केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शेड्यूल्ड भारतीय एयरलाइनों के घरेलू एवं अन्तरराष्ट्रीय परिचालनों के लिए एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण सहायता प्रदान करने हेतु तेल विपणन कम्पनियों को एकमुश्त अधिकतम ₹10,000 करोड़ तक की बजटीय सहायता को स्वीकृति दी।
#CabinetDecisions
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में एनएच-347बी के उन्नयन के लिए 4,400 करोड़+ रुपये के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी।
🔗 https://t.co/5DXP7M4417
#CabinetDecisions
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-63 के आर्मूर-जगतियाल-मंचेरियल खंड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-563 के जगतियाल-करीमनगर खंड को 4-लेन मानक में विकसित करने को मंजूरी दी।
🔗https://t.co/e9V8bcQE8n
#CabinetDecisions
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को 4-लेन मानक में अपग्रेड करने की ₹3,936.05 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी।
🔗https://t.co/CqsmBBQ0zs
#CabinetDecisions
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत नये तटीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी।
🔗 https://t.co/KJgu7C4esx
#CabinetDecisions
गाजियाबाद के नंदग्राम की बबीता शर्मा के जीवन को पीएम स्वनिधि योजना ने नयी दिशा दी।
स्थानीय मंदिर के पास पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाली बबीता ने योजना के वित्तीय सहयोग से अपना कारोबार बढ़ाया और अपनी आय में वृद्धि की।
#6YearsofPMSVANidhi@MoHUA_India
#PMSVANidhi योजना के तहत मिले ऋण से स्ट्रीट वेंडर विष्णु शंकर भारद्वाज ने अपनी पत्थर की मूर्तियों, मालाओं और उपहारों की दुकान को एक नयी पहचान दी जिससे उन्हें अपना कारोबार बढ़ाने, दुकान का स्टॉक और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिली।
#6YearsofPMSVANidhi
पश्चिम एशिया की मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद, भारतीय रेल आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध ढुलाई के माध्यम से देश की आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाए हुए है।
और पढ़ें : https://t.co/nhRUCapQah
फरीदाबाद के राकेश कुमार के लिए #PMSVANidhi योजना ने अवसरों के नये द्वार खोल दिए।
राकेश कुमार ने योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से अपने छोले-भटूरे के व्यवसाय का विस्तार किया और उसे अधिक स्थिर बनाया, जिससे उनकी आमदनी और ग्राहकों का विश्वास दोनों मजबूत हुए।
#6YearsofPMSVANidhi
छोटे ठेले से बड़े सपनों तक!
#PMSVANidhi योजना के तहत मिले ऋण से करनाल के स्ट्रीट वेंडर मनदीप ने अपने पिज्जा ठेले को एक नयी पहचान दी जिससे उन्हें अपना कारोबार बढ़ाने, ग्राहकों का भरोसा जीतने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिली।
#6YearsofPMSVANidhi
भारतीय रेलवे ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मई 2026 में 145 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया
🔸लौह अयस्क, उर्वरक और अन्य वस्तुओं की ढुलाई में बेहतर प्रदर्शन से माल ढुलाई में वृद्धि हुई
🔸पिछले महीने 61 करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्रा की; लंबी दूरी की यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है
विवरण: https://t.co/Q7ZJA5kERX
@RailMinIndia
जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की
🔸लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्यकता है सही मार्गदर्शन, सहयोग और एक उचित मंच उपलब्ध कराने की
🔸लाभार्थियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि यदि अवसर मिले तो हमारे गांवों, दूरदराज के क्षेत्रों और जनजातीय अंचलों से ऐसे युवा निकलकर आएंगे, जो भारत का नाम उज्ज्वल करेंगे
विवरण: https://t.co/z05fG3RZ5y
@rashtrapatibhvn