रायगढ़ के जिला संघचालक एवं समर्पित समाज सेवी डॉ. प्रकाश मिश्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बूढ़ी माई के आशीर्वाद से आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय व दीर्घायु हो और आप समाज की सेवा मे सदैव इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहें, यही मंगलकामना है।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
श्री मुखर्जी जी के “एक प्रधान, एक विधान और एक निशान” का विचार आज भारत भूमि पर साकार है, उनका व्यक्तित्व सदैव हम सभी की प्रेरणा है।
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, कुशल संगठनकर्ता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। आपकी कर्मनिष्ठा, सरलता और नेतृत्व क्षमता से संगठन निरंतर सशक्त एवं गतिशील बन रहा है।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
@PawanSaiBJP
मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री ओपी चौधरी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बूढ़ी माई से आपके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@OPChoudhary_Ind
शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले हमारे छत्तीसगढ़ के गौरव इंस्पेक्टर श्री लक्ष्मण केवट जी, इंस्पेक्टर श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी एवं राइफलमैन श्री भोजराम साहू जी (असम राइफल्स) के परिजनों से आज निवास में आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ स्वल्पाहार कर स्नेहपूर्ण संवाद किया।
मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, देश के यशस्वी गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी, हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय श्री विष्णुदेव साय जी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं कि आप लोगों की प्रेरणा से आज प्रदेश के लाखों गरीबों का पक्का आवास बन सका है।
पुनः आप सभी का धन्यवाद।
@narendramodi@AmitShah@ChouhanShivraj@vishnudsai
नगर पंचायत चुनाव में @BJP4CGState को प्राप्त हुआ यह शानदार समर्थन भाजपा की नीति और सुशासन पर जनता के विश्वास का स्पष्ट संकेत है। इस विजय पर प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवनंदनपुर नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय विकास के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। यह जीत हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है।
सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि आप जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BJP4India@shivprakashbjp@vishnudsai@KiranDeoBJP