जनपद कानपुर देहात में 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0' के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल जी को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। @ChiefSecyUP@InfoDeptUP@UPGovt@CMOfficeUP@myogioffice
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक आज मा0 सदस्य श्री बृजेश कुमार जी (सेवानिवृत्त जिला जज) की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आयोग के मा0 सदस्य श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा जी (सेवानिवृत्त एडीजे), मा0 सदस्य डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया जी (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं मा0 सदस्य श्री एस.पी. सिंह जी (सेवानिवृत्त आईएएस), मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आयोग द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों से आयोग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं/ विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
विकासखंड अमरौधा की ग्राम पंचायत श्यामसुंदरपुर में वीबीज़ी-रामजी योजना अंतर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान करने और जनरेट मस्टर रोल के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।@UpRuralDev@UPGovt
विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडीयामऊ में “ग्राम चौपाल –गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए कि ग्रामीणों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण कराया जाए।@infodept@UPGovt@UpRuralDev
मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास खंड मलासा के अस्थायी गो-आश्रय स्थल गुरुगाँव का औचक निरीक्षण किया।
गो-आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरा न मिलने पर बीडीओ व सचिव को फटकार लगाते हुए 2 दिन में कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। @UPGovt@InfoDeptUP@sanjaychapps1@DOAHUP
@UPGovt@basicshiksha_up@ChiefSecyUP उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि
बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय व आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर (मलासा) का औचक निरीक्षण किया गया। कक्षाओं में शिक्षण सामग्री न मिलने और बाल-मैत्री पेंटिंग न होने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। @upgovt@basicshiksha_up@chiefSecyUP
डीग एवं गुरुग्राम स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी की ई-लर्निंग व्यवस्था व उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को अधिकाधिक विद्यार्थियों को जोड़ने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। @UPGovt
जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय में CSR माध्यम से मिले 30KVA जनरेटर का उद्घाटन किया गया। साथ ही रक्तदान महादान संदेश के साथ रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ,जहाँ मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरणा दी।@UPGovt@ChiefSecyUP
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आज विकास भवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटल/शाखाओं की कार्यप्रणाली, पत्रावलियों के रख-रखाव एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायज़ा लिया गया। @UPGovt@sanjaychapps1@ChiefSecyUP@InfoDeptUP
तहसील रसूलाबाद में आयोजित "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए l
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंकर जी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया गया।दो मिनट का मौन रखकर त्रासद् घटना पर शोक व्यक्त किया गया। छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को विभाजन की विभीषिका और उसके दुष्परिणामों की स्मृतियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अभिलेख, चित्र प्रदर्शनी एवं डॉक्यूमेंट्री/फिल्म का अवलोकन किया गया।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP #विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #PartitionHorrorsRemembranceDay
मा० प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता व माo विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी अन्य मा० जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई।माननीय प्रभारी मंत्री जी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर,शासकीय योजनाओं में गतिशीलता के साथ कार्य करने तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳
आज #हर_घर_तिरंगा अभियान के अंतर्गत माननीय कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता व माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार जी,माननीय विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान जी,माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकगण, व्यापारियों एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता से अकबरपुर इंटर कॉलेज से लोकतंत्र सेनानी स्व. संतोष शुक्ल बस स्टैंड तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम् व राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
#HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #TirangaYatra #VandeMataram