धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल विज्ञान विभाग की ओर से शाहपुर परिसर में “एक पौद्या मां के नाम ” अभियान के तहत पौद्या रोपा गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी और बतौर विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
#एकपेड़मांकेनाम
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल विज्ञान विभाग की ओर से शाहपुर परिसर में “एक पौद्या मां के नाम ” अभियान के तहत पौद्या रोपा गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी और बतौर विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
#एकपेड़मांकेनाम
"केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपनी अकादमिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए Times Higher Education (THE) World University Rankings 2027 में पहली बार भाग लेते हुए 701–800 के वैश्विक बैंड में स्थान प्राप्त किया है। 118 देशों के विश्वविद्यालयों को शामिल करने वाली इस प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग में CUHP का प्रवेश विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक, अनुसंधान एवं संस्थागत क्षमता का महत्वपूर्ण प्रमाण है। विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई" - कुलपति प्रो. एस. पी. बंसल
From the hills of Himachal Pradesh to the shores of Puducherry, Ankit Patarwal, a Phase VI delegate, shares how Yuva Sangam gave him a closer understanding of India’s diversity. 🇮🇳
What began with unfamiliar faces became lasting friendships, shared experiences and memories that continue to stay with him.
Yuva Sangam - An initiative by the Department of Higher Education, Ministry of Education under Ek Bharat Shreshtha Bharat.
@EduMinOfIndia@EBSB_Edumin@AICTE_INDIA
#YuvaSangamPhase7 #EkBharatShreshthaBharat
धर्मशाला। केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) भारत और रूस के बीच शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। इस संबंध में प्रकाशित समाचार-
धर्मशाला। केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) भारत और रूस के बीच शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। विश्वविद्यालय रूसी विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ व्यापक सहयोग की संभावनाएं तलाश रहा है, जिसमें संयुक्त शोध, रूसी भाषा एवं संस्कृति, अल्पकालिक शैक्षणिक कार्यक्रम, पर्यटन संवर्धन और आपदा प्रबंधन प्रमुख क्षेत्र होंगे। इसी दिशा में सीयूएचपी में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी, भारत में रॉस्ट्रूडनिचेस्टवो के रूसी प्रतिनिधि कार्यालय की प्रमुख डॉ. एलेना रेमिज़ोवा तथा संगठन की युवा मामलों की मुख्य समन्वयक अनास्तासिया इल्यूशिना ने भाग लिया।
Happy #EngineersDay to all remarkable engineers, the people who build, innovate and provide solutions for a better tomorrow.
Tributes to Sir M. Visvesvaraya, whose engineering genius and nation-building vision continue to inspire.
धर्मशाला। एचपीकेवी बिजनेस स्कूल के अर्नव आदित्य सिंह पटियाल ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। वे एमबीए के तीसरे सेमेस्टर के छात्र हैं। प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर 2026 तक इंदौर में आयोजित की गई। अर्नव को इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं-
देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!
मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं
कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्।
अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं
नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥
आज धर्मशाला में हिमालय परिवार एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर” विषयक संगोष्ठी को संबोधित किया।
हिमालय केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और जीवन-परंपराओं का आधार है। इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरणीय संतुलन के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाते हुए हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हिमालय की इस अमूल्य विरासत को सुरक्षित रखना होगा।
हिमालय का संरक्षण ही सुरक्षित पर्यावरण, सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की दिशा में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है।
@KavinderGupta
#HimalayaConservation #NationBuilding #Environment #HimachalPradesh #shimla #governorhimachalpradesh
धर्मशाला। हिमालय परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक चिंतक माननीय श्री इंद्रेश कुमार जी एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल जी ने धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस संबंध में विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशित समाचार-
धर्मशाला। हिमालय परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक चिंतक माननीय श्री इंद्रेश कुमार जी एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल जी ने धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, तिब्बत, हिमालय क्षेत्र के संरक्षण, भारत-तिब्बत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों तथा विश्व शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में डॉ. इंद्रेश कुमार जी ने भारत की उस महान सभ्यतागत परंपरा को रेखांकित किया, जो विविधताओं के बीच एकता, सभी मत-पंथों के सम्मान, संवाद, सह-अस्तित्व, करुणा एवं मानव कल्याण को महत्व देती है। उन्होंने कहा किआज के वैश्विक परिदृश्य में भारत की यह जीवन-दृष्टि विश्व शांति और मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक कुमार बेरी , डॉ. हिमांशु अग्रवाल , हिमालय परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमजीत सिंह गिल , क्षेत्र प्रमुख श्री कुलवीर सिंह , हिमालय परिवार के श्री यज्ञ दत्त, श्री ऋषि वालिया एवं श्री दीपक कुमार उपस्थित रहे।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती-कांगड़ा के संयुक्त तत्त्वावधान में संस्कृत सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस दौरान विशिष्ट व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार ने शिरकत की-
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पर्यटन यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल द्वारा आयोजित होने वाले पर्यटन सप्ताह कार्यक्रम के Logo चरैवेति - 2026 का अनावरण कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी के द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों को कुलपति महोदय ने शुभकामनाएं भी दीं। इस वर्ष आयोजित होने वाले इस पर्यटन सप्ताह के 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पर्यटन यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है जिनमें मुख्य रूप से नंदपुर किले में गुलेर कॉनक्लेव, हेरिटेज वॉक, शार्क टैंक, कार्यशालाएं, भारतोत्सव, राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता, पौधा रोपण, सफाई अभियान और 27 सितंबर पर्यटन दिवस के अवसर पर पारितोषिक वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। लोगो विमोचन के दौरान स्कूल के अधिष्ठाता प्रो आशीष नाग विभाग के अध्यक्ष प्रो सुमन शर्मा, पर्यटन सप्ताह के संयोजक प्रो अमित गंगोटिया, सह संयोजक डॉ अरुण भाटिया, प्रो संदीप कुलश्रेष्ठ, सह आचार्य देवाशीष साहू, सहायक आचार्य डॉ हरीश गौतम, डॉ. एस. सुन्दररमन और शोधार्थी उपस्थित रहे।
धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी ने सभी विभागों/केंद्रों में पढ़ाए जा रहे सभी पाठ्यक्रमों के सिलेबस को पूर्ण रूप से द्विभाषी कर संकलित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों/केंद्रों द्वारा हिंदी में तैयार की रही कुल 50 से अधिक पुस्तकों को शीघ्र तैयार करने के उपरांत प्रकाशन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वे सोमवार को कुलपति सचिवालय में भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुपालन और विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस बैठक में कुलपति ने राजभाषा हिंदी के मदों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा भी की।
धर्मशाला ! हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी का शिक्षक दिवस पर दिया गया संदेश का विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशन_