“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत – विकसित भारत”
स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान के अंतर्गत दिनांक 17.09.2026 से 02.10.2026 तक आयोजित “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत – विकसित भारत” अभियान के तहत CGST ऑडिट कमिश्नरेट, नोएडा द्वारा भवानी शंकर इंटर कॉलेज, सदर सराय, सेक्टर-46, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न स्वच्छता एवं जागर��कता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आयुक्त श्री अख्तर रशीद एवं अपर आयुक्त डॉ. सुदेश कुमार श्योराण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं—
* विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ जीवनशैली का संदेश प्रस्तुत किया।
* ��्वच्छता, स्वच्छ आदतों एवं स्वच्छ भारत के महत्व के संबंध में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को जागरूकता व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं स्वच्छ जीवनशैली के महत्व पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।
* “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की भावना के अनुरूप CGST ऑडिट कमिश्नरेट, नोएडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
* “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
* विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से CGST ऑडिट कमिश्नरेट, नोएडा द्वारा विद्यालय में RO युक्त वाटर कूलर स्थापित कराया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ आदतों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी एवं सामूहिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित किया गया।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। #SwachhBharat #EkpedMaaKeNaam #SwachhbharatviksitBharat #SwachhatameinSahbhag #CBIC #CGSTMeerutZone #CGSTAuditNoida
आयुक्त श्री अख्तर रशीद, लेखा परीक्षा आयुक्तालय नोएडा की अध्यक्षता में दिनांक 16.09.2026 से 30.09.2026 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया । इस दौरान विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित करायी गयी एवं पुरस्कार वितरण किये गये । @RajbhashaVibhag@cgstcusmeerut
आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में @CgstAuditNoida में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई एवं निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और पुरस्कार वितरित किए गए।
“स्वच्छता ही सेवा–स्वच्छोत्सव 2025”🇮🇳
@CGST_Audit_Noida अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयुक्त महोदय की उपस्थिति में जूनियर हाई स्कूल, बरौला, नोएडा में 🚫"No Use of Single Use Plastic” अभियान, वृक्षारोपण व 💧RO स्थापना की।“स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ भारत”🇮🇳 @cgstcusmeerut@cbic_india
आयुक्त लेखा परीक्षा आयुक्तालय, नॉएडा की अध्यक्षता में दिनांक 16.09.2025 से 30.09.2025 तक हिंदी पखवाड़ा का आयो��न किया गया |
@RajbhashaVibhag @cgstcusmeerut
स्वच्छता पखवाड़ा 16.01.2025 से 31.01.2025 तक के अंतर्गत आज दिनांक 16.01.2025 को प्रधान आयुक्त श्री गौरव कुमार, लेखा परीक्षा आयुक्तालय नॉएडा द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई|
@dghrd_cbic@cgstcusmeerut
स्वच्छता एक्शन प्लान वर्ष 2024-25 के अंतर्गत वृहद वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 02.01.2025 को प्रधान आयुक्त श्री गौरव कुमार, आयुक्तालय लेखा परीक्षा नॉएडा के नेतृत्व में किया गया |
@dghrd_cbic@cbic_india@cgstcusmeerut
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 /10/ 2024 से 04/11/2024 का समापन प्रधान आयुक्त, श्री गौरव कुमार, केंद्रीय माल एवं सेवाकर लेखा परीक्षा आयुक्तालय के दिशानिर्देशन में किया गया तथा विभिन प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया | @dghrd_cbic@cgstcusmeerut@cbic_india
स्वच्छता अभियान 4.0 (2024) के अंतर्गत Best Practices में नामित "नागरिक केंद्रित पहल" के तहत प्रधान आयुक्त श्री गौरव कुमार, आयुक्तालय ऑडिट नॉएडा के दिशा निर्देशन में भवानी शंकर इंटर कॉलेज सेक्टर 46 नॉएडा का कायाकल्प किया गया |
@cbic_india@dghrd_cbic@cgstcusmeerut
स्वच्छता अभियान 4.0 (2024) के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" का रोपण प्रधान आयुक्त श्री गौरव कुमार, आयुक्तालय लेखा परीक्षा नॉएडा के द्वारा कार्यालय के परिसर में किया गया |
@cbic_india@dghrd_cbic@cgstcusmeerut
स्वच्छता अभियान 4.0 के अंतर्गत दिनांक 25.10.2024 को केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर, लेखा परीक्षा आयुक्तालय में ई-कचरा का निष्पादन किया गया |
@cbic_india@dghrd_cbic
स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत दिनांक 25.09.2024 को Transformation of targeted unit के संदाभ मे प्रधान आयुक्त श्री गौरव कुमार सी. जी. एस. टी. लेखा परीक्षा नोएडा के मार्गदर्शन मे वृहद स्वच्छता कार्यक्रम स्थानीय स्कूल मे चलाया गया |
@cbic_india@dghrd_cbic
हिंदी पखवाड़ा - 2024 के अंतर्गत दिनांक 24.09.2024 को केंद्रीय माल एवं सेवाकर लेखा परीक्षा आयुक्तालय के प्रांगण में श्री गौरव कुमार, प्रधान आयुक्त द्वारा एवं अन्य आयुक्तालयों के सहयोग से लघु पुस्तक मेला का आयोजन किया गया |
@cbic_india@cgstcusmeerut@dghrd_cbic@RajbhashaVibhag
स्वच्छता पखवाड़ा- 2024 के अंतर्गत केन्द्रीय माल एवं सेवाकर आयुक्तालय लेखा परीक्षा नॉएडा में स्वच्छता के अग्रीण वीरो का अभिनन्दन श्री गौरव कुमार, प्रधान आयुक्त द्वारा अंगवस्त्र एवं टी-शर्ट देकर किया गया साथ ही स्वच्छता की महत्वता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया |
@cbic_india@dghrd
“स्वच्छता ही सेवा ” “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” स्वच्छता पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत श्री गौरव कुमार, प्रधान आयुक्त सी. जी. एस. टी. ऑडिट आयुक्तालय,नॉएडा द्वारा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया गया |
@cbic_india@dghrd_cbic
"स्वच्छता ही सेवा" (2024) पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 17/09/2024 को श्री गौरव कुमार, प्रधान आयुक्त केन्द्रीय माल एवं सेवाकर लेखा परीक्षा आयुक्तालय नोएडा द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी |
@cbic_india@dghrd_cbic
NACIN लखनऊ के सहयोग से दिनांक 17.09.2024 को CGST Audit Noida में 1 दिवसीय Anylasis of Financial Statement & Conducting of Audit Under GST के प्रशिक्षण का आयोजन किया | श्री अभिषेक सेठी CA ने कार्यालय के सभी अधिकारियों /कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया |
@cgstcusmeerut@cbic_india
आज दिनांक 05.03.2024 को श्री राजीव शर्मा, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, सतर्कता महानिदेशालय (मु.), दिल्ली ने लेखा परीक्षा आयुक्तालय नॉएडा में आयोजित हिंदी कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया | प्रधान/अपर/उप/सहायक आयुक्त के साथ अन्य सभी अधिकारियो/कर्मचारियों ने सहभागिता की | @RajbhashaVibhag
NACIN लखनऊ ने NACIN साकेत के सहयोग से दिनांक 29/30.01.2024 को CGST Audit Noida में 2 दिवसीय Financial Statements एवं Tally Package के प्रशिक्षण का आयोजन किया | श्री अभिषेक सेठी CA ने प्रशिक्षण करवाया जिसमें वर्ग A/B के अधिकारियों के साथ प्रधान व अपर आयुक्त महोदय ने भी हिस्सा लिया