देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आज हुआ भीषण अग्निकाण्ड अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा इसमें काफी लोगों की हुई मौत तथा कई लोगों के घायल होने की भी घटना अत्यन्त ही दुखद। सभी पीड़ित परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम पर केन्द्र व दिल्ली सरकार को ज़रूर विशेष ध्यान देना चाहिये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।
यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कोऑर्डिनेटर (महाराष्ट्र,राजस्थान,दिल्ली,हरियाणा एवं पंजाब) श्री @ramjigautambsp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#Bsp I #India
देश में न्यायप्रिय, धर्मनिर्पेक्ष एवं लोक कल्याणकारी महान शासक के रूप में प्रसिद्ध अहिल्याबाई होलकर जी की जयन्ती पर शत्-शत् नमन एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
भारतीय इतिहास की महान शासक अहिल्याबाई होलकर जी ने अपने आदर्शों, सेवा-भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का प्रेरणा स्त्रोत है। आज उनकी जयन्ती के पावन अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके अनुयायियों को शुभकामनाए।
यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।
इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।
🔥 बसपा ने फिर रचा इतिहास! 🔥
Bahujan Samaj Party ने पंजाब में एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर दी।
फिल्लौर के वार्ड 14 और 15 में शानदार जीत हासिल कर बहुजन आंदोलन को नई ऊर्जा दी है। 💙🐘
यह जीत सिर्फ चुनाव की जीत नहीं,
बल्कि बहुजन समाज के आत्मसम्मान, एकता और संघर्ष की जीत है। ✊
पूरी बसपा पंजाब टीम, मेहनती कार्यकर्ताओं और जागरूक जनता को हार्दिक बधाई एवं जिंदाबाद! 💐
“जिस समाज का राजनीतिक अधिकार मजबूत होता है,
उसी समाज का भविष्य सुरक्षित होता है।”
जय भीम 💙
जय बसपा 🐘
नमो बुद्धाय 🙏
#पंजाबबचाओ #बीएसपीमिशन2027 #BSP #Punjab #जयभीम #BahujanSamajParty
आज दिनांक 29-05-2026 को जनपद अम्बेडकरनगर के ग्राम ताहापुर (इस्माइलपुर) निवासी पूर्व सांसद लोकसभा/राज्यसभा एवं मुख्य मंडल प्रभारी बसपा माननीय घनश्याम चंद्र खरवार जी की पूज्य माता जी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#अंबेडकरनगर
1. यू.पी. के ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुःखद व चिन्ताजनक। सरकार इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराये और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाये।
2. साथ ही कल हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी सरकार गम्भीरता से लेते हुये मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाये, बी.एस.पी. की यह भी मांग।
बहुजन समाज पार्टी जबलपुर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मानस भवन जबलपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि- बसपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश इंजी. रमाकांत पिप्पल जी, प्रदेस प्रभारी एड. दिलीप बौद्ध जी, जोन प्रभारी पी. एस मंडेलिया जी मुख्य रूप से शामिल हुए, जबलपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही....
ईद अल अज़हा, अर्थात् आम बोलचाल की ज़ुबान में बक़रीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद तथा उनके साथ-साथ समस्त देशवासियों के ख़ुश व ख़ुशहाल ज़िन्दगी की शुभकामनायें।
सभी पर्व व त्योहार आदि पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ गुज़रे तो यह देश व जनहित में हमेशा बेहतर, ताकि देश-प्रदेश के विकास व यहाँ के लोगों की तरक़्क़ी पर पूरी ऊर्जा, शक्ति व संसाधन लग सके, जैसाकि बी.एस.पी. की यहाँ यूपी में रही चारों सरकारों में हमेशा से सभी सरकारों में दुर्लभ रही ’’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’’ के तहत् पूरी तरह से सर्वसमाज-हितैषी ’सर्वजन हिताय व सर्वजव सुखाय’ की बेहतरीन सरकार रही।