SIEMAT में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं NIEPA, नई दिल्ली के तत्वावधान में KGBV वार्डन प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ।जेंडर संवेदनशीलता, किशोरावस्था, ICT व बाल सुरक्षा पर उपयोगी सत्र आयोजित हुए। समापन पर सभी को #SchoolChaloAbhiyan के तहत शत-प्रतिशत नामांकन हेतु प्रेरित किया गया।
प्रयागराज जनपद की बेटियों ने प्रगति 2026 आत्मसम्मान से समानता तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभा व आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर जनपद को गौरवान्वित किया। सभी प्रतिभागी बालिकाओं व सुगमकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#InternationalWomensDay#Pragati2026#BalikaShiksha
माघ मेला–2026 में सेनिटेशन कॉलोनी स्थित अस्थायी विद्याकुंभ विद्यालय का सफल समापन हुआ। 333 बच्चों को स्मार्ट क्लास, निःशुल्क पुस्तकें, स्वेटर, जूते-मोजे व गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। इस पुनीत कार्य में लगे सभी को उनकी समर्पित मेहनत हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जनपद स्तरीय ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के अंतर्गत विज्ञान क्विज एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान क्विज में धनपुर ब्लॉक एवं मॉडल प्रदर्शनी में चाका ब्लॉक जनपद #प्रयागराज अव्वल रहा। विजेताओं को टैबलेट, बैग व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
#innovation2026
जनपद प्रयागराज में "बाल उत्सव – प्रगति 2.0 स्वाभिमान और सफलता की ओर " का सफल आयोजन किया गया। बच्चों की प्रेरक कहानियाँ व कॉमिक बुक प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। मंडल हेतु टॉप 05 सर्वश्रेष्ठ बच्चे चयनित हुए। सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐 #BalUtsav#UPEducation
मौसम विभाग की चेतावनी व जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज के निर्देशानुसार अत्यधिक ठंड, शीतलहर व घने कोहरे के दृष्टिगत जनपद के समस्त विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 8 तक) का संचालन समय परिवर्तित किया गया है। समस्त विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक संचालित होंगे।
माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान (मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या) के दृष्टिगत DM प्रयागराज के निर्देशानुसार 16 से 20 जनवरी तक प्रयागराज के कक्षा 1-8 के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों (परिषदीय/CBSE/ICSE आदि) में अवकाश रहेगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
प्रयाग स्टेशन, प्रयागराज पर सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक माघ मेला ड्यूटी का निर्वहन किया। श्रद्धालु यात्रियों को उनके सुगम गंतव्य एवं सुरक्षित, सुगम यात्रा हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिनांक 29 व 30 दिसंबर 2025 को सभी बोर्डों के स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।