हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की पत्नी श्रीमती सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार पाकर मन को अत्यंत दुख पहुंचा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। मुकेश जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। परमात्मा उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अगर आपके पास कोई सपना है तो उसको पाने का प्रयास करो इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि आप एक महिला हैं या आप भारत से हैं या फिर और कहीं से - कल्पना चावला
भारत की महान बेटी-कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर हमारा सलाम।
#KalpanaChawla
एक अस्थायी भर्ती अग्निपथ के बहाने सशस्त्र बलों में पहले से चयनित 1.5 लाख युवाओं को असहाय छोड़ देना उनके साथ घनघोर अन्याय है।
आज कटिहार में सेना में भर्ती के लिए वर्षों कड़ी तपस्या करने वाले कुछ जोशीले नौजवानों से चर्चा हुई।
अग्निपथ योजना न सिर्फ राष्ट्रभक्त युवाओं, बल्कि भारतीय सेना से जुड़ी देश की पवित्र भावना के साथ धोखा है।
हमने इन युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध न्याय की आवाज़ - JAY JAWAN अभियान की शुरुआत की है।
आप भी https://t.co/KLUYbV4gyH पर जाकर या 9999812024 पर मिस्ड कॉल देकर इन देशप्रेमी युवाओं के लिए चल रहे न्याय के इस अभियान का हिस्सा बनिए।
Born Leader🇮🇳
ये होंसला कैसे झुके ,ये आरज़ू कैसे रुके ,मंजिल मुश्किल तो क्या,
शाम छुपाले सूरज मगर रात को एक दिन ढलना ही है,
हिम्मत रंग लाएगी सुबह फिर आएगी….
झारखंड महिला कॉंग्रेस में जोश, नई उमंग देखते बन रही हैं।
मेरी बहुत इच्छा थी की आज बिहार के पूर्णिया में हो रही विशाल जनसभा को सम्बोधित करूँ, लेकिन मौसम ख़राब होने के वजह से मैं नहीं पहुँच सका।
आप जानते है कि हम आज राजनीति के ऐसे दौर से गुज़र रहे हैं, जब बड़े-बड़े लोग अपने स्वार्थ में, छोटे छोटे फ़ायदे के लिए अपनी ज़मीर का सौदा कर लेते हैं।
पर हमारे बीच एक ऐसा व्यक्ति भी है जो सिर्फ़ सिद्धांतों की राजनीति करता है। जो राजनीति के माध्यम से लोगों को सिर्फ़ देने की सोचता है- कभी कुछ ख़ुद के लिए पाने की नहीं।
@RahulGandhi जी वर्तमान राजनीति में एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने लिए त्याग, तपस्या, बलिदान का रास्ता चुना है।
हमारे लिए ये गर्व की बात है कि राहुल जी ने हर एक भारतीय को सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक न्याय दिलवाने का संकल्प लिया है।
साथियों, आज का दिन दो मायने में बहुत महत्वपूर्ण है। आज राष्ट्रपिता महत्मा गांधीजी का 76वां शहादत दिवस है।
दूसरा, 2023 में आज ही के दिन श्रीनगर में राहुल गांधी जी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया था।
बिहार लोकतंत्र की जन्म भूमि है। भगवान बुद्ध को यहीं ज्ञान मिला। यही महावीर और श्री गुरु गोबिंद सिंह की जन्मभूमि है। यह भूमि, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, मजहरूल हक, बाबू जगजीवन राम, जेपी, और कर्पूरी ठाकुर से लेकर अनगिनत दिग्गजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की है।
बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि आज इस भूमि पर मौक़ापरस्ती और लोभ-लालच की राजनीति हावी हो गई है।
जो बिहार दुनिया को प्रकाश देता था, उसकी पहचान अब आयाराम- गयाराम की राजनीतिक प्रयोगशाला बन गयी है।
पर हमारे पैर छोटे मोटे कारणों से डगमगाने वाले नहीं। कोई रहे या जाए, हम अपने उसूलों को छोड़नेवाले नहीं हैं। हम में महात्मा गांधी, सरदार पटेल, राजेंद्र बाबू और मौलाना आज़ाद की रूह है। हम इन्हें क़ायम रखने के लिए आख़िरी सांस तक लड़ेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने किसी को धोखा नहीं दिया। किसी को सम्मान देने में कमी नहीं रखी।
महागठबंधन की सरकार ने वर्षों से ठप विकास यात्रा को गति देने का प्रयास किया, तो मोदी और शाह को चुभ गया, पसंद नहीं आया।
उन्होंने बिहार के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया।
बिहार के विकास के लिए UPA सरकार में 2 लाख करोड़ रुपए दिया गया था। इससे 6 Power Project, नेशनल हाईवे, PM ग्राम सड़क योजना के तहत कई बड़े काम हुए।
लेकिन मोदी सरकार जी ने बिहार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया। जो मदद मिलती थी, बंद हो गयी।
चुनाव से पहले 1 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपये देने की घोषणा मोदी जी ने पटना के गांधी मैदान में की, पर वो पैसा कहाँ गया, कोई नहीं जानता।
बिहार ने 40 में से 39 सांसद भाजपा गठबंधन को दिया, लेकिन मोदीजी ने बिहार की जनता को इसके बदले में कुछ नहीं दिया-बिहार को पीछे ही धकेला।
मैं पूर्णिया की सभा में आए लोगों को ख़ास तार पर कहना चाहता हूँ कि इस इलाक़े की एकता को तोड़ने के लिए BJP minority और majority का कार्ड खेलती है।
आप लोगों को बहुत सावधान रहना है। कट्टरता से कभी किसी देश या किसी कौम का भला नहीं हो सकता।
2014 और 2019 के मुक़ाबले में आज कांग्रेस बहुत मज़बूत स्थिति में है। इसी से बेचैन BJP सहयोगी दलों को तोड़ने और उनमें दरार डालने में लगी है। ED /CBI / IT सभी जुटे हैं। महाराष्ट्र और बिहार में जो हुआ वो खेल जारी रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू जी के परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री के ऊपर भी ED का दुरुपयोग कर सरकार को अस्थिर करने का खेल खेला जा रहा है।
आपसे अपील है कि ऐसा करने वालों को सजा ज़रूर दीजिएगा।
पिछले 10 सालों में मोदीजी ने बेरोजगारी, महंगाई जैसे सवालों पर जो वायदे किए थे, उसके उलट काम किया।
RSS-BJP बराबरी की बात केवल भाषणों में करती है। हकीकत में वो अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बनाती है।
उद्योगपतियों को मालामाल करने के लिए सालों में बने National Assets उनके हवाले करने में संकोच नहीं करती।
आनेवाले चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ा जाने वाला चुनाव होगा। ग़रीबी, शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार ये देश के वास्तविक मसले हैं, हम इन्हीं की बात करते हैं। और इन्हें ही पूरा करने के लिए लोगों से वोट माँगते हैं।
मुझे विश्वास है कि आप भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
आप सब ने हमारी बात सुनी इसके लिए धन्यवाद।
जय हिंद, जय बिहार, जय कांग्रेस 🇮🇳
विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता - भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है।
सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को ED लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है।
भाजपा को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।
आखिर यह कैसा उत्तम प्रदेश?
कैसे साकार होगा आयुष्मान सीतापुर?
कहां है विज्ञापनों में दिखने वाली उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था?
प्रदेश सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है।
सरकार गंभीरता दिखाये!
जन संघर्ष जारी रहेगा #NyayKaHaqMilneTak!
ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं।
खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।
कानपुर में जनपदीय संवाद एवं कार्यशाला का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राय जी, संजीव दरियाबादी जी व प्रदेश सचिव संतराम नीलांचल जी ने जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों से संवाद किया और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कांग्रेस महासचिव/प्रभारी श्री @avinashpandeinc जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग से मुखातिब हुए।
इस दौरान उनलोगों विगत कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।
इस दौरान नेता, कांग्रेस विधानमंडल दल @aradhanam7000 जी व राष्ट्रीय सचिवगण @Rajesh_TiwariCG जी व @snp_inc जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कांग्रेस महासचिव/प्रभारी श्री @avinashpandeinc जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी व नेता, कांग्रेस विधानमंडल दल श्रीमती @aradhanam7000 जी की गरिमामयी उपस्थिति में वॉर रूम के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान प्रभारी महोदय ने उत्तर प्रदेश की धरती पर पहुंचने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में चर्चा की।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव गण @snp_inc जी एवं @Rajesh_TiwariCG जी की भी उपस्थिति रही।
जननायक के पांच न्याय का सन्देश लेकर प्रदेश के 75 जिलों के 844 ब्लॉकों में कांग्रेसजन प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।
आज यह यात्रा रायबरेली में भी निकाली गई।
पेश है! न्याय के हक़ की मांग करते हुए बढ़ते इस मुहिम की झलकियां...