Chhattisgarh Rail Users Association
is a non-governmental and non-profit organization
working towards improving railway infrastructure in Chhattisgarh.
BAAC टीम ने केन्द्रीय राज्य मंत्री @tokhansahu_bjp से आग्रह किया था रामासर साइट कोपरा जलाशय मे birds पार्क स्थापित किया जाए पर केन्द्रीय मंत्री जी ने अब तक इसओर प्रयास नही किया फलस्वरूप नया रायपुर मे काम शुरू हर चिज नवा रायपुर मे ही बनेगा
@ChhattisgarhCMO
📢 RTI से बड़ा खुलासा: रेलवे बोर्ड को इन प्रस्तावित ट्रेनों पर कोई आधिकारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ!
सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त रेलवे बोर्ड के उत्तर से एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है।
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निम्न प्रस्तावित ट्रेनों के संबंध में संबंधित जोनल रेलवे से कोई आधिकारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है—
🚆 रायपुर–जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
🚆 दुर्ग–कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस
🚆 दुर्ग–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
🚆 बिलासपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस
हालाँकि, रेलवे बोर्ड ने यह भी बताया है कि विभिन्न जोनल रेलवे, मंडल, सांसदों एवं राज्य सरकारों से समय-समय पर मांगें एवं प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं और उनकी परिचालन व्यवहार्यता, यात्री मांग एवं यातायात के आधार पर परीक्षण किया जाता है।
यह उत्तर स्पष्ट करता है कि यदि किसी नई ट्रेन की शुरुआत करनी है, तो सबसे पहले संबंधित जोनल रेलवे द्वारा ठोस एवं तकनीकी प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाना आवश्यक है।
अब समय है कि जनप्रतिनिधि, रेलवे प्रशासन और जनसंगठन मिलकर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रस्ताव शीघ्र रेलवे बोर्ड को भेजने की पहल करें, ताकि छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकें।
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@secrail@DRMBilaspur@GMSECR
#RTI #RailwayBoard #IndianRailways #Bilaspur #Raipur #Durg #VandeBharat #AmritBharat #ChhattisgarhRailUsers #RailDevelopment
रेल यात्रा के दौरान मोबाइल का उपयोग करते समय ध्वनि का स्तर नियंत्रित रखें एवं ईयरफ़ोन का उपयोग करें। तेज़ आवाज़ में गाने या वीडियो चलाने से सहयात्रियों को असुविधा हो सकती है।
आइए, सभी यात्रियों की सुविधा का सम्मान करें और शांत, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा वातावरण बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
#ResponsibleTravel #PassengerAwareness #IndianRailways #SECR #BilaspurDivision
📢 RTI से बड़ा खुलासा: बीकानेर–कोरबा नई ट्रेन प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड का जवाब
सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त रेलवे बोर्ड के उत्तर से बीकानेर–कोरबा नई ट्रेन प्रस्ताव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
रेलवे बोर्ड ने अपने उत्तर में स्पष्ट किया है कि वर्तमान में बीकानेर–कोरबा नई ट्रेन का कोई प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के विचाराधीन नहीं है।
साथ ही रेलवे बोर्ड ने बताया कि: 🔹 नई ट्रेनों का परिचालन एक सतत प्रक्रिया है।
🔹 किसी भी नई ट्रेन का निर्णय यात्री मांग, यातायात, परिचालन व्यवहार्यता, वाणिज्यिक औचित्य तथा संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर लिया जाता है।
🔹 IRTTC (Indian Railway Time Table Conference) में हुई चर्चाएँ अंतिम निर्णय नहीं होतीं। केवल सक्षम प्राधिकारी (रेलवे बोर्ड/रेल मंत्री) द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों को ही लागू किया जाता है।
यह RTI उत्तर स्पष्ट करता है कि केवल चर्चा या मांग से नई ट्रेन शुरू नहीं होती। संबंधित जोनल रेलवे को ठोस तकनीकी एवं परिचालन प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजना आवश्यक होता है।
🚆 बीकानेर–कोरबा जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन की आवश्यकता आज भी बनी हुई है। यह ट्रेन राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
अब समय है कि जनप्रतिनिधि, संबंधित जोनल रेलवे एवं राज्य सरकारें मिलकर इस महत्वपूर्ण ट्रेन के प्रस्ताव को पुनः प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड के समक्ष रखें।
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@secrail@DRMBilaspur@GMSECR
🇮🇳 Big Rail Infrastructure Boost! 🚆
The @RailMinIndia has approved a 261 km new railway line connecting Garhwa (Jharkhand) to Balrampur (Chhattisgarh) at an investment of ₹9,000 crore.
✅ Strengthens rail connectivity between Jharkhand & Chhattisgarh
✅ Improves regional transportation and accessibility
✅ Boosts economic growth, trade, and development
A major step toward a stronger, better-connected India. 🇮🇳
#RailInfra4Jharkhan4 #RailInfra4Chhattisgarh
🚆 रायपुर में रेल अवसंरचना को बड़ी मजबूती — 250 इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव हेतु ₹175 करोड़ स्वीकृत
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव के लिए लगभग ₹175 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत अतिरिक्त होल्डिंग/मेंटेनेंस सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे इंजनों की नियमित जांच, तकनीकी मरम्मत और सुरक्षित संचालन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
यह निर्णय रेलवे के बढ़ते विद्युतीकरण और बढ़ते रेल संचालन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे भविष्य में रेल सेवाओं की गुणवत्ता और परिचालन क्षमता में भी सुधार होगा।
✅ छत्तीसगढ़ रेल यूजर्स इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करता है और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करता है।
साथ ही हमारी अपेक्षा है कि बिलासपुर, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय और देश के प्रमुख रेल परिचालन केंद्रों में से एक है, को भी कोचिंग टर्मिनल विस्तार, नई मेंटेनेंस सुविधाओं, पिट लाइनों और अन्य रेल अवसंरचना परियोजनाओं में समान प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्रीय संतुलन और यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। @RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@DRMBilaspur@secrail@GMSECR
#IndianRailways #SECR #Raipur #Bilaspur #RailInfrastructure #ChhattisgarhRailUsers #RailDevelopment #ElectricLocomotive

महाकौशल और छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल की जीवनरेखा 'नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर' (पेंड्रा-अमरकंटक-डिंडौरी-मंडला-गोटेगांव नवीन रेल लाइन) के 'अंतिम स्थान सर्वेक्षण' (FLS) की तत्काल स्वीकृति हेतु विधायक बिछिया श्री नारायण सिंह पट्टा जी ने रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा है।
परियोजना की मुख्य बातें:
दूरी होगी आधी: 406.2 किमी लंबी इस लाइन से बिलासपुर और जबलपुर के बीच की वर्तमान लंबी दूरी लगभग आधी हो जाएगी, जिससे रेलवे को भारी परिचालन बचत होगी।
ऐतिहासिक मांग: 1979-80 के रेल बजट में स्व. श्यामलाल धुर्वे जी ने इसकी मांग उठाई थी। 2012-13 और 2017-18 में इसका 'टोह सर्वेक्षण' (RECT Survey) पूरा हो चुका है।
अद्वितीय 'जंगल रेल कॉरिडोर': यह मार्ग मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक, झोतेश्वर धाम को जोड़ने के साथ ही कान्हा-किसली, बांधवगढ़-अचानकमार और घुघुआ फॉसिल पार्क जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से गुजरेगा।
टर्मिनल और ट्रेनें: इसके साथ ही मंडला फोर्ट को पूर्ण टर्मिनल बनाने (पिट लाइन, कोचिंग डिपो) और 9 नई सुपरफास्ट ट्रेनों (बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अयोध्या आदि) के संचालन की नीतिगत स्वीकृति की मांग भी मजबूती से उठाई गई है।
DRM नागपुर और GM बिलासपुर से सकारात्मक रुख मिलने के बाद अब केवल रेलवे बोर्ड से FLS की अंतिम स्वीकृति अपेक्षित है। राष्ट्रीय 'विजन 2026' के तहत इस आदिवासी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाए!
@RailMinIndia@gmsecr@secrail@wcrly@PMOIndia@ChouhanShivraj @FagganSInghK
#NarmadaVindhyaRailCorridor #MandlaRailConnectivity #MandlaFortTerminal #FLS_Approval #NewTrainsForMandla #SECR #CentralIndiaRail #TribalDevelopment #MadhyaPradeshRail
'नर्मदा-मैकलसुता भोरमदेव कॉरिडोर' और मंडला रेल महा-अभियान (1/4)
बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा जी ने रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी को एक साथ 5 ऐतिहासिक पत्र सौंपकर आदिवासी अंचल मंडला के संपूर्ण रेल कायाकल्प का पूरा खाका सौंप दिया है। क्षेत्र के रेल एक्टिविस्टों के तकनीकी सुझावों और जनभावनाओं को समेटकर यह महा-अभियान शुरू हुआ है।
@PMOIndia@RailMinIndia@secrail
🧵 ऐतिहासिक मिसिंग लिंक: दूरी होगी 110 किमी कम! (2/4)
230 किमी मिसिंग लिंक: 'बिलासपुर-जबलपुर रेल कॉरिडोर' के पंडरिया-मंडला-घारीघाट के 230 किमी के छूटे हुए हिस्से के लिए तत्काल 'Updated Traffic Survey' कराया जाए।
आर्थिक रूप से व्यावहारिक (+1.73% ROR): रेलवे के हालिया डेटा के अनुसार इस रूट का ROR बढ़कर +1.73\% हो चुका है, जिससे यह बेहद मुनाफे का सौदा है।
दूरी और पर्यटन सर्किट: इस लिंक के जुड़ने से जबलपुर-बिलासपुर के बीच की दूरी 100-110 किमी कम हो जाएगी। साथ ही यह मां महामाया मंदिर (रतनपुर), भोरमदेव मंदिर, कान्हा नेशनल पार्क और भेड़ाघाट को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सर्किट से जोड़ेगा।
नीतिगत चूक: वर्ष 2004 के बाद से इस 372 किमी की स्वीकृत परियोजना का कोई आधिकारिक रिव्यू नहीं हुआ है, जिसे आगामी बजट में वित्तीय स्वीकृति देकर सुधारा जाए।
#NarmadaMaikalsutaBhoramdeo #MissingLink #TrafficSurvey #SECR
🧵 मास्टर प्लान, टर्मिनल विकास और दोहरीकरण (3/4)
मंडला फोर्ट टर्मिनल: स्टेशन के अंतिम छोर पर 4-5 पिट व स्टेबलिंग लाइनें और कुल 5 प्लेटफॉर्म का निर्माण कर इसे पूर्ण टर्मिनल स्टेशन का दर्जा दिया जाए।
दोहरीकरण व बाईपास: मंडला फोर्ट-नैनपुर-सिवनी-छिंदवाड़ा-आमला जंक्शन (230 किमी) मार्ग का दोहरीकरण हो और नैनपुर में लोको रिवर्सल की समस्या खत्म करने के लिए बाईपास लाइन बनाई जाए।
रेल कोच फैक्ट्री: नैनपुर के ऐतिहासिक महत्व और वहां उपलब्ध 700 एकड़ रेलवे भूमि को देखते हुए वहां 'रेल कोच फैक्ट्री' और पूर्ण DRM कार्यालय की स्थापना की जाए।
#MandlaFortTerminal #PitLine #DoubleLine #CoachFactory
🧵 'नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर' और 9 नई सुपरफास्ट ट्रेनें (4/4)
नर्मदा-विंध्य कॉरिडोर: ₹4395.85 करोड़ लागत की 406.2 किमी लंबी पेंड्रा-अमरकंटक-डिंडौरी-मंडला-गोटेगांव नई लाइन के लिए 'अंतिम स्थान सर्वेक्षण' (FLS) को तुरंत मंजूरी दी जाए।
9 नई ट्रेनें: 'सेकेंडरी मेंटेनेंस' नियमों के तहत मंडला फोर्ट से बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अयोध्या सहित 9 प्रमुख ट्रेनों के परिचालन को नीतिगत स्वीकृति मिले। साथ ही बीकानेर-मंडला (स्वर्ण-मरु नर्मदा एक्सप्रेस), पंचवैली व पातालकोट एक्सप्रेस का मंडला तक विस्तार हो।
राष्ट्रीय 'विजन 2026' के तहत महाकौशल और छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी अंचल के भाग्य को बदलने वाली इन मांगों पर रेल मंत्रालय त्वरित निर्णय ले!
@AshwiniVaishnaw@GMSECR@wc_railway@ChouhanShivraj@drmngpsecr@FSKulasteOffice@SampatiyaUikey@RailMinIndia@RailwaySeva@secrail@nagpur@RailNf #nitinsolanki #mandla #MandlaRailConnectivity #MFR #CentralIndiaRail #TribalDevelopment #MadhyaPradeshRail
📢 बिलासपुर को मिला मजबूत समर्थन — अब कोचिंग टर्मिनल विस्तार की उम्मीद और मजबूत
बिलासपुर के विकास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर वर्ष 2030 तक प्रस्तावित कोचिंग टर्मिनल क्षमता विस्तार योजना में बिलासपुर जंक्शन को शामिल करने की मांग की है।
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय होने के साथ-साथ देश के प्रमुख रेल केंद्रों में से एक है। यदि इसे इस परियोजना में शामिल किया जाता है, तो नए प्लेटफॉर्म, पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन और कोचिंग यार्ड का विस्तार संभव होगा, जिससे भविष्य में अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन आसान होगा और उत्तर छत्तीसगढ़ सहित लाखों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
🙏 छत्तीसगढ़ रेल यूजर्स सांसद श्री तोखन साहू जी का इस महत्वपूर्ण मांग को रेल मंत्रालय तक पहुँचाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है। हमें विश्वास है कि रेल मंत्रालय बिलासपुर के महत्व को देखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा। @RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@secrail@DRMBilaspur@GMSECR@tokhansahu_bjp@brijmohan_ag@JharkhandRail
#Bilaspur #CoachingTerminal2030 #SECR #RailInfrastructure #ChhattisgarhRailUsers #RailDevelopment #BilaspurJunction

⚠️ बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला — मालगाड़ी का वैगन बेपटरी
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के मात्र 5 मिनट बाद एक मालगाड़ी का वैगन आरओबी के नीचे बेपटरी हो गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की गति धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया और मुख्य अप एवं डाउन लाइन पर रेल संचालन सामान्य बनाए रखा।
यह घटना एक बार फिर संकेत देती है कि यार्ड, ट्रैक, पॉइंट्स एवं रोलिंग स्टॉक की नियमित और उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी जांच कितनी आवश्यक है। मालगाड़ियों का सुरक्षित संचालन केवल रेल संपत्ति ही नहीं, बल्कि यात्री ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा से भी सीधे जुड़ा हुआ है।
हम आशा करते हैं कि रेलवे प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कर वास्तविक कारणों को सार्वजनिक करेगा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।
रेल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
@DRMBilaspur
RTI मे यह सूचित किया जाता है कि बिलासपुर हवाई अड्डे की 387 एकड़ भूमि DGCA / भारत सरकार / AAI (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) की है। AAI के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 27 अक्टूबर, 2010 को उक्त भूमि का नामांतरण (mutation) AAI के नाम पर किया गया था, और इसके बाद राज्य सरकार द्वारा नवंबर, 2011 में उक्त नामांतरण को रद्द कर दिया गया था। AAI ने उक्त भूमि को पुनः AAI के नाम पर नामांतरित करने के लिए राज्य सरकार के समक्ष प्रयास किया है, जबकि राज्य सरकार ने 6 जुलाई, 2019 को AAI के पक्ष में भूमि का पुनः नामांतरण करने से इनकार कर दिया है (अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के पत्र की प्रति संलग्न है)।
तो माननीय उप मुख्यमंत्री @ArunSao3 जी अब आप ही सरकार मे है तो आप बिलासपुर एयरपोर्ट तत्काल प्रभाव से @AAI_Official को दे दीजिए क्योंकि आप तो विकसित कर रहे नही बिलासपुर एयरपोर्ट ।
बिलासपुर के लोगो को अच्छी सुविधा चाहिए।
📢 महत्वपूर्ण अपडेट | बिलासपुर तक 12771/12772 एक्सप्रेस विस्तार पर रेल मंत्रालय ने लिया संज्ञान
बिलासपुर के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रगति सामने आई है।
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने विधायक श्री अटल श्रीवास्तव जी को भेजे अपने पत्र (दिनांक 24 जून 2026) में बताया है कि 12771/12772 सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस को बिलासपुर तक विस्तारित करने सहित अन्य विषयों पर प्राप्त प्रस्ताव का संज्ञान लिया गया है।
पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि उठाए गए विषयों की जांच कराई जा रही है तथा जांच पूर्ण होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह ध्यान देने योग्य है कि फिलहाल ट्रेन विस्तार की स्वीकृति नहीं दी गई है, बल्कि प्रस्ताव विचाराधीन है। अब यह आवश्यक है कि रेलवे बोर्ड एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इस प्रस्ताव की तकनीकी, परिचालन एवं व्यावहारिक जांच शीघ्र पूर्ण कर सकारात्मक निर्णय लें।
बिलासपुर, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय है, वहां तक इस ट्रेन का विस्तार लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा प्रदान करेगा तथा क्षेत्रीय रेल संपर्क को और मजबूत करेगा।
हम इस विषय को निरंतर जनहित में उठाते रहेंगे और हर आधिकारिक प्रगति से आपको अवगत कराते रहेंगे। माननीय विधायक जी का बहुत बहुत आभार जिन्होंने ये माँग रेल मंत्री जी से किए।
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@secrail@DRMBilaspur@AtalShrivastav@tokhansahu_bjp@brijmohan_ag@JharkhandRail

📢 Latest Update | Bilaspur–Yelahanka Express (18261/18262)
रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।
बिलासपुर–येलहंका एक्सप्रेस (18261/18262) का संचालन अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है क्योंकि रेलवे बोर्ड द्वारा आवश्यक LHB कोच (Stock) अभी तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) को उपलब्ध नहीं कराया गया है।
SECR ने 27 मई 2026 को रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर आवश्यक कोच स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि इस स्वीकृत ट्रेन का नियमित संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके।
अब उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड जल्द आवश्यक स्टॉक उपलब्ध कराकर इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन का संचालन प्रारंभ करेगा। @RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@tokhansahu_bjp
#Bilaspur #YelahankaExpress #SECR #IndianRailways #RailUsers #BilaspurToYelahanka