तारों की दुनिया अब क्लासरूम में! 🔭🌌
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हाजी पट्टी (कुड़वार, सुल्तानपुर) के बच्चे अब 'एस्ट्रोनॉमी लैब' के जरिए अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीख रहे हैं।
यह नवाचार बच्चों में वैज्ञानिक सोच को नई उड़ान दे रहा है। 🚀
#PMSHRI#AstronomyLab@SultanpurBSA
आधुनिक भारत की नई तस्वीर: डिजिटल पन्नों से ज्ञान की उड़ान! 📖✨
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हाजी पट्टी विकास खण्ड कुड़वार सुलतानपुर के बच्चे अब डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए ज्ञान-विज्ञान की नई दुनिया से सीधे जुड़ रहे हैं।
#PMSHRI#BasicShiksha#SmartClassroom@SultanpurBSA
PS Bhagwanpur
@Brckurwar@SultanpurBSA
"सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मेरे सपनो ं का भारत" प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, विकासखंड कुड़वार में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।"
#आ��ीर्वाद का दीया
#सेवा संकल्प अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
प्रकृति से जुड़कर सीखना, बच्चों के सर्वांगीण विकास की सुंदर पहल है।” 🌿📚
आज PM SHRI प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर, लंभुआ, सुलतानपुर में इको क्लब के अंतर्गत बच्चों को शाक वाटिका तैयार करने की गतिविधि कराई गई। 🪴🌱
बच्चों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ पौधों की देखभाल, रोपण एवं शाक वाटिका तैयार करने की प्रक्रिया को सीखा। इस गतिविधि से उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना, जिम्मेदारी एवं व्यावहारिक कौशल विकसित हो रहे हैं। 🌍💚
आज का छोटा पौधा, कल के स्वस्थ एवं हरित भविष्य की नींव है। 🌱✨
#PMSHRI #EcoClub #शाकवाटिका #पर्यावरणसंरक्षण #बेसिकशिक्षा #सुलतानपुर #GreenSchool #MissionShiksha
@SultanpurBSA
निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की संप्राप्ति हेतु बीआरसी कुड़वार में 'एफएलएन प्रशिक्षण' का चतुर्थ बैच प्रारंभ!
शिक्षक साथियों का उत्साह और नवाचार की ललक नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करेगी। 🎯📖
#NIPUN#FLNTraining#ShikshaVibhag#Kurwar#MissionShiksha
राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय कादीपुर जयसिंहपुर सुलतानपुर में बच्चों को आउटडोर व इनडोर पर आधारित खेल कराया गया।
खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है साथ ही साथ वे प्रतिस्पर्धा करना, अनुशासन रखना जैसे कौशल भी सीखते हैं।
“डिजिटल शिक्षा की ओर एक सार्थक कदम! 💻📚
PM SHRI CS CHARTHAI, धनपतगंज का ICT Lab विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके सीखने, समझने और रचनात्मक कौशल को नई दिशा दे रहा है।
#pmshri#ICTLab
बच्चों की पढाई लिखाई पर चर्चा करने हेतु प्राथमिक विद्यालय कटका खानपुर, कूरेभार, सुलतानपुर में माता समूह के साथ बैठक की गयी। इस बैठक में सभी माताओं को उनके बच्चों की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा गया कि बच्चों को घर पर उनकी पढाई में अपेक्षित सहयोग जरूर दें और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।
अभिभावक की सहभागिता + शिक्षक का म���र्गदर्शन = बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव। 🌱📖
#निपुणभारत #बेसिकशिक्षा #माता_समूह #शिक्षा #सुलतानपुर #SchoolEducation #MissionShiksha
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। 🏆📚
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचार—“एक अच्छा शिक्षक वही है जो जीवन भर विद्यार्थी के रूप में सीखता रहता है।”—शिक्षक की निरंतर सीखने और बच्चों के भविष्य को संवारने की भावना को प्रेरित करते हैं।
समर्पित शिक्षक ही ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं।✨
समस्त सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
#��िक्षकदिवस #TeachersDay #बेसिकशिक्षा #सुलतानपुर #शिक्षकसम्मान #शिक्षा #राष्ट्रनिर्माण
सीखना केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं।” 🌱✨
बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक क्षमता के विकास हेतु कम्पोजिट विद्यालय कटावाँ, दूबेपुर, सुलतानपुर में बच्चों को गीली मिट्टी से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ बनाने का अवसर प्रदान किया गया। 🏺🎨
इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता, सूक्ष्म कौशल एवं सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रचनात्मकता को अवसर मिले, तो हर बच्चा अपनी प्रतिभा को आकार दे सकता है। 🌟📚
#बेसिकशिक्षा #सृजनात्मकशिक्षा #बालशिक्षा #CreativeLearning #MissionShiksha #Education
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन—सशक्त नारी, सशक्त समाज की पहचान।” 🌸✨
मिशन शक्ति केन्द्र, महिला थाना, सुलतानपुर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सहायता सेवाओं एवं स्वावलंबन के प्रति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में जागरूक किया जा रहा है।
मिशन शक्ति का उद्देश्य प्रत्येक महिला एवं बालिका को सुरक्षित, सम्मानित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। 💪🌺
#MissionShakti #मिशनशक्ति #नारीसुरक्षा #नारीसम्मान #नारीस��वावलंबन #महिलासशक्तिकरण #सुलतानपुर
📖 कहानी से सीख, खेल से विकास और गतिविधियों से आनंददायी शिक्षा। 🌈✨
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (08 सितंबर 2026) के अवसर पर शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद सुलतानपुर के समस्त को-लोकेटेड आंगनबाड़ी बाल वाटिका केन्द्रों पर “आओ सुनें और सुनाएँ कहानी” गतिविधि का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र खेल एवं मॉर्निंग सर्कल टाइम के पश्चात बच्चों ने कहानी सुनी और उसके माध्यम से मिलने वाली सीख पर संवाद किया। 📖👧👦
कहानी, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया सहज, आनंददायी और प्रभावी बनती है। 🌱✨
#अंतर्राष्ट्रीयसाक्षरतादिवस #LiteracyDay #बालवाटिका #आंगनबाड़ी #FoundationalLearning #NIPUNBharat #MissionShiksha
"अखबार पढ़ने की आदत बच्चों ��ें सोचने और समझने का नया नज़रिया पैदा करती है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय, धारावां (विकास खंड कुड़वार) में आज प्रधानाध्यापक जी के साथ छात्रों ने बड़े उत्साह से अमर उजाला अखबार' पढ़ा और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। बेहतरीन पहल!" @AmarUjalaNews #education
आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार द्वितीय में डीसी (बालिका) एवं डीसी (निर्माण) द्वारा प्रधानाध्यापक व छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन (MDM) ग्रहण किया गया।
@SultanpurBSA
#MidDayMeal#MDM#Sultanpur#BasicShikshaParishad
आज दिनांक 29.08.2026 को कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम एवं द्वितीय का परियोजना निदेशक (डी०आर०डी०ए०), सुलतानपुर द्वारा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के सुचारु व गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं फल/दूध वितरण व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया।
@SultanpurBSA#MidDayMeal
शिक्षा की मजबूत नींव के संकल्प के साथ! 📖
आज द���नांक 27/08/2026 को FLN प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का निरीक्षण किया एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को बेहतर बनाने हेतु मुख्य बिंदुओं पर संवाद किया। 🏫🤝
#FLNTraining #निपुण_भारत #EducationMatters