हर नागरिक का सम्मान- राष्ट्रीय जनता दल !
राष्ट्रीय जनता दल नागरिकों के सम्मान, रोजगार, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उन्नति के लिए कटिबद्ध है।
भाजपा के रसूखदार नेता दुर्गेश उपाध्याय शराब पीकर पुलिस पर धौंस जमाते हैं, हंगामा करते हैं और पुलिस उन्हें कोर्ट ले जाकर जुर्माना भरवाकर चुपचाप छोड़ देती है? आम जनता होती तो अब तक जेल में सड़ रही होती, लेकिन सत्ताधारी दल के नेता के सामने पुलिस ने भी घुटने टेक दिए!
#Bihar#RJD
बक्सर जिला मुख्यालय में आगामी 05 जुलाई, 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बक्सर जिले के सभी प्रखंड और पंचायत स्तर के साथियों से आग्रह है कि वे जिला मुख्यालय के इस शानदार आयोजन की तैयारियों में लग जाएं। #RJD#Bihar
भाजपा के अनुसार भ्रष्टाचार एक टेक्निकल चीज़ है, पूल टूटता रहता है, टूटेगा तो बनेगा।
क्या हुआ अगर कोई पुल टूटा तो? क्या हुआ अगर करप्शन हुआ तो? क्या हुआ जनता का पैसा भाजपा का सिस्टम डकार गया तो? #trending#viral
बिहार के जो मंत्री, मुख्यमंत्री बिहारी अस्मिता का हवाला देकर @AnilAgarwal_Ved जी के बिहार की अपनी एक #IPL टीम की बात पर उत्साह का ढोंग दिखाकर PR स्टंट कर रहे थे, वो आज "बिहारी अस्मिता" को भूल चुपचाप कोना पकड़े बैठे हैं!
तालाब में रहकर ..?
"गुजराती साहब" से बैर लेते तो माया मिली ना राम नहीं हो जाता?
अत्यंत दुखद! पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद जी के छोटे भाई प्रिंस यादव जी के नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
यह खबर न केवल परिवार बल्कि उनके तमाम शुभचिंतकों के लिए भी एक गहरा आघात है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति!
बक्सर में उद्घाटन के उपरांत पुल ढह गया। छतरी लेकर सरकार के अधिकारी मौके पर आए और एक गहरा ज्ञान बिहार को दे गए।
लब्बोलुब्बाव यह है कि पुल इसलिए गिर रहे ताकि बिहार के लोग कुछ सीखें! यानी लोगों को सिखाने के लिए पुल गिराए जा रहे?
वाह वाह वाह वाह…. #बिहार#bihar#crime#Corruption
बक्सर जिला के अनुमंडल अस्पताल, डुमरांव में बच्चे का ईलाज गेट के बाहर चल रहा है!
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी दुरुस्त है! #बिहार के स्वास्थ्य मंत्री कितने योग्य हैं!
बिहार सरकार और सरकारी व्यवस्था कितनी तत्पर है!
#RJD#Bihar#Health
वाह रे भाजपा का डबल इंजन सुशासन! एक तरफ सम्राट चौधरी की नाकामी से #बिहार में तस्कर खुद को राजा समझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ रेल मंत्री की लापरवाही से भारतीय रेल 'शराब ढोने वाली मालगाड़ी' बन चुकी है। #पटना के तस्कर ट्रेनों में कब्जा जमाए बैठे हैं और पुलिस तमाशा देख रही है। डूब मरो!
बिहार में शराब माफिया का आतंक चरम पर है और अपराध 4 गुना बढ़ गया है। लेकिन CM सम्राट चौधरी अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाय आवास कब्जा करने में बिजी हैं। BJP राज में अपराधी खुद 'सम्राट' बन चुके हैं! #Crime#Bihar
बिहार में अपराधियों का तांडव और सम्राट चौधरी का खोखला सुशासन! बिहिया में चेहरा बांधे बदमाशों ने सरेआम लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। भाजपा सरकार आते ही लुटेरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता तथा व्यवसायी दहशत के साये में जी रहे हैं!
#Bihar#Crime#Bhojpur
बिहार में NDA की 'डबल इंजन' सरकार का गजब खेल! अब #हरियाणा से चलकर #बक्सर तक शराब की खेप पहुंच रही है और चेकपोस्ट पर पुलिस सो रही हैं। फर्नीचर के नीचे छिपाई गई ₹8.5 लाख की शराब पकड़े जाना साबित करता है कि #भाजपा के सुशासन के दावे सिर्फ और सिर्फ जुमले हैं।
#Bihar#Crime
बिहार में अब पुलिस ही सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या होगा? दानापुर में सब-इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर ₹6 लाख की संपत्ति साफ कर गए। सम्राट चौधरी जी, आपकी भाजपा सरकार में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो पुलिस के घर में भी डाका डाल रहे हैं। शर्मनाक! #Bihar#Crime
लाशों के ढेर पर बैठ कर सुशासन का ढोल बजाने वाली भाजपा सरकार! #रामगढ़ में कत्लेआम हो रहा है और @bihar_police सिर्फ 'इनाम' का झुनझुना थमा रही है। #बिहार के असली 'सम्राट' तो अब ये खूंखार कातिल बन चुके हैं। @samrat4bjp अपनी नाकामियों का हिसाब दीजिए!
@yadavtejashwi#Crime#Bihar
भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्री सोनू कुमार राय जी की प्रबल जीत पर उन्हें एवं समस्त राष्ट्रीय जनता दल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं।
@yadavtejashwi#RJD#bihar#india
अपराधियों को 'पाताल' से निकालने और 'मिट्टी में मिलाने' का दावा करने वाले सम्राट चौधरी आपकी नाक के नीचे 45 लाख की शराब #बक्सर पार कर गई! क्या यही आपका सुशासन है? #मुजफ्फरपुर तक शराब की खेप जा रही है और आप सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं। जनता को ठगना बंद करो! #Bihar#Crime
बिहार में अपराधी अब 'सम्राट' बनकर घूम रहे हैं और आम आदमी की जान की कीमत कौड़ी के बराबर रह गई है। खरीक में खाना खाकर टहलने निकले युवक को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। #BJP की इस नपुंसक सरकार में अपराधियों को न पुलिस का डर है, न कानून का। धिक्कार है ऐसी निकम्मी और बेशर्म सत्ता पर!
पटना जंक्शन के शौचालय के पास कार में गैंगरेप और बेऊर के मकान में दो दिनों तक दरिंदगी! @samrat4bjp आपकी नाक के नीचे बिहार की राजधानी में ये क्या हो रहा है? सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त भाजपा सरकार को मासूमों की चीखें सुनाई नहीं दे रहीं। धिक्कार है!
#Patna#Bihar#Crime
बक्सर में अस्पताल गए परिवार के बंद घर से ₹50 लाख की भीषण चोरी। बहन की शादी के गहने तक साफ। भाजपा सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म। @samrat4bjp क्या यही आपका #सुशासन है जहाँ जनता घर छोड़ते ही लुट जाए? @yadavtejashwi
#Bihar#Crime
उत्तर भारतीयों के प्रति घृणा, हिंदी भाषा से नफ़रत, सनातन के खिलाफ ओछी मानसिकता के साथ लगातार टिप्पणी. ये व्यक्ति तमिलनाडु में कुछ साल और बना रहता तो वहां भारत के खिलाफ मानसिक फलती फूलती.
नफ़रती व्यक्ति का हारना बेहद जरुरी था.
एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करने की बजाय, देश को तोड़ने वाला बयान देता रहा.
कर्म का फल ईश्वर ने दे दिया…