We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.
The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.
PM and HM must resign for destroying the future of India’s youth.
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।
युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।
#ShikshaRevolution की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए #ChhatronKiGoonj Anthem.
बदलाव अब दूर नहीं।
देश का छात्र कह रहा है - “हमारा कोई भविष्य नहीं।”
और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं - “हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।”
जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए - वहां न्याय है ही नहीं।
कोटा महारैली: छात्रों की गूंज ✊
⦁ छात्रों की ताकत बनने
⦁ उनके संघर्ष को आवाज देने
⦁ पेपर लीक के जिम्मेदारों से हिसाब लेने
आ रहे हैं जननायक...
अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे साथ जुड़ें: https://t.co/lmAC5Ko1DW
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले - इन्हीं औज़ारों से वो हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।
याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ - देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
आज लखनऊ में NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक और CBSE में हुई अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
मोदी सरकार ने मान लिया है कि CBSE में गड़बड़ियां और घोटाला हुआ है।
ये NSUI की बड़ी जीत है। हम सड़कों पर रहे और आंदोलन किया। नेता विपक्ष राहुल गांधी जी पहले दिन से ही छात्रों की आवाज उठा रहे हैं।
मोदी सरकार ने CBSE के अध्यक्ष और सचिव, दोनों का तबादला कर दिया है, जो सरकार की नाकामी बयां कर रहे हैं।
NSUI हर कदम पर छात्रों के साथ खड़ी है। कोर्ट हो, संसद हो या सड़क- हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
: NSUI अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा,
पेपर-लीक बार-बार हो रहा।
शिक्षा और परीक्षा को प्रधानमंत्री के प्रधान ने मज़ाक बना दिया है।
मोदी है तो कॉमेडी है।
#SackPradhan
आधुनिक भारत के महान शिल्पी, “हिंद के जवाहर” पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी दूरदर्शी सोच ने देश को IIT, AIIMS, बड़े बांधों और इस्पात कारखानों जैसी आधुनिक संस्थाओं की सौगात दी, जिन्होंने नए भारत की नींव मजबूत की।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आधुनिक भारत की मज़बूत नींव रखते हुए उन्होंने एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित उनका दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
“अब इस व्यवस्था पर हमें कोई भरोसा नहीं रहा।”
यह आज कुछ NEET अभ्यर्थियों ने मुझसे कहा।
उनका ग़ुस्सा साफ़ दिख रहा था, और उनके सब्र का बाँध टूट चुका है। देश का युवा अब मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और बेरुख़ी को और बर्दाश्त नहीं करेगा।
और याद रखिए - यही युवा इस व्यवस्था को बदलेगा।