.@CP_Noida एवं @dmgbnagar द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत नोएडा जोन में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
.@CP_Noida एवं @dmgbnagar द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत स्ट्रॉन्ग रूम, कंट्रोल रूम/सीसीटीवी निगरानी कक्ष एवं सेंट्रल नोएडा जोन के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेखों के रखरखाव एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
.@CP_Noida एवं @dmgbnagar द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा जोन में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
कर्तव्य पथ पर अमरत्व को प्राप्त करने वाले वीर शहीदों को शत्-शत् नमन !
#पुलिस_स्मृति_दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में @CP_Noida एवं पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा उनके अदम्य साहस, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
'पुलिस स्मृति दिवस-2026' के अवसर पर विगत वर्ष में कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों से @CP_Noida ने आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा अपनी संवेदनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया।
#PoliceCommemorationDay2026
#PoliceSmritiDiwas
#UPPolice
#NoidaPolice
कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा "नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने" संबंधी सूचना/पोस्ट प्रसारित की जा रही है।
उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक व निराधार है। नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।
भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
.@dgpup महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान #OperationConviction के अंतर्गत @CP_Noida के कुशल निर्देशन में #NoidaPolice की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा शासन द्वारा घोषित अपराधी को विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध ठहराते हुए कारावास सहित अर्थदंड से दंडित किया गया।
#ProsecutionSuccess #BNSUPP
#UPPolice #NoidaPolice
“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण के उपरांत पुलिस लाइंस गौतमबुद्धनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान @CP_Noida, @dmgbnagar व जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 203 ग्राम प्रहरियों को धोती, साफा एवं अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बी.पी.), रक्त शर्करा (शुगर) एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक चिकित्सकीय जांच कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
.@CP_Noida ने ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में सक्रिय सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
#NoidaPolice #UPPolice #GramPrahari
“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बरेली पुलिस लाइन्स में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में किया गया।
इस अवसर पर @CP_Noida, @dmgbnagar व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 203 ग्राम प्रहरियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प के साक्षी बने।
#NoidaPolice #UPPolice #GramPrahari
सत्य, अहिंसा, करुणा एवं कर्तव्यनिष्ठा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🇮🇳
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर @CP_Noida द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उपस्थित @jtcpnoida व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
@CP_Noida द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सत्य, सेवा, अनुशासन, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं निःस्वार्थ जनसेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
#NoidaPolice
#GandhiJayanti
त्वरित रिस्पॉन्स, सुरक्षित जीवन।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर 'डायल-112' पर आत्महत्या के प्रयास की सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी (रजि0नं0- UP32DG9617) निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम के भीतर तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों (आरक्षी सुधांशु गुप्ता व आरक्षी अर्जुन कुमार) ने बिना समय गंवाए व्यक्ति को फंदे से उतारकर तत्काल सीपीआर (CPR) दिया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सुरक्षित है। काउंसलिंग के दौरान संबंधित व्यक्ति ने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
"संवेदनशील पुलिस, समय पर सहायता—हर जीवन हमारे लिए अनमोल।"
#NoidaPolice #Dial112 #UPPolice
#EveryLifeMatters #UPPCares
थाना नॉलेज पार्क में FDRC(Family Dispute Resolution Clinic) के नवीनीकृत कक्ष का उद्घाटन @CP_Noida द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बबीता सिंह चौहान के साथ किया गया। इस दौरान शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित FDRC के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर सभी संबंधित संस्थाओं तथा विशेषज्ञों से इस दिशा में समन्वित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।
'Special Olympics World Winter Games Turin 2025' के Snow Shoeing इवेंट में रजत पदक विजेता विशेष प्रतिभा तान्या ने आज पुलिस आयुक्त कार्यालय, नोएडा में @CP_Noida से भेंट कर वार्ता की।
@CP_Noida द्वारा तान्या को ₹5,100/- की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई तथा #OPERATION_INVICTUS #ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
तान्या ने स्पीच थेरेपिस्ट की असिस्टेंट के रूप में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उनकी उपलब्धि एवं आत्मनिर्भरता का प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायी है।
#AutismAwareness
#OPERATION_INVICTUS
#ऑपरेशन_अपराजेय
#NoidaPolice
.@CP_Noida के निर्देशन में #NoidaPolice द्वारा "ऑपरेशन दहन" के अंतर्गत विभिन्न थानों पर NDPS अधिनियम से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में जब्त/बरामद कुल 972.283 किलोग्राम मादक पदार्थों (907.622 किलो ग्राम गांजा, 0.552 किलो ग्राम चरस, 63.750 किलो ग्राम डोडा, 0.115 किलो ग्राम कोकीन, 0.004 किलो ग्राम MDMA एवं 240 नशीली टेबलेट) का माननीय न्यायालय की अनुमति एवं गठित समिति की देखरेख में विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया।
उक्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 05 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक है।
.@CP_Noida द्वारा पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में नवस्थापित पुलिस पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया गया।
यह पहल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस व्यवस्था एवं जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उनके अनुभवों एवं सुझावों को भी प्राप्त कर उनका समुचित उपयोग किया जाएगा।
आप सभी को #रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, रक्षा बंधन के पावन पर्व पर डिजिटल सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को अपनाकर सुरक्षा का सच्चा रक्षा सूत्र बांधें।
🛡️ डिजिटल सुरक्षा :- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। फेक लिंक, ओटीपी साझा करने, अनजान कॉल एवं साइबर ठगों से सावधान रहें।
🪖 सड़क सुरक्षा :- अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए हेल्मेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें।
सुरक्षा आपकी — संकल्प हमारा!
#Cybersafe
#UPPolice
#NoidaPolice
🇮🇳 80वें #स्वतंत्रता_दिवस के गौरवशाली अवसर पर पुलिस लाइन्स, सूरजपुर में @CP_Noida द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आदर्श राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को #स्वतंत्रता_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों एवं कर्तव्यनिष्ठा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस गौरवान्वित अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#HappyIndependenceDay2026
#IndependenceDay
#स्वतंत्रता_दिवस
#15August
.@CP_Noida द्वारा @dmgbnagar के साथ आगामी शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत नानकेश्वर महादेव मंदिर, भाईपुर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के जलाभिषेक हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस प्रबंध, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित जलाभिषेक सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.@CP_Noida द्वारा @dmgbnagar के साथ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एवं आगामी शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर कांवड़ मार्गों, कांवड़ शिविरों एवं शिवालयों पर पुलिस प्रबंध, यातायात संचालन एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शिवभक्तों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना व कांवड़ शिविरों में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम, चिकित्सीय सुविधाओं, अग्निशमन व्यवस्था एवं स्वच्छ (हाइजीनिक) भोजन व्यवस्था सहित समस्त सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने, सतर्कता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.@CP_Noida द्वारा @jtcpnoida व अन्य अधिकारीगण के साथ अस्पताल पहुंचकर फायर फाइटिंग के दौरान घायल हुए अग्निशमन कर्मियों का कुशलक्षेम जाना एवं चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई।
@CP_Noida द्वारा घायल कर्मियों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर हरसंभव सहायता एवं बेहतर उपचार का आश्वासन दिया गया।
घायल कर्मियों के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की गई।