#PoshanPakhwada@WCDCgGov
जिला दुर्ग में किशोरी बालिकाओ का व्यंजन प्रतियोगिता ,मेहंदी प्रतियोगिता नारा प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
@GMgeetha97
क्वेस्ट संस्था मुम्बई की टीम द्व��रा आंगनबाड़ी अमलेश्वर क्रमांक 1 एवम 6 परियोजना जामगांव जिला दुर्ग का अवलोकर कर ECCE गतिविधियों को जाना एवम विभाग के द्वारा शाला पूर्व शिक्षा पर किये जा रहे नवाचार से परियोजना अधिकारी से अवगत होकर प्रसन्नता ज़ाहिर की ।
#PoshanPakhwada दुर्ग जिले में पोषण मेले का आयोजन किया गया जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई । ��ार्यक्रम में माननीया मंत्री महोद�� महिला एवम बाल विकास विभाग भी शामिल हुई ।
#POSHANAbhiyaan के अन्तर्गत #PoshanMaah के प्रथम दिवस पर ग्राम पंचायत घुघुवा में हलषष्ठी पर्व पर विभिन्न व्यंजन, छह भाजी वाली पौष्टिक रोटी, चीला, और चावल आटे का फरा आदि प्रदर्शन के साथ गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव और शिशुवती महिलाओं को स्तनपान का रक्षा सूत्र बांधा गया।
#POSHANAbhiyaan#PoshanMaah
पोषण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय ��ार्यशाला का आयोजन जिला दुर्ग में किया गया जिसमे पोषण माह के आयोजन व होने वाली गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही समापन सत्र में जिला कार्य.अधि. द्वारा कुपोषण कम करने हेतु शपथ ग्रहण करवाई गयी ।
@WCDCgGov@GMgeetha97#POSHANAbhiyaan
दुर्ग जिले की ��ंगनबाड़ियों में " पोषण रक्षा सूत्र बंधन " का आयोजन किया गया । आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा बाल मित्रों को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे कुपोषण दूर करने का वचन लिया गया ।
@WCDCgGov@GMgeetha97#POSHANAbhiyaan
दुर्ग जिले की आंगनबाड़ियों में " पोषण रक्षा सूत्र बंधन " का आयोजन कर बाल मित्रों द्वारा कुपोषित बच्चों को र��्षा सूत्र बांधकर उन्हें 6 माह के भीतर कुपोषण से बाहर लाने का वचन दिया गया ।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को हम ,,पोषण रक्षा सूत्र बंधन,, कहेंगे ।
यह मुहिम भावनात्मक रूप से नागरिकों को बाल मित्र बनने में व पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने में मदद करेगी ।
दुर्ग जिले की सभी आंगनबाड़ियों में रक्षा बंधन के अवसर पर प्रत्येक कुपोषित बालिका बालक को एक समाज सेवा की भावना रखने वाले व्यक्ति द्वारा राखी बांधी गयी एवम बाल मित्र बनकर उसे 6 माह में कुपोषण से बाहर लाने का वचन दियाl