पीटीआई तृतीय श्रेणी शिक्षकों का विषय विभिन्न माध्यमों से संज्ञान में आया है कि वर्ष 2022 में नियुक्त शिक्षकों का प्रोबेशन काल सितंबर 2025 में पूर्ण होने के बावजूद अब तक उनका स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण लंबित है। इसके कारण प्रदेश के हजारों शिक्षकों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेरा प्रदेश सरकार एवं शिक्षा मंत्री जी से आग्रह है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पीटीआई तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण जल्द से जल्द हो सके।
@RajCMO@madandilawar
बाड़मेर जिले के अनेक नवनियुक्त शिक्षकों से जुड़ा एक गंभीर विषय संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार लगभग 2000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ स्थायीकरण की प्रक्रिया में भेदभाव की स्थिति बनी हुई है।
सितंबर 2025 में प्रोबेशन अवधि पूर्ण होने के बावजूद बाड़मेर में पदस्थापित इन शिक्षकों का स्थायीकरण अब तक लंबित है, जबकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके कारण यहां के शिक्षक 70% वेतन कटौती और मानसिक तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना करने को विवश हैं।
प्रदेश सरकार से आग्रह है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर न्याय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, इन शिक्षकों को उनका अधिकार और पूर्ण वेतन शीघ्र प्रदान किया जाए।
@RajCMO@madandilawar
माननीय शिक्षा मंत्री @madandilawar जी बाड़मेर जिले के शिक्षकों के शिक्षकों का वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग संगठन @RESMA_7 करता है ।
जल्द राहत प्रदान करवाए।
सभी अध्यापक बंधु कल शाम 6 बजे से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संगठित रूप से अपनी आवाज बुलंद करें।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के सम्मान, परिवार और भविष्य से जुड़े स्थानांतरण की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत बनाएं।
आपकी सक्रिय भागीदारी ही हमारी ताकत है।
अपनी टैगलाइन रहेगी - #अध्यापक_मांगे_स्थानांतरण
आखिर इंतजार कब तक?
अध्यापक भर्ती 2022 अध्यापकों का प्रोबेशन पूरा हुए 4 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थाईकरण का इंतजार है
राजस्थान के सभी जिलों में स्थाईकरण होने के बावजूद जाँच का हवाला ....🤔
#बाड़मेर_अध्यापकों_का_स्थाईकरण_करो