आज कानपुर नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक(DIOS)के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नई जिम्मेदारी को निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण से निभाने का संकल्प है। शिक्षा में सुधार सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, अवसर है। निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करूंगा।
@seceduup@DMKanpur@CdoNagar
परिवर्तन जीवन का नियम है। आज अंबेडकर नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में मेरा सफर समाप्त हुआ। अब कानपुर नगर में DIOS के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। अंबेडकर नगर के सभी सहयोगियों, शिक्षकों का धन्यवाद - आपका स्नेह और सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा। 🙏💐
माध्यमिक शिक्षा का नया सत्र आज से प्रारंभ होगा। प्रवेश, पंजीकरण एवं ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करें।
छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी। सकल नामांकन दर एवं संक्रमण दर शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। @AmbedkarnagarDM
समस्त केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट कल से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में एक टीम की तरह मिलकर कार्य करें। सावधानी, सतर्कता एवं शुचितापूर्वक बोर्ड की परीक्षा को सफल बनाएं। आप सभी को शुभकामनाएं।
18 फरवरी से शुरू हो रही #UPBoard परीक्षा को नकलविहीन कराने हेतु @AmbedkarnagarDM की अध्यक्षता में परीक्षा संबंधित सभी अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। सीसीटीवी, प्रश्नपत्र सुरक्षा व सघन जांच के सख्त निर्देश। लापरवाही बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक एवं सम्बन्धित पर कड़ी कार्रवाई होगी।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कौमी इंटर कॉलेज टांडा में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। @gulabdeviup@ChiefSecyUP
परीक्षा पे चर्चा 2026 के अंतर्गत आदरणीय जिलाधिकारी महोदय, अंबेडकरनगर द्वारा बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, सोशल मीडिया के सीमित उपयोग** एवं उच्च अंक प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
यूपी दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा जी द्वारा
उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किए गए सम्मान के लिए हृदय से आभार। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार हेतु प्रेरणा प्रदान देता रहेगा ।🙏🙏
@AmbedkarnagarDM के आदेशानुसार अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त विद्यालयों में कक्षा । से 12 तक दिनांक 08.01.2026 से दिनांक 10.01.2026 तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त समस्त माध्यमों के कक्षा । से 12 तक के सभी विद्यालयों में जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार दिनांक 31.12.25 तक अवकाश घोषित किया जाता है।