देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और तानाशाही के विरुद्ध 'संपूर्ण क्रांति' का शंखनाद करने वाले, भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
जन-अधिकारों और पारदर्शिता के लिए उनका ऐतिहासिक संघर्ष हमेशा इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा। 🙏🌼
राष्ट्रऋषि, 'ग्रामोदय से राष्ट्रोदय' के उद्घोषक, प्रबुद्ध राष्ट्रवादी विचारक भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की जयंती पर सादर वंदन।
@RSSorg के आजीवन प्रचारक व मानव कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित करने वाले भारतरत्न श्रद्धेय नानाजी_देशमुख जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन 🙏🏻
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
आपको एवं आपके पूरे परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
जगत जननी माँ जगदम्बा आपके जीवन से दुखों का नाश करें और सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।
#Navratri
शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।
राहुल गांधी और INDI अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के उपचुनावों और हाल ही में हुए राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में NDA को मिली जीत बताती है कि जनता ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है।
जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, पर जनता इनका यह चरित्र पहचान चुकी है। इसीलिए एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री @SuvenduWB जी, असम के मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. @DrManikSaha2 जी व पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी जी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं 'संपूर्ण क्रांति' के जनक 'भारत रत्न' लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र-निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित उनका ओजस्वी जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा।
#JayaprakashNarayan
अपने शौर्य और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित करने वाली दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में से एक, भारतीय वायुसेना के जांबाज नभ प्रहरियों को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
#IndianAirForceDay 🇮🇳
दिशोम गुरु स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी एवं मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी की माता श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏 🌼
मोदी जी ने कहा कि धारा 370 की दीवार टूट गई, नक्सलवाद की कमर तोड़ी जा चुकी है और आतंकवाद के विरुद्ध भारत अब घर में घुसकर जवाब दे रहा है। देश अब अपनी चुनौतियों का स्थायी समाधान कर रहा है।
#25YearsOfSeva
मोदी जी ने बताया कि पहले की सरकार में इंपोर्ट बढ़ाने के रास्ते खोजे जाते थे, आज एक्सपोर्ट के रास्ते बन रहे हैं। पहले ब्लैकआउट की हेडलाइन बनती थी, आज भारत के सोलर पावर की चर्चा होती है।
#25YearsOfSeva
बिना रुके, बिना थके, 25 वर्षों की अखंड सेवा और समर्पण, जो सिर्फ राष्ट्र के नाम रहा! 🇮🇳
2001 के गुजरात से लेकर आज तक, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का सफर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सफर रहा है।
#25YearsOfSeva