कारगिल युद्ध के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका अद्वितीय पराक्रम, एवं सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
बिलासपुर निवासी डॉ. चरणजीत सिंह गंभीर जी की सुपुत्री निशा संग मानव के शुभ विवाह समारोह राजनांदगांव में सम्मिलित हुआ। इस पावन एवं मंगलमय अवसर पर नवविवाहित वर-वधू को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल दांपत्य जीवन की हार्दिक मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
दुर्ग निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय स्वर्गीय श्री चैनसुख भट्टड़ जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
आज दिनांक 06 जुलाई को उनके निज निवास पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति।
दुर्ग निवासी प्रख्यात समाजसेवी श्रद्धेय स्वर्गीय श्री सुरेश मित्तल जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है।
आज दिनांक 06 जुलाई को उनके निज निवास पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति। ।
महान राष्ट्रचिंतक, प्रखर शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रसेवा, और अखंड भारत के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा के यशस्वी अध्यक्ष एवं हमारे आदरणीय मार्गदर्शक डॉ. रमन सिंह जी से उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
#BJP
छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाली, पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई जी का निधन कला एवं संस्कृति जगत के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की यशस्वी सांसद, माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
21वीं सदी के सबसे बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट के समय जब अनेक देश गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे थे, तब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक निर्णयों और सशक्त कूटनीतिक प्रयासों ने भारत को सुरक्षित और सशक्त बनाए रखा।
#NarendraModi#PMModi#NewIndia
संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
इस अवसर पर महापौर श्रीमति पूजा विधानी जी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जिला भाजपा कार्यालय, बिलासपुर में बिलासपुर शहर जिला द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के साथ सहभागी हुआ।
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, संगठनात्मक विषयों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
राष्ट्रीय ध्वज की रूपरेखा तैयार करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रध्वज तिरंगे के माध्यम से उन्होंने भारत की आन, बान और शान को अमर पहचान प्रदान की। उनका योगदान सदैव राष्ट्रवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
महान समाज सुधारक, ओजस्वी वक्ता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनके विचार, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास एवं मानव सेवा का संदेश आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत जी, रायगढ़ जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर ,जशपुर जिला प्रभारी श्री अमर सुल्तानिया सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारीगण एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर विधानसभा प्रभारी के रूप में जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर-चांपा में जांजगीर नगर मंडल एवं जांजगीर ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक में सहभागी हुआ।
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे समस्त चिकित्सक समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएँ।
मानव सेवा, समर्पण एवं करुणा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करने वाले सभी चिकित्सकों के प्रति सादर नमन एवं हार्दिक आभार।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री विनायक गोयल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा प्रदेश एवं राष्ट्र की सेवा में निरंतर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते रहें।
भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (भाजयुमो) श्री अमित साहू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा संगठन, जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें ।