मथुरा हुआ मोदी मय !
भगवान श्री कृष्ण की परमभक्त मीराबाई जी की 525वीं जयंती पर मथुरा में आयोजित #संत_मीराबाई_जन्मोत्सव में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
@narendramodi@myogiadityanath@BJP4India@BJP4UP
The strength of a developed India lies in its empowered youth. By providing quality education, skill development, employment opportunities, and self-reliance, we can build a brighter future for every young citizen. Together, let's inspire the next generation to lead the nation.
पतित पावनी, मोक्षदायिनी मां गंगा के अवतरण पर्व "गंगा दशहरा" की सभी प्रदेशवासियों एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां गंगा का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे।
#GangaDussehra#KishanChaudhary#Mathura#BJP#MaaGanga#Public
विश्व योग दिवस के अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में विद्यार्थियों, चिकित्सकों, शिक्षकों एवं प्रबंधन के साथ सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व जीवन में इसकी भूमिका तथा नियमित योग से होने वाले शारीरिक एवं लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
करो योग - रहो निरोग 📷
इसी मूलमंत्र के साथ भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाते हुए माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
पितृ दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि 📷
मेरे लिए पिता केवल जन्मदाता नहीं थे,
वे मेरे भगवान, मेरे मार्गदर्शक और मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा थे।
आज भले ही उनका साया हमारे सिर पर नहीं है,
लेकिन उनके दिए संस्कार, आदर्श और आशीर्वाद हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं।
क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित प्रयास ही हमारी पहचान है। शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से एक सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं।
📷 शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
📷 इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
आज ग्राम रामपुर, अडीग में बघेल समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत आयोजित भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर कथा एवं भंडारा प्रसादी में उपस्थित श्रद्धालुजनों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय भेंट कर सफल आयोजन।
दीनदयाल धाम, परखम में संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के भव्य समापन समारोह में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के भाव को निकट से देखने का अवसर मिला।
🌾 निःशुल्क राशन योजना – गरीबों और जरूरतमंदों के लिए राहत
खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क राशन योजना करोड़ों परिवारों के लिए सहारा बनी हुई है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि कोई भी भूखा न रहे।
भारत ने G20 की सफल अध्यक्षता के माध्यम से विश्व को अपनी नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक शक्ति और विकास की दिशा का परिचय दिया है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था, भरोसेमंद साझेदार और भविष्य की महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
#G20India#IndiaLeadership#ViksitBharat
🌿 विश्व पर्यावरण दिवस पर केएम विश्वविद्यालय की हरित पहल! 🌿
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केएम विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए।
🔒 एक क्लिक की गलती बन सकती है बड़ी परेशानी।
आजकल सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों से पैसे मांगने और ठगी करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें।
OTP, PIN और बैंकिंग जानकारी कभी साझा न करें।
🌱 विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित भविष्य का संकल्प 🌱
प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।
🎉 उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂🌸
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें।
जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।