कतिपय समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबर जिसमे २७००० प्राथमिक विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में विलय करते हुए बंद करने की बात की गई है बिल्कुल भ्रामक एवं निराधार है.
किसी भी विद्यालय को बंद किए जाने की कोई प्रक्रिया गतिमान नहीं है ।
माo प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रारंभ किए गये ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत आज माo मुख्यमंत्री जी ने UPSSSC द्वारा चयनित 1,573 ANM को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
#MissionRojgarUP
परिषदीय विद्यालयों में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 जून तक बढ़ा दिए गए हैं। पहले 15 जून से स्कूल खुलने थे लेकिन अब 27 जून 2023 को विद्यालय खोले जाएंगे।
@UPGovt@CMOfficeUP@thisissanjubjp
प्रदेश की ग्राम पंचायतों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 'स्मार्ट ग्राम पंचायत' के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में अच्छी सड़कों का निर्माण, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, LED स्ट्रीट लाइट जैसे विभिन्न कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
प्रयागराज: उ0प्रा0वि0 मरखामऊ आइमा में विज्ञान की गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों को श्वसन तंत्र के बारे में बताया गया। फेफड़ों की संरचना और फेफड़े किस तरह कार्य करते हैं इसके बारे में बच्चों ने स्वयं प्रयोग करके जाना।
#बेसिक_के_स्मार्ट_बच्चे@UPGovt@CMOfficeUP@thisissanjubjp