मास्को से यूरोपियन क्वालिटी की 200 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीनें आज जोधपुर ब्रेथ बैंक पहुँच गई है।पर्याप्त मशीनें होने के कारण अब हम जोधपुर के साथ ही जोधपुर के पड़ौसी जिलों (जैसलमेर, बाड़मेर ,पाली, जालौर व नागौर) में भी ज़रूरतमंदों को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन उपलब्ध करा रहे हैं।
"महात्मा गांधी अस्पताल में राजस्थान का सबसे बड़ा ब्रेथ बैंक स्थापित, कोरोनाकाल में जनसहभागिता की मिसाल"
सोनू सूद ने Breath Bank के सदस्यों को किया सैल्यूट
सोनू ने कहा " उपेक्षा व निंदा कर कुछ लोग रोकेंगे, उनकी चिंता छोड़ सेवा कार्य जारी रखें"
कोरोना काल में सेवा का पर्याय बन चुके देश के रियल हीरो @SonuSood आज जोधपुर में हो रहे राज्य के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे
आज शाम 4 बजे मेरे फेसबुक पेज पर लाईव समारोह देखने के लिए तैयार रहें।
-निर्मल गहलोत
आ गया ऑक्सीजन प्लांट...क्षमता : 50 क्यूबिक मीटर/घंटा ( जन सहभागिता से तैयार होने वाला जोधपुर का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट) रविवार, 23 मई को शाम 4 बजे जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में समर्पित करेंगे ये ऑक्सीजन प्लांट...आप सभी वर्चुअल कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।