कासगंज: थाना अमांपुर के ग्राम अर्जुनपुर कदीम में अनुसूचित जाति (जाटव) समाज के लोकेश पुत्र राजाराम एवं हर्षिता पुत्री रामवीर के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और घर में घुसकर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है, पुलिस जांच में जुटी।
@kasganjpolice
कासगंज: रविवार को थाना ढोलना क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ भगवंतपुर पुल पर सेल्फी लेते समय नहर में डूबे युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र में जीआर इन्फ्रा कंपनी के 28 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत, सुबह बिस्तर पर मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, मौत की वजह रिपोर्ट के बाद होगी स्पष्ट।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम सिरावली में एक परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, स्टील के गिलास के नीचे पटाखा रखकर जलाने से 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, गिलास के टुकड़े पेट में लगने से हुई मौत।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र के अमांपुर रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से टेम्पो के पलटने से युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना सोरों क्षेत्र में खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, कासगंज तिराहे के पास की घटना, टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलटा, हादसे में बस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल, जांच जारी।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र में शिक्षा को लूट से मुक्त कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हरवीर सिंह पर FIR दर्ज, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, अभिभावकों-छात्रों को भड़काने, शैक्षणिक माहौल खराब करने का आरोप।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना सोरों क्षेत्र में खेत में करीब 30 वर्षीय युवक मिला घायल अवस्था में, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल, इलाज के दौरान हुई युवक की मृत्यु, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र स्थित विशाल मेगा में लगी आग, आसमान तक उठीं आग की लपटें, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन अभी सामने आना बाकी है।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र में मंदिर में अराजक तत्वों की करतूत, मंदिर पर बने धार्मिक चित्रों पर कालिख पोती, मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिसकर्मी, तत्काल पेंटर को बुलाकर सुधार कार्य शुरू, दोषी की पहचान और कार्रवाई की मांग, नगर पालिका के बाहर का मामला।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में रेलवे फाटक के नीचे से गुजर रहे दंपती आए ट्रेन की चपेट में, हादसे में 70 वर्षीय महिला की हुई मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासगंज के नौरथा गांव में चोरों का धावा, अज्ञात चोरों ने तीन बंद मकानों को बनाया निशाना, खेत की तरफ से दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर, मकानों से नकदी, जेवर और मोबाइल किए चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।
@kasganjpolice
कासगंज : थाना पटियाली क्षेत्र के नगला मनसुख में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ किशोर का वीडियो वायरल, वीडियो में किशोर कथित तौर पर तमंचा लहराते और “तमंचे पर डिस्को” करता नजर आ रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना सोरों क्षेत्र के अल्लीपुर बरवारा में 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज के आवास विकास कॉलोनी में तमंचे से फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, जींस की शर्ट की कंपनी को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना सहावर क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर बच्ची को किया सकुशल बरामद, पुलिस के मुताबिक अपहरण की नहीं हुई पुष्टि, बच्ची को रोता देख मदद के लिए बैठा ले गए थे बाइक सवार, बच्ची के कहने पर उतारा।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किलौनी अंडरपास के पास हाईवे किनारे मिला शव, पास ही मिला परचून का सामान व विक्की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना सोरों क्षेत्र के नगला लाले गांव में अपनी लापता बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र के नगला चिना में चोरी के शक में 13 वर्षीय किशोर को दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से बांध कर की पिटाई, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
@kasganjpolice
कासगंज: थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्र के हजारा नहर का मामला, युवक युवती का अभी तक नहीं चला पता, रिश्ते के देवर-भाभी ने नहर में लगाई थी छलांग, दोनों के बीच कथित प्रेम संबंधों की चर्चा भी आई सामने, पुलिस और PAC की फ्लड यूनिट द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
@kasganjpolice