हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में खूनी संघर्ष |
पट्टे की जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने चलाई गोली | 315 बोर के तमंचे से फायर कर युवक को किया गंभीर घायल |
लहूलुहान हालत में घायल को सीएचसी सरीला में कराया भर्ती |
आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार
@hamirpurpolice
📍 जालौन | बुंदेलखंड
👉प्रतापपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 5 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त |
👉नए एसडीएम रिंकू सिंह ने संभाली कमान, छापेमारी कर अवैध खनन पर लगाया अंकुश |
👉सीज किए गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में जालौन कोतवाली भेजा गया |
📍 ललितपुर | नितिन गिरी
👉मामा की शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे पर डांस कर रहे भांजे की दर्दनाक मौत |
👉परिजनों का गंभीर आरोप— डीजे वाहन की टक्कर लगने से किशोर हुआ बुरी तरह घायल |
👉सदर कोतवाली क्षेत्र के 8 वर्षीय मासूम की मौत से शादी वाले घर में मचा कोहराम |
👉चौकाबाग स्थित टेलगो मैरिज गार्डन के पास बारात के दौरान हुआ हृदय विदारक हादसा |
👉हादसे के बाद आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया |
📍 हमीरपुर | संदीप द्विवेदी
👉कुरारा के भौली गांव में यमुना नदी पार करते समय 9 लोगों से भरी नाव पलटी |
👉हादसे में 9 लोग डूबे, राहत-बचाव दल ने 3 लोगों को सुरक्षित निकाल अस्पताल भेजा |
👉नदी में लापता 6 लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू जारी |
👉शाम करीब 5 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर भारी पुलिस बल और बचाव दल तैनात |
@hamirpurpolice@dmhamirpurup
📍 उरई-जालौन | नितिन कुमार
👉हरियाणा में दबिश देने गई उरई कोतवाली पुलिस की टीम भीषण सड़क हादसे का शिकार |
👉हादसे में 2 दरोगा और 3 सिपाहियों समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत |
👉ड्यूटी के दौरान हुए इस भीषण हादसे से पुलिस महकमे में मचा भारी कोहराम |
👉दबिश के लिए निजी कार से गए थे पुलिसकर्मी
👉सूचना मिलते ही जालौन प्रशासन और उच्चाधिकारी शोक में डूबे, परिजनों को दी सूचना |
@jalaunpolice@Uppolice
📍 हमीरपुर | बुंदेलखंड
👉NH-34 बेतवा पुल पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत |
👉हादसे में बाइक सवार मां ने मौके पर तोड़ा दम, बेटा गंभीर रूप से हुआ घायल |
👉महोबा डिपो की बस ने बाइक को रौंदा, टक्कर के बाद चालक बस छोड़ हुआ फरार |
👉नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, लगा घंटों लंबा भीषण जाम |
👉हादसे की सूचना पर CO सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, स्थिति तनावपूर्ण |
@hamirpurpolice
📍 जालौन | नितिन कुमार
👉जालौन के बिरिया खुर्द गांव में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी अपनी जान |
👉एक ही कमरे में झूलते मिले दोनों के शव, इलाके में फैली सनसनी |
👉तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर शुरू की थी अपनी गृहस्थी |
👉अचानक हुई दो मौतों से पूरे गांव में पसरा सन्नाटा और मातम |
👉सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा |
@jalaunpolice@Uppolice
📍 उरई-जालौन | बुंदेलखंड
👉इंद्रा नगर में नकाबपोश दबंगों का तांडव, सरेराह घर पर धावा बोलकर की भारी पत्थरबाजी |
👉हमलावरों ने इलाके में फैलाई दहशत, महिलाओं के साथ सरेआम की अभद्रता और गाली-गलौज |
👉पत्थरबाजी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल |
👉दबंगों की गुंडागर्दी से मोहल्ले में भय का माहौल, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार |
👉उरई कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश उपद्रवियों की शिनाख्त में जुटी |
📍 जालौन | नितिन कुमार (बुंदेली वार्ता)
👉कालपी कोतवाली के एनएच-27 पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार |
👉भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार |
👉हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोग |
👉6 घायलों की नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर |
👉अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे सभी श्रद्धालु, रास्ते में हुआ हादसा |
@jalaunpolice@Uppolice
📍 झांसी | बुंदेलखंड
👉प्रेमनगर पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को दबोचा |
👉अभियुक्तों के कब्जे से 2 लाख 80 हजार नकद और दो कीमती मोबाइल फोन बरामद |
👉सट्टा वेबसाइट के वॉलेट में करीब 44.66 लाख मूल्य के ऑनलाइन चिप्स/क्वाइन्स मिले |
👉राहुल गौतम और जयपाल राजपूत को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा |
👉आईफोन और सैमसंग मोबाइल में खुली मिलीं सट्टे की वेबसाइट्स, हो रहा था ट्रांजैक्शन |
@jhansipolice@Uppolice
📍 हमीरपुर | बुंदेलखंड
👉NH34 हाईवे पर फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर |
👉भीषण भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार |
👉स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया |
👉हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर किया रिफर |
👉हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी |
@hamirpurpolice
📍 झांसी | बुंदेलखंड
👉 बिना सीरियल नंबर की रसीदों से तहबाजारी को लेकर विरोध
👉@dmjhansi1 के पास समस्या लेकर पहुंचे ट्रक संचालक
👉 बसूली से परेशान ट्रक संचालकों ने की ऑनलाइन पेमेंट शुरू कराए जाने की माँग
👉 बिना QR कोड की रसीदों से जिला पंचायत करवा रही तहबाजारी की बसूली
📍 ललितपुर | बुंदेलखंड
👉पटसेमरा में 6 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी युवक के घर मिली गंभीर हालत में बच्ची |
👉सदर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 18 वर्षीय आरोपी को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार |
👉मासूम का महिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, पिता की तहरीर पर केस दर्ज |
👉गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात, मासूम की हालत देख लोगों में भारी आक्रोश |
👉दुष्कर्म की वारदात से इलाके में मची सनसनी, पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को भेजा जेल |
📍 ललितपुर | बुंदेलखंड
👉मड़ावरा के सतवांसा और साढूमल के बीच दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर |
👉सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 अन्य गंभीर रूप से हुए घायल |
👉टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, मची चीख-पुकार |
👉सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया |
👉मड़ावरा थाना क्षेत्र के सतवांसा गांव के पास हुआ दिल दहला देने वाला हादसा |
👉पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच शुरू |
📍 महोबा | बुंदेलखंड
👉खरेला थाना क्षेत्र के अतरौली मार्ग पर खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी |
👉मलखान चौधरी के खेत में पेड़ के पास मिला करीब 45 वर्षीय अधेड़ का शव, जुटी भीड़ |
👉शव के पास बिखरे मिले 500 और 200 के नोट, शराब के पाउच और कीटनाशक की डिब्बी |
👉कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस |
👉सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए शुरू |
@mahobapolice
📍 ललितपुर | बुंदेलखंड
👉पेयजल योजना की हकीकत जानने शहर की संकरी गलियों में पैदल निकले डीएम सत्यप्रकाश |
👉अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण कर 10 मई तक हर हाल में सप्लाई शुरू करने का अल्टीमेटम |
👉नई बस्ती और जगपुरा में खुदी सड़कों और पाइपलाइन की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार |
👉सड़क पर कीचड़ और जाम से परेशान लोगों ने जिलाधिकारी को सुनाई अपनी व्यथा |
👉लापरवाह कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई के निर्देश, काम में देरी पर होगी सख्त जवाबदेही |