ना समिति जनपद बदायूं की अंतिम यात्रा में मानपुर में शामिल रहा ! नमन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,श्री आलमबदी आज़मी साहब (विधायक,निजामाबाद) का आकस्मिक निधन,,
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति प्रदान करें।