सीएसवीटीयू की पांच एकड़ जगह पर बनाया जायेगा रिसाली नगर निगम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, महापौर परिषद की बैठक में फैसला, सभी वार्डो में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने भी सहमति।
सीएसवीटी नए सत्र में सुरू करेगा दो पीजी कोर्स इससे छात्रों को मिलेगा काफी लाभ। एमबीए जहा सत्र 2024-25 से तो वही एम फार्मा सत्र 2023-24 से प्रारंभ किया जायेगा।
जैविक कृषि तकनीकी से स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे सीएसवीटीयू के छात्र।
द्वितीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। 30 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का पहला प्रशिक्षण RCONF नागपुर में चला था।
सीएसवीटीयू में छात्रों को ब्रांच बदलने के लिए 1 हजार, संस्था के लिए 2 हजार और वि वि ट्रांसफर करने के लिए 5 हजार रूपए फीस देना होगा । राजभवन से मुहर लगने के बाद अगले सत्र से किया जा सकता है लागू।
सीएसवीटीयू की ई-लाइब्रेरी का मान. मुख्यमंत्री जी ने किया उद्धघाटन। फाइनल के बाद डिप्लोमा छात्रों को 6 साल और बीटेक के छात्र 7 साल तक कर सकेंगे ई-लाइब्रेरी में पढ़ाई, 27 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लाभ।
आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीएसवीटी में मा. कुलपति महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया जहां सभी आधिकारी कर्मचारी और छात्र छात्रा उपस्थित थे।आज देश का 74वा गणतंत्र दिवस मनाया गया।
आज सीएसवीटीयू में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मा. कु. डॉ.एम.के.वर्मा सर, प्रो वाइस चांसलर डॉ.संजय अग्रवाल सर, रजिस्ट्रार डॉ. के.के.वर्मा सर, डीन डॉ. आर.एन.पटेल व समस्त कर्मचारी अधिकारी एवम छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।