उत्तर प्रदेश पुलिस में फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षकों एवं निरीक्षकों का मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह किया जा रहा है।
PPS संवर्ग के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 किया जा रहा है। साथ ही, फील्ड ड्यूटी पर तैनात आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों का सिम भत्ता ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 करने की भी घोषणा की जा रही है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
किसी बच्चे का सुरक्षित विद्यालय पहुंचना, किसी बेटी का स्वतंत्र भाव से घर से बाहर निकलना, किसी व्यापारी का निर्भय होकर व्यापार करना और किसी नागरिक का संकट के समय सहायता प्राप्त करना- इन सामान्य दिखने वाले अनुभवों के पीछे सुरक्षा व्यवस्था का सतत प्रयास होता है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
यदि @Uppolice का जवान शीत ऋतु की ठिठुरन में, जेठ की झुलसती दुपहरी में और भारी बारिश में भी सड़कों पर मुस्तैदी से खड़ा न होता, यदि हमारी पुलिस ने माफियाओं को सख्ती से कुचलने का काम नहीं किया होता, तो कोई उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने नहीं आता।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में 'स्मृति परेड' के आयोजन में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/ZAwvY7eDnk
आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोपरि
जनपद कन्नौज में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 125 रिक्त पदों के सापेक्ष 3,045 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 117 पदों पर चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।
किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति होने पर वह साक्ष्यों सहित शपथ-पत्र के माध्यम से दिनांक 23 अक्टूबर 2026 सायं 4:00 बजे तक विभागीय ईमेल [email protected] पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती हैं और आपत्ति की मूल प्रति संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी अथवा जिला परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 24 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा. अन्य किसी भी माध्यम से कोई आपत्ति मान्य नहीं होगी.
नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#Aganwadi
#kannauj
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपने साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के अवसर उपलब्ध करा रही है।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को दक्षणा फाउंडेशन के माध्यम से जेईई-नीट की निःशुल्क कोचिंग के साथ आवास एवं भोजन की सुविधा भी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक/खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में आज दिनांक 20-10-2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय, कन्नौज का निरीक्षण किया गया। मतदाता सूची, लेखन सामग्री, मतपत्र इत्यादि के सम्बंध मे आवश्यक निर्देश दिए।
@ECISVEEP@ceoup
*विजय दशमी की शुभकामनाएं*
आज दिनांक 20-10-2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अलियापुर घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
ए०बी०सी०सेंटर [Animal Birth Controll Centre] एवं श्वान आश्रय स्थल [डाग शेल्टर] हेतु ग्राम गढ़िया कछपुरा तहसील कन्नौज की गाटा संख्या— 1918 की 1.7690 हे० भूमि नगर पालिका परिषद‚ कन्नौज के पक्ष में पुनर्ग्रहित की गयी है। नगर पालिका परिषद कन्नौज में उक्त परियोजना के निर्माण हेतु शासन द्वारा सी एंड डी एस को कार्यदाई संस्था नामित करते हुए धनराशि रु० 279.03 लाख स्वीकृत किया गया है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#Kannauj
शारदीय नवरात्रि की नवमी एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के साथ थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक सहयोग के साथ मनाने की अपील की।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
विधान सभा निर्वाचक नामावली को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाये जाने तथा युवा एवं महिला मतदाताओं के नये वोट बनाये जाने व मतदाताओं की डुप्लीकेट इन्ट्रीज को नियमानुसार हटाये जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी‚ उ०प्र० द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी⁄ सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दिए गये हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि वह विशेष कैम्प दिनांक 24-10-2026 में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें और मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।
@ECISVEEP@ceoup
#Kannauj
*मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन (Draft Publication)*
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-25 के क्रम में 42-कन्नौज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 196-छिबरामऊ, 197-तिर्वा एवं 198-कन्नौज(अ0जा0) के मतदान केन्द्रों/स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 19-10-2026 को कर दिया गया है।
राजनैतिक दलों एवं जनसामान्य से अनुरोध है कि यदि मतदान केन्द्रों/स्थलों के सम्बन्ध में कोई आपत्ति एवं सुझाव हो, तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी, कन्नौज के कार्यालय में दिनांक 23-10-2026 तक लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।
आलेख्य प्रकाशन की सूची जनपद की वेबसाइट https://t.co/1jCN2xmAWF पर भी उपलब्ध है।
@ECISVEEP@ceoup
#Kannauj
जनपद के कृषकों द्वारा आलू बुवाई का कार्य तीव्रतम गति से किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत किसान हित में कल रविवार दिनांक 18.10.2026 को सभी सहकारी बिक्री केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। किसान भाई सहकारी केंद्रों से नियमानुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते है। दिनांक 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को अवकाश के दिनों में सहकारिता के बिक्री केंद्र बंद रहेंगे। आज दिनांक 17.10.2026 को जनपद में 62925 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता है जिसमें यूरिया 24924 मीट्रिक टन, DAP 7736 मीट्रिक टन, NPKS 15232 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फॉस्फेट 9752 मीट्रिक टन तथा पोटाश 5136 मीट्रिक टन है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@jdabureau
#kannauj
जनपद कन्नौज के 08 विकास खण्डों में 04 विकास खण्डाें की ग्राम पंचायतों के कार्यो की स्वीकृति पूर्व में प्रदान की जा चुकी है तथा शेष 04 विकास खण्डों में से 03 विकास खण्ड जलालाबाद की 35 ग्राम पंचायतों में कुल 344.38 लाख‚ तालग्राम की 67 ग्राम पंचायतों में कुल 627.75 लाख व छिबरामऊ की 96 ग्राम पंचायतों में 824.94 लाख की धनराशि के प्रशासक [ निवर्तमान प्रधान] से प्राप्त विकास कार्यो के प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। संबधित खण्ड विकास अधिकारी को प्रश्नगत कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने, ग्राम में स्वच्छता, छिड़काव और फागिग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शेष 01 विकास खण्ड कन्नौज के कार्यो को शीघ्र प्रस्तुत किए जाने की अपेक्षा की गयी है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#Kannauj
विधान सभा निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने के उद्देश्य से लगाये जा रहे विशेष शिविर में आज विधान सभा 198- कन्नौज के मतदान केन्द्र गोमती देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज (बूथ संख्याः-235, 236, 237 व 238) एवं एस०बी०एस०इण्टर कालेज (बूथ संख्या- 318‚ 319‚ 320‚ 321‚ 322 व 323) का निरीक्षण किया गया। मतदान केन्द्र पर बूथ लेविल अधिकारी उपस्थिति रहे परन्तु जनसहभागिता कम रही। आइए अगले विशेष कैम्प दिनांक 24-10-2026 में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें और मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।
@ECISVEEP@ceoup
आज दिनांक 17-10-2026 को तहसील तिर्वा में आहूत मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पिंक समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर 05 लोगों की विरासत एवं 04 लोगों के अभिलेख ⁄ अंश संशोधन कराकर कुल 09 लोगों को खतौनी वितरित की गई। तहसील में 10 टीमें गठित कर शिकायतों का आज ही निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत कल्याण कोष से वि०ख० कन्नौज की ग्राम पंचायत डहलेपुर बांगर वार्ड सं०-5 के पूर्व निर्वाचित सदस्य श्री शिव नारायण पुत्र श्री गिरधारी की मृत्यु के फलस्वरूप उनके पुत्र श्री अतर सिंह को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की आर्थिक सहायता धनराशि का भुगतान किया गया है। यह सहायता दिवंगत ग्राम पंचायत सदस्य के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#kannauj
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision—SSR)-2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र नागरिकों को मताधिकार के दायरे में लाना है।
इस संबंध में आज दिनांक 16-10-2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर नए एवं युवा मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों का पंजीकरण कराने में सहयोग किए जाने हेतु अपील की गई।
@ECISVEEP@ceoup
🌾 *फसल उत्पादन का सटीक आकलन, पारदर्शिता के साथ*
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर के ग्राम गांगेमऊ में खरीफ फसल के उत्पादन का सटीक आकलन सुनिश्चित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में सहभागिता कर संबंधित अधिकारियों को *फसल उत्पादन के आकलन में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुद्धता* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP