🌳 आइए, 12 जुलाई को सम्भल में मनाएँ "वृक्षारोपण महायज्ञ" — प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक कृतज्ञता। 🌿
प्रिय जनपदवासियों,
माननीय प्रधानमंत्री जी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में दिनांक 12 जुलाई, 2026 को "वृक्षारोपण महायज्ञ" का आयोजन किया जा रहा है। यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, हरित भविष्य और जलवायु संरक्षण का एक जनसंकल्प है।
जनपद सम्भल को इस वर्ष विभिन्न विभागों के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर उत्सव की भांति वृक्षारोपण किया जाना है। यह लक्ष्य तभी सार्थक होगा, जब यह केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर प्रत्येक नागरिक का अपना अभियान बन जाए।
🌱 आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—
"एक पेड़ माँ के नाम" अवश्य लगाएंगे।
हर खेत की मेड़ पर पेड़ लगाएंगे।
नदियों, नालों और अमृत सरोवरों के किनारे हरियाली बढ़ाएंगे।
विद्यालयों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं अपन��� घरों के आसपास अधिकाधिक वृक्षारोपण करेंगे।
यह अभियान केवल आज के लिए नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए है।
मैं जनपद के सभी सम्मानित ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, पंचायत प्रशासकों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय सांसदगण, माननीय विधायकगण, माननीय विधान परिषद सदस्यगण, विकास खंड स्तरीय अधिकारियों, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, किसान भाइयों, युवा साथियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योग एवं व्यापार जगत, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा समस्त जनपदवासियों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि इस महायज्ञ में पूरे उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक सफलता प्रदान कर���ं।
🌳 12 जुलाई को अपने परिवार, मित्र��ं और समाज के साथ एक पौधा अवश्य लगाएँ। उस पौधे की देखभाल का भी संकल्प लें, क्योंकि वृक्ष लगाना जितना आवश्यक है, उसे जीवित रखना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।
आइए, सम्भल को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी जनपद बनाने का संकल्प लें।
एक पेड़ माँ के नाम — एक पेड़ भविष्य के नाम।
आइए, 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ को जन-जन का उत्सव बनाएँ।
🌿 हरित सम्भल – समृद्ध सम्भल 🌿
गोरखनाथ भट्ट
मुख्य विक��स अधिकारी, सम्भल
*सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी*
भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक देशभर में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार को जनपद सम्भल में सहकारिता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर इस्लामनगर चौराहा, बहजोई ह��ते हुए स्टेशन रोड स्थित सहकारी समिति परिसर में संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सहकारी आंदोलन के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। प्रतिभागियों ने झंडों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को सहकारिता की उपयोगिता, विभागीय योजनाओं तथा उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों से सहकारी संस्थाओं से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना तथा जनसामान्य को सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।
आज 21 जून 2026 को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद सम्भल में शशि मदन पब्लिक स्कूल, मझावली, बहजोई-चन्दौसी रोड पर जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश श्रीमती गुलाब देवी जी तथा नोडल अधिकारी आयुक्त महोदय मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू, पूर्व मंत्री/विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिका��ियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रातः 06:00 बजे से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार लगभग 1500 प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग आधारित जीवनशैली के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने हेतु ���्रेरित किया गया।
प्रातः 06:30 बजे के उपरान्त मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कोलकाता से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर दिए गए संबोधन एवं लाइव प्रसारण का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक अवलोकन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को सुना तथा योग को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को स��व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया।
जनपद की समस्त 670 ग्राम पंचायतों तथा विकासखंड बहजोई, सम्भल, असमोली, बनियाखेड़ा, पवासा, रजपुरा, गुन्नौर, जुनावई एवं नगर पालिका परिषद चंदौसी, बहजोई, संभल सहित नगर पंचायत सिरसी, नरौली, गवां, बबराला, गुन्नौर में भी योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा संस्थानों, पतंजलि योगपीठ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्भल, र��पुरा सहित जनपद के अनेक स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
योगाभ्यास स्थल पर “समूह से समृद्धि�� कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा जनपद के 8 विकासखण्डों के 8 विशिष्ट उत्पाद मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश श्रीमती गुलाब देवी जी एवं आयुक्त महोदय मुरादाबाद मण्डल को भेंट किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं "लखपति दीदी" अभियान को नई ऊर्जा प्राप्त हुई।
मा. प्रधानमंत्री जी के संकल्प एवं मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा तथा ग्राम्य विकास विभाग के मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के मार्गदर्शन में जनपद प्रशासन स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सतत कार्य कर रहा है। समूह की दीदियाँ निरंतर आजीविका संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं तथा शुद्ध पीली सरसों का तेल, मल्टीग्रेन आटा, घरेलू मसाले एवं अन्य स्थानीय उत्पाद अपनी गुणवत्ता के ��ारण व्यापक पहचान प्राप्त कर रहे हैं।
*प्रधानमंत्री किसान सम्��ान निधि की किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं विकास प्रदर्शनी का सफल समापन*
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 20 जून 2026 को डी.आर. रिसॉर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी (18 जून से 20 जून 2026) एवं पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्���म के सजीव प्रसारण का आयोजन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू रहेl
इस अवसर पर मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹2,000 की र���शि हस्तांतरित की गई। उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू एवं विशिष्ट अतिथियों तथा मुख्य विकास अधिकारी तथा आम जन मानस द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सम्��ल जनपद की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, सड़कें बेहतर हुई हैं तथा गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनपद विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित की गईं। साथ ही प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्�� करने वाले किसान बंधुओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद एवं कृषि विभाग के जैविक उत्पाद मुख्य अतिथि को भेंट किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की l
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के सभी विकास खण्डों में आयोजित ह���ई रात्रि चौपाल, मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी ने ग्राम रमपुरा विकास खण्ड बहजोई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड की दो-दो न्याय पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया गया।
जनपद स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकासखण्ड बहजोई के ग्राम रमपुरा स्थित काली मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी तथा मा. पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी तथा भाजपा के ��श्चिम क्षेत्रीय संयोजक श्री भुवनेश राघव रहे। चौपाल में ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।
रात्रि चौपाल के दौरान यूपीनेडा विभाग के प्रभारी अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर श्री रामानुज द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता बहजोई ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के लिए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम, डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की जांच, 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर���वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण, टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरण सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा के मा. पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री उ.प्र. श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश��वास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश की सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण एवं विकास के साथ-साथ शिक्षा, सड़क, तीर्थ स्थलों के विकास तथा युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से देश एवं समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी द्वारा सरकार एवं प्रशासन किसानों और आमजन के द्वार तक पहुंच रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही ह�� और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ, मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी ने किया उद्घाटन
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत डी.आर. रिसोर्ट, ब���जोई में तीन दिवसीय (18 जून से 20 जून 2026 तक) विकास प्रदर्शनी एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर, पूर्व एम.एल.सी. श्री परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एम.एल.सी. श्री चन्द्रपाल सिंह पप्पू चौधरी तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं, उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद् इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास, आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 तथा जनपद के विकास से सम्बन्धित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा उसका अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण क���या।
आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत 07 लाभार्थियों को सम्पूर्ण मातृ आहार एवं सक्षम पोषण किट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा ममता राजपूत के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. श्रीमती गुलाब देवी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार में सभी योजनाएं जनसामान्य के द्वार तक पहुंच रही हैं। हमारी सरकार सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क राशन, पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। माताएं बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती हैं और माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी महिलाओं को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने जनसामान्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
जनपद संभल के किसानों के लिए अच्छी खबर, जनपद का मैंथा व बासमती चावल विदेश में निर्यात किया जाता है। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 के अंतर्गत कृषि उत्पादकों के निर्यात पर परिवहन अनुदान की व्यवस्था है। पात्र निर्यातक फॉर्म आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जनपद की प्रदेश सरकार में मंत्री को कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने जनपद से हो रहे कृषि निर्यात की गतिविधियों एवं संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में से मुख्य रूप से मेंथा व बासमती चावल का निर्यात किया जाता है। अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गत वर्ष पहली बार जनपद संभल से आलू का निर्यात बहरीन को किया गया था जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इसके अलावा जिले के कुछ किसान उत्पादक स���गठनों को भी निर��यात गतिविधियों से जुड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सीएससी सरसी यूपी एग्रीकल्चर फार्मर प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ ने हैदराबाद में आयोजित कृषि निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर निर्यात संबंधी जानकारी प्राप्त की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जनपद में कृषि निर्यात के क्षेत्र में पर्याप्त संभावनाएं हैं योजनाबद्ध प्रयासों से निर्यात को और अधिक बढ़ाया जा स��ता है। जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।
जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम*
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ��पलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनपद के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आई.आई.ए.) चैप्टर सम्भल के सहयोग से कलक्ट्रेट सभागार में संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा कि उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन तथा सभी के सहयोग से जनपद सम्भल निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक के एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त उद्योग श्री मुकेश कुमार द्वारा बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर संचालित पांचों योजनाएं संतोषजनक स्थिति में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, निवेश मित्र योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह आदि की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त लक्ष्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में नि��ेश मित्र पोर्टल से संबंधित एनओसी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मैसर्स एम.एस. मेन्थॉल, अक्रूर जी इन्फ्रा डेवलपर्स, मैसर्स बाबा मसाला के प्रकरण, सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक पार्क योजना, रॉ मैटेरियल बैंक तथा सीएफसी के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं। उद्योग बंधु के सदस्य श्री संजय संख्यधार ने जेवर एयरपोर्ट के संचालन के बाद कुमाऊं एवं मुरादाबाद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सम्भल-अनूपशहर मार्ग के चौड़ीकरण, मुरादाबाद-सम्भल-बहजोई रोडवेज बसों के फेरों में वृद्धि तथा खिरनी के पास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में छोटे प्लॉटों की व्यवस्था की मांग की।
उद्योग बंधु श्री फूल प्रकाश ने कहा कि उद्योग प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उद्योगों पर विशेष ध्यान दिए जान��� की आवश्यकता है। उन्होंने उच्च तकनीक को बढ़ावा देने, मेंथा प्रोसेसिंग एवं प्लेज़ पार्क की स्थापना पर भी चर्चा की।
आई.आई.ए. चैप्टर सम्भल के चेयरमैन श्री सुबोध गुप्ता ने उद्योगों के लिए डीजल की उपलब्धता से संबंधित समस्या उठाई। श्री ताहिर सलामी ने सराय तरीन में छोटे उद्योगों को विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी हाईस्कूल तथा सरकारी अस्पताल की स्थापना का सुझाव दिया।
श्री कमल कौशल वार्ष्णेय ने कह��� कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं जनपद में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण बना है। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने तथा औद्योगिक क्लस्टर निर्माण का सुझाव दिया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा जीएसटी एवं आयकर के क्षेत्र में भी रा���त मिली है। वहीं शाजिया खान ने सम्भल में जींस वाशिंग प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू ने जनपद में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी विभागों की एनओसी समय��द्ध रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर सम्भल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।
मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश श्रीमती गुलाब देवी जी द्वारा कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्रशासन गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र निस्तारण करेगा। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सम्भल आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और व्यापारियों एवं उद्यमियों की मजबूती से शासन एवं समाज की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के वरिष्ठ उद्योगपतियों की सूची तैयार कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
*ग्राम चौपाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, समस्याओं के निस्तारण के दिए गए निर्देश*
*संभल (बहजोई), 12 जून 2026*
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विकासखण्ड असमोली के ग्राम इटायला माफी में न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्राम पंचायत इटायला माफी की प्रगति पुस्तिका ग्रामवासियों को पढ़कर सुनाई गई। इसके उपरान्त विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों का सत्यापन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आशा डायरी एवं पुष्टाहार वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। आशा कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीणों गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध पुष्टाहार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच एवं अन्य स्वा��्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग की ओर से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, देशी गाय पालन तथा बकरी पालन योजनाओं की ��ानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं शादी अनुदान योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
मुख्य विकास अधिकारी ने लखपति दीदी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत अभियान तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात��र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया।
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, समितियों में खाद की स्थिति तथा उन्नतशील बीजों के संबंध में जानकारी दी। चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान भैसोड़ा द्वारा जल निगम से संबंधित समस्या उठाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक अभियंता, जल निगम को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के मार्गों एवं नालियों का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधानों को नियमित सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, जिला ��ृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी (असमोली), ग्राम पंचायत अधिकारी तथा रतपुरा, मछियारी, शीडाल माफी, नगला लीडर, सेवापुर, शाहपुर दसर एवं भैसोड़ा के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के सम्मानित शिक्षकों के साथ संवाद किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आए सकारात्मक परिवर्तनों, निपुण भ���रत मिशन की उपलब्धियों तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को मिल रहे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन पर चर्चा की गई।
साथ ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है और आज देश की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026*
*योग अपनाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं*
प्रिय जनपदवासियों,
योग भारत की प्राचीन संस्कृति की वह अनुपम देन है, जिसने आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और कल्याण का नया अध्याय स्थापित किया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है।
आज की व्यस्त जीवनशैली, तनाव और बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग एक ऐसा साधन है जो हमें शारीरि��� सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन तथा सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करता है। योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में विभिन्न योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मैं जनपद के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठन���ं से अनुरोध करता हूँ कि वे इन कार्यक्रमों में सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग) निर्धारित की गई है। यह थीम हमें अपने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं गरिमामय जीवन के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देती है। योग के माध्यम से बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन संभव है।
आइए, योग को केवल एक दिवस का आयोजन न मानकर जीवन की नियमित आदत बनाएं। प्रत्येक परिवार में योग की संस्कृति विकसित करें और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दें।
हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि—
🧘♂️प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करेंगे।
🧘♂️अपने परिवार एवं मित्रों को योग के लिए प्रेरित करेंगे।
🧘♂️ वरिष्ठ नागरिकों के साथ योग अभ्यास को बढ़ावा देंगे।
🧘♂️योग सप्ताह के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करेंगे।
🧘♂️21 जून को आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। हम अपने प्रत्येक ग्राम पंचायत/ नगर पंचायत में नई पीढ़ी के ��ुवकों को जोड़ें।
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन के सूत्र को अंगीकार करके उनको प्रेरित करें जिससे स्वस्थ होकर के विकसित भारत 2047 के निर्माण में सभी परिवार, सभी नवयुवक तथा बच्चे लग जाए।
योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से समृद्धि और समृद्धि से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है।
आइए, योग को जन-आंदोलन बनाएं और स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
"हर घर योग – हर दिन योग"
"स्वस्थ नागरिक, विकसित राष्ट्र"
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध जन चिकित्सकों से संवाद कार्यक्रम तथा बैठक आयोजित की गई l
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन 12 वर्षो की अवधि में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया गया तथा संवाद किया गया l
समूह से समृद्धि कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने ��र मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा तैयारी बैठक ली गई जिसमें जनपद संभल की shg दीदी द्वारा 8 ब्लॉक 8 उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट मा. प्रभारी मंत्री जी को दिया गया ,हर गांव समूह बनाकर के समृद्धि की ओर बढ़े तथा लखपति दीदी कार्यक्रम जो मा. प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हमारे सभी shg लखपति दीदी बने उसके लिए जनपद प्रशासन मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से तथा ग्राम्य विकास विभाग के मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के मार्गदर्शन में सतत प्रयत्नशील है दीदीयों का आत्मविश्वास उनका प्रगति का रास्ता प्रशस्त कर रहा है वे नियमित आजीविका की ओर बढ़ रही हैं। शुद्ध पीली सरसों का तेल ,घर का बना मल्टीग्रेन आटा, घर का बना मसाला तथा अन्य उत्पाद समूह के उत्पाद प्रसिद्धि पा रहे हैं
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में प्रबुद्ध जन चिकित्सकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में गत 12 वर्षों के दौरान हुए विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन के कल्याण हेतु संचालित विभ��न्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित प्रबुद्धजन चिकित्सकों ने इन विषयों पर अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
मनरेगा जॉब कार्डधारक या अधिकृत परिवार सदस्य द्वारा दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, पात्रता की निष्पक्ष जांच के साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जॉब कार्ड श्रमिक के पास ही हो।
मनरेगा के तहत श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#MGNREGA #WorkersRights #RuralDevelopment #Transparency #EmploymentGuarantee @CMOfficeUP@myogioffice@DyCMGoUP@OfficeOfKPM@InfoDeptUP@PIB_MoRD@PIB_India@MoRD_GoI