बदला लेने की, प्रतिहिंसा की शक्ति न होने से अनिच्छापूर्वक सहन कर लेना सच्ची सहिष्णुता नहीं है। यदि मन में प्रतिहिंसा की भावना बनी रही, तो हमारी सहिष्णुता-सहिष्णुता नहीं, निर्बलता या कायरता ही होगी, और प्रतिहिंसा की भावना अन्दर ही अन्दर हमारे चित्त को विषाक्त बना देगी।
~ अखण्ड ज्योति 1964 अप्रैल
#Shantikunj #GayatriParivar #TodaysThought #awgp #awgpofficial #ptshriramsharmaacharya #shantikunjharidwar #DSVV
Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Follow
अगर ये समझ लिया तो सफलता तय है| श्रद्धेय डॉ. प्राणव पंड्या जी
संगठन ही सफलता की असली कुंजी है, लेकिन क्या हर कोई इसे समझ पाता है? 🤔
श्रद्धेय डॉ. प्राणव पंड्या जी इस प्रेरणादायक संदेश में बताते हैं कि जब तक हम सब मिलकर एकता और प्रेम के साथ आगे नहीं बढ़ते, तब तक वास्तविक सफलता संभव नहीं है। यह प्रवचन हमें जीवन में संगठन, सहयोग और सकारात्मक सोच की शक्ति को समझाता है, जो हर लक्ष्य को आसान बना देता है।
#DrPranavPandya #Organization #Unity #Motivation #InspirationalSpeech #Spirituality #SuccessMantra #TeamWork #PositiveThinking #Satsang #LifeLessons #shorts #video
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम।
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स) प्रवास के दौरान परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने लॉर्ड करन फरीदून बिलिमोरिया जी से शिष्टाचार भेंट कर शैक्षणिक एवं औद्योगिक विषयों पर चर्चा की।
लॉर्ड बिलिमोरिया एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी एवं राजनेता हैं। वे बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी रह चुके हैं तथा वर्ष 2008 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किए गए थे। #dsvv #awgp #sanskriti #visit #growth
👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Channel Follow
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम।
हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस आयोजन में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर इन्वेस्टमेंट बैंकर्स, कम्युनिटी लीडर्स, चिकित्सकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए गायत्री मंत्र एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में लॉर्ड कृष रावल, एवं बैरोनेस सारा हाईड जी की विशेष उपस्थिति रही। यह आयोजन ब्रिटिश-भारतीय समुदाय के मध्य संवाद, सांस्कृतिक समन्वय एवं भारतीय जीवन-मूल्यों के प्रसार की दृष्टि से एक प्रभावशाली माध्यम सिद्ध हुआ।
#dsvv #awgp #sanskriti #visit #growth
👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Channel Follow
हम अपने आत्म-स्वरूप का विस्मरण न करते हुए मान-अपमान, सुख-दुख, हानि-लाभ और संयोग-वियोग में सदा समबुद्धि रखें और क्रोध को अपना महान शत्रु मानकर उससे अलग रहे तभी हमारा जीवन सुखी हो सकता है।
~ अखण्ड ज्योति 1964 अप्रैल
#DrChinmayPandya#awgp#awgpofficial#GayatriParivar#Shantikunj #ShantikunjRishiChintan #shantikunjharidwar #awgpphoto #shorts #ptshriramsharmaacharya
What does it take to keep growing and excelling? How can good health become a lifelong asset? Where can one find limitless joy and fulfillment? How do faith and values guide success?
https://t.co/tNlbn2jmVf
Book: Prepare Yourself To Excel
Writer: Pt Shriram Sharma Acharya
हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस आयोजन में परम आदरणीय @DrChinmayP जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में लॉर्ड कृष रावल, एवं बैरोनेस सारा हाईड जी की विशेष उपस्थिति रही।
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम
अपने कार्यक्रम-प्रवास के अगले चरण में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी यूनाइटेड किंगडम की संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स) पहुँचे।
इस अवसर पर उन्होंने लॉर्ड मॉरिस ग्लासमैन जी से शिष्टाचार भेंट कर पूज्य गुरुदेव एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विज़न को साझा किया। लॉर्ड ग्लासमैन एक प्रसिद्ध ब्रिटिश राजनेता, शिक्षाविद, सामाजिक टिप्पणीकार तथा यूनाइटेड किंगडम की संसद में लेबर पार्टी के सदस्य (पीयर) हैं।
#dsvv #awgp #sanskriti #visit #growth
👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Channel Follow
गुरुदेव की तपश्चर्या का प्रभाव – Resp. Dr. Chinmay Pandya Ji
गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी और वंदनीय माताजी की तपश्चर्या ने असंख्य जीवनों को शांति, सादगी और प्रकाश से भर दिया।
आदरणीय Dr. Chinmay Pandya Ji इस भावपूर्ण संवाद में बताते हैं कि –
👉 हमारे भीतर जो भी शांति या सादगी दिखती है, वह केवल गुरुदेव और माताजी की तपिश, ऊर्जा और भावप्रवणता का ही अंश है।
👉 जैसे सूर्य की किरण हमें प्रकाश का अनुभव कराती है, वैसे ही उनकी कृपा की झलक से हममें जीवन का प्रकाश जाग्रत होता है।
#ChinmayPandya #GayatriPariwar #Shantikunj #SpiritualWisdom #Simplicity #InnerPeace #ShriramSharmaAcharya #MataBhagwatiDeviSharma #shorts #haridwar #awgp #prerna #pravachan
👉 इच्छाएँ और उनका सदुपयोग (भाग 1)
📷
मनुष्य इच्छाओं का पुतला है। उसके व्यावहारिक जीवन में प्रतिक्षण अनेकों आकाँक्षायें उठा करती है। स्वास्थ्य की, धन की, स्त्री और यश की अनेकों कामनायें प्रत्येक मनुष्य में होती हैं। इसके विविध काल्पनिक चित्र मस्तिष्क में बनते बिगड़ते रहते हैं। जैसे ही कोई इच्छा स्थिर हुई कि मानसिक शक्तियाँ उसी की पूर्ति में जुट पड़ीं, शारीरिक चेष्टायें उसी दिशा में कार्य करने लगती हैं। संसार की विभिन्न गतिविधियाँ व क्रिया कलाप चाहे वह भौतिक हों अथवा आध्यात्मिक, इच्छाओं की पृष्ठभूमि पर निरूपित होते हैं। रचनात्मक कदम तो पीछे का है, पहले तो सारी योजनाओं को निर्धारित कराने का श्रेय इन्हीं इच्छाओं को ही है।
स्थिर तालाब के जल में जब किसी मिट्टी के ढेले या कंकड़ को फेंकते हैं तो उसमें लहरें उठने लगती हैं। पत्थर के भार व फेंकने की गति के अनुरूप ही लहरों का उठना, तेजी व सुस्त गति से होता है। ठीक इसी प्रकार हमारी इच्छायें क्या हैं, यह हमारी शारीरिक चेष्टायें, चेहरे के हाव-भाव बताते रहते है। व्यभिचारी व्यक्ति की आँखों से हर क्षण निर्लज्जता के भाव परिलक्षित होंगे। चेहरे का डरावनापन अपने आप व्यक्त कर देता है कि यह व्यक्ति चोर, डाकू, बदमाश है। कसाई की दुर्गन्ध से ही गाय यह पहचान लेती है कि वह वध करना चाहता है।
इसी प्रकार सदाचारी, दयाशील व्यक्तियों के चेहरे से सौम्यता का ऐसा माधुर्य टपकता है कि देखने वाले अनायास ही उनकी ओर खिंच जाते हैं। विचारयुक्त व गम्भीर मुखाकृति बता देती है कि यह व्यक्ति विद्वान, चिन्तनशील व दार्शनिक है। प्रेम व आत्मीयता की भावना से आप चाहे किसी जीव-जन्तु को देखें, वह भयभीत न होकर आपके उदार भाव की अन्तरमन से प्रशंसा करने लगेगा।
अनन्त आनन्द के केन्द्र परमात्मा के हृदय में एक भावना उठी- “एकोऽहंबहुस्यामि” और इसी का मूर्तिमान रूप यह मंगलमय संसार बन कर तैयार हो गया। यह उनकी सद्-इच्छा का ही फल है कि संसार में मंगलदायक और सुखकर परिस्थितियाँ अधिक हैं। यदि ऐसा न होता तो यहाँ कोई एक क्षण के लिये भी जीना न चाहता। पर अनेकों दुःख तकलीफों के होने पर भी हम मरना नहीं चाहते, इसलिये कि यहाँ आनन्द अधिक हैं।
✍️ परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
📖 अखण्ड ज्योति फरवरी 1965
Shantikunj Haridwar के Official YouTube Channel को Subscribe करके Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं और अपडेट रहें।
➨ YouTube: https://t.co/lXdpE7dZdu
👉 Official WhatsApp चैनल awgpofficial Channel को फॉलो जरूर करें।
https://t.co/0y4fsyXwsm
Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe
अहंकार से मुक्त होकर ही आत्मउन्नति का द्वार खुलता है । Ahankar Se Mukt Hokar Hi Aatmonnati Ka Dwar Khulta Hai
आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी |
इस वीडियो में भगवान बुद्ध के जीवन की एक अद्भुत घटना के माध्यम से अहंकार त्याग और आत्मज्ञान का गहरा रहस्य समझाया गया है।
#Shantikunj #GayatriParivar #TodaysThought
Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Follow
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 15 जून को “गंगोत्री से गंगासागर” थीम पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने लंदन से ऑनलाइन सहभागिता करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा सभी ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Channel Follow
गायत्री मंत्र भारतीय संस्कृति का बीज मंत्र है।
इस वीडियो में जानिए: क्यों गायत्री मंत्र को भारतीय संस्कृति का बीज मंत्र कहा गया है? जैसे एक छोटे से बीज में विशाल वृक्ष की संपूर्ण संभावना छिपी होती है, वैसे ही गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में संपूर्ण धर्म, अध्यात्म, ज्ञान और विज्ञान का सार समाहित है।
पूज्य गुरुदेव बताते हैं कि गायत्री मंत्र केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि ब्रह्मविद्या, तत्वज्ञान, दर्शन और जीवन-दर्शन का सार्वभौम शास्त्र है। इसके छोटे से स्वरूप में संपूर्ण मानवता के उत्थान का दिव्य संदेश निहित है।
#GayatriMantra #GayatriMahamantra #PanditShriramSharmaAcharya #GayatriParivar #IndianCulture #Brahmavidya #SpiritualWisdom