♥️ इबादत-ए-इश्क़ !! ♥️
जिस्म की भूख कभी रही ही नहीं...
हमने अपने प्यार को दुआओं में रखा है।
तुम ही बताओ मेरी जान,
इस पाकीज़गी को हम समझें कैसे…?
ना लफ़्ज़ों की जरूरत, ना बातों का कोई सिलसिला...
हमने खामोशियों को भी अपनी पहचान में रखा है।
एक नज़र, एक सांस, एक दुआ...
बस यही काफी है,
इन खामोशियों को हम तोलें कैसे…?
ना चाहत को कभी अधूरे अरमानों में रखा,
हर एहसास को हमने बस सम्मान में रखा है।
जहाँ इज़्ज़त हो, जहाँ हया हो...
वहीं मोहब्बत मुकम्मल होती है,
इस हया को हम भुलाएं कैसे…?
ये रिश्ता भी अजीब है, मगर सच्चा बहुत है...
इसे हमने हर दफा अपने ईमान में रखा है।
ना वादा, ना कसम, ना गवाही...
बस दिल की गवाही ही काफी है,
इस गवाही को हम झुठलाएं कैसे…?
ना दूरी का असर, ना वक्त पर कोई इल्ज़ाम रहा...
इस रिश्ते को हमने खुदा के एहसान में रखा है।
मिलना-जुलना ज़रूरी नहीं,
एहसास का जुड़ा रहना काफी है,
इस एहसान को हम चुकाएं कैसे…?
हर दुआ में तेरा ज़िक्र चुपके से शामिल रहा...
इस रिश्ते को हमने यूँ इबादत में रखा है।
सजदे में, तस्बीह में, रात की तन्हाई में...
हर जगह बस तेरा ही नाम रहा,
इस इबादत को हम छुपाएं कैसे…?
लोग कहते हैं ,दिखावा नहीं तो प्यार कैसा…?
पर हम कहते हैं,
जो रूह से जुड़ा हो उसे दिखाना नहीं पड़ता।
टूटते वक्त जो दुआ थाम लेती है...
उस हाथ को हम छोड़ें कैसे…?
जब तक सांस है, जब तक सजदा है...
इस पाक रिश्ते का सफर जारी रहेगा।
कभी दुआ बनकर, कभी सुकून बनकर...
अब तुम ही बताओ,
इन दुआओं के बिन हम जिएं कैसे...?
बोलो ना...
हम इस इबादत को तन्हा करें कैसे...?✨♥️
#love #miss #you
Maine kab zamane ki khushi maangi hai…
Bas ek halki-si hansi labon par maangi hai.
❤️🫶❤️
This is for you my cute sister @web3queenonly
Good night 😴💤
Take care 🤗
While talking, The thing that burns, those things people, understand the wrong thing.🫢🫢🫢
Or khate hai ki
Insaan ke"Alfaz"hi sab kuchh hote hain..
Dil "jeet" bhi lete hai.
Aur Dil "cheer" bhi dete hain...
Good night
❤️🫶❤️