जिस तरह हमारी सभ्यता पर पश्चिमी दुनिया हावी हो रहे हैं, आने वाले वक्त में हमें खुद को खुद में खोजना मुश्किल हो जाएगा. ये पश्चिमी दुनिया अब शहरों से गांव की ओर बढ़ना तेज हो गई है. ऐसा मैं नहीं, इस बार का इकनॉमिक सर्वे कह रहा है. सरकार ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे यानी आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट गुरुवार को पेश की. इस रिपोर्ट में ग्रामीण पहलू से जुड़ी एक गंभीर समस्या जो हमारी लत हो गई है उसका भी जिक्र है. रिपोर्ट बताती है कि ग्रामीण इलाकों में 89% किशोर अब स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये बच्चे स्मार्टफोन का उपयोग पढ़ाई में नहीं बल्कि सोशल मीडिया के लिए कर रहे हैं. यानी एक वक्त बच्चों के लिए जो जगह अपने प्रियजनों, बाग़बगीचों और जीवन के मनोरंजन से जुड़ी थी वो अब स्मार्टफोन के स्क्रीन पर आकर रुक गई है. यानी सोशल मीडिया का संक्रमण अब गांव के किशोरों के जीवन में फैल गया है.
#EconomicSurvey2026 #SocialMedia #Smartphones