ग्रामीण विकास के सशक्त संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश निरंतर आत्मनिर्भर और समृद्ध गांवों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अब ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु आजीविका की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह पहल न केवल ग्रामीण श्रमिकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करेगी, बल्कि गांवों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।
रोजगार के अतिरिक्त दिनों से परिवारों की आजीविका मजबूत होगी, स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
#VBGRAMG #ViksitBharat #RuralDevelopment #UPRuralDevelopment #MGNREGA #GramVikas #UttarPradeshGovt #SustainableDevelopment #UPRuralDevelopment #UttarPradesh #EmploymentForAll #125Days @CMOfficeUP@myogioffice@DyCMGoUP@OfficeOfKPM@PIB_MoRD@PIB_India@InfoDeptUP@MoRD_GoI
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित, जनपदवासियों के सुख, समृद्धि हेतु विकास के हर क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता का दिया आश्वासन।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास हेतु रूपए 475 करोड़ से अधिक की 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मंदिर की भव्यता एवं सौंदर्य को बढ़ाने एवं क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया गया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।
जनपद के विकास, निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित विस्तृत समीक्षा करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा0 सांसद जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण को समस्त पात्र पुरूष/महिला लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने तथा , केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने , लोगो को जागरूक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया
मंडलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती महोदय की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगाभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
21 जून 2026 को जनपद मुख्यालय के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन होगा।
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर जनपद के मा0 कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि/मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बेचन राम, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा, मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती व जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद में संभावित भ्रमण दृष्टिगत धनघटा सर्किल के ग्राम बसवारी के प्राचीन शिव मंदिर बैजूधाम मंदिर स्थली के निकट श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माननीय धनघटा विधायक जी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कंपोजिट विद्यालय सरैया परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा, प्रदूषण की रोकथाम तथा जनपद को हरियालीयुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक ने स्वयं झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा में आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा में आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्य में प्रगति एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय में बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड नाथनगर अंतर्गत गो-आश्रय स्थल कठइचा व पौली विकासखंड के गो-आश्रय स्थल मझौरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माननीय धनघटा विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सिंदूर एवं रुद्राक्ष पौधा हैसर ब्लाक परिसर में लगाया गया। क्षेत्र वासियों सें अपील किया गया कि पर्यावरण सुरक्षित रखने एवं प्रदूषण मुक्त हेतु सभी जन मानस पौधा लगाएं एवं वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल भी करें।
मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत खटौली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक धनघटा व जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में आयोजित हो रहे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जन जागरूकता अभियान से संबंधित कार्यक्रमों की तैयारी आदि के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक मेहदावल व जिलाधिकारी द्वारा जनपद मे आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया । https://t.co/cSUx3zp8q2
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत जनपद को कुल 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।