जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन, विद्यालयों में स्वच्छता, बच्चों की सुरक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन, डीबीटी आदि की समीक्षा। नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश।
भेटुआ स्थित प्रथम उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आदर्श पुस्तकालय का उद्घाटन DIOS,BSA व BEO भेंटुआ की उपस्थिति में हुआ, पुस्तकालय शिक्षा हेतु महत्वपूर्ण,,बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जुड़ने का बेहतरीन अवसर।छात्राओं का जलपान वितरण के साथ उत्साहवर्धन किया
कुशल मार्गदर्शन व सतत प्रयासों से बच्चों की प्रतिभाएं निरंतर निखर रही हैं।,,छात्र शिक्षा, कला, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मीडिया व विभिन्न मंचों पर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। यह बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की समर्पित कार्यशैली का प्रेरणादायी परिणाम है।
जनपद अमेठी में सम्मानित जनप्रतिनिधियों, जनपदीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण संबंधित व माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन,,,
अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
अनुदेशकों को सम्मानित कर प्रतीकात्मक रूप से ₹17 हजार की चेक प्रदान किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया गया,,,
भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रथम दिवस जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अभिवादन सीखते हुए भाषा, संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं की भावना विकसित हुई।
प्रा०वि० छवहिया, कोटवा सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में मातृशक्ति को नमन करते हुए बच्चों में मां के प्रति प्रेम, सम्मान व संस्कार की भावना हेतु विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन,,
गीत,चित्रकला व प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने मां के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का भव्य आयोजन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण,,
शिक्षामित्र सम्मान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन,,
“लर्निंग बाय डूइंग” गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता एवं विभिन्न कौशलों का विकास हो रहा है। गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों का सीखना अब अधिक रोचक, आनंददायक और प्रभावी हो रहा है ऐसे शिक्षण से विद्यालयों में शिक्षण का वातावरण और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायक बन रहा है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र संग्रामपुर में “क्लीन बीआरसी, ग्रीन बीआरसी के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के छायादार पौधों का रोपण किया गया।पहल के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं प्रेरणादायी वातावरण निर्माण की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। 🌱🌳
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि शुरुआत से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा मिले तो सफलता निश्चित है।
निश्चित रूप से इसी प्रकार परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आगे भी नई सफलताओं के आयाम स्थापित करते रहेंगे।
KGBV संग्रामपुर में विज्ञान के अंतर्गत ‘प्लांट इरिगेशन’ का अभिनव प्रयोग
छात्राओं ने प्लास्टिक बोतलों से सरल सिंचाई मॉडल बनाकर जल संरक्षण व वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को मजबूत कर रही हैं।
विद्यालयों में उत्साहपूर्वक पृथ्वी दिवस का आयोजन।विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को सरल और प्रेरक रूप में प्रस्तुत किया।,,,
पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज विद्यालयो में विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। हम सभी अपनी धरती को सुरक्षित, स्वच्छ बनाने का संकल्प लें
नारी सशक्तिकरण की दिशा में विद्यालयों में सृजनात्मक कार्य,,
चित्रकला, निबंध, पोस्टर आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति का महत्व समझा और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं,बल्कि नारी सम्मान व समानता की सोच को भी सशक्त बनाते हैं।
विभिन्न विद्यालयों में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न, 70% से अधिक उपस्थित बालिकाओं की माताओं/अभिभावकों को तिलक ,पुष्प-माल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस पहल ने नारी सम्मान, सहभागिता और जागरूकता को नई ऊर्जा प्रदान की।नारी शक्ति हेतु प्रेरणादायी कदम,,
टीएलएम के प्रयोग से शिक्षण रुचिकर, सरल एवं प्रभावशाली हो जाता है,, UPS उड़वा, बहादुरपुर के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में आकर्षक टीएलएम के माध्यम से कक्षा शिक्षण जीवंत होने के साथ विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ रही है
सक्रिय सहभागिता के साथ सीखने की ओर एक सशक्त कदम,,
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत भादर में रैली का आयोजन।जनसमुदाय से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील।जनसंपर्क कर लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही घर-घर संपर्क एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नामांकन में निरंतर वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं।
📚 स्कूल चलो अभियान के तहत विकास क्षेत्र संग्रामपुर में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी से शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
#SchoolChaloAbhiyan