@gssjodhpur , कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार, आप उन चुनिंदा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने #EWS आरक्षण की राजस्थान के संदर्भ में, ग्रामीण भारत के संदर्भ में और अनारक्षित वर्ग के खेतिहर समुदायों के संदर्भ में विसंगतियों की गंभीरता को समझा है और लंबे समय से लगातार उपयुक्त मंच पर इस विषय में बात कर रहे हैं।
हम इसके लिए आपको साधुवा��� देते हैं एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
शिव विधायक @RavindraBhati__ की सरलीकरण यात्रा ने इस विषय पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया है और उनका यह प्रयास निरंतर जारी है।
@DharmendraS_inc भी इस दिशा में लंबे समय से क्रियाशील हैं।
हम राजस्थान से जुड़े, गांव से जुड़े एवं खेतिहर समुदाय से जुड़े अन्य सभी जनप्रतिनिधियों से यह आग्रह करते हैं कि सभी इस विषय ��ी गंभीरता को समझें और इसे उचित मंच पर सरकार के सामने उठाएं ताकि अनारक्षित वर्ग की उचित मांग का समाधान हो सके।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf
#सरलीकरण
संसदीय क्षेत्र के तेजमालता निवासी माड़साब श्री ज्ञान सिंह जी की पुत्रवधु एवं डॉ. सुमेर सिंह जी भाटी की धर्मपत्नी डॉ. यशमिता शेखावत जी द्वारा आरपीएससी की पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा में संपूर्ण राजस्थान में 23वीं रैंक प्राप्त ���र उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।
डॉ. यशमिता जी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनका आगामी सेवाकाल सफलता, प्रगति और जनसेवा की नई ऊंचाइयों से परिपूर्ण रहे। पुनः आपको स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं।
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मारवाड़ में निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा का प्रभाव केंद्र में पड़ा है, केंद्रीय मंत्री की ये मुलाकात साधारण नहीं है। चाहे सामाजिक दबाव हो या फिर राजनीतिक।
मुद्दों के हल निकालना महत्वपूर्ण है, क्रेडिट चाहे किसी को भी मिले।
आभार माननीय गजेन्द्र सिंह जी।
आपने सदैव सकारात्मक प्रयास किया है, आज इस प्रयास को आपने सार्वजनिक किया है।
प्रदेश व देश के अन्य राजनेताओं से भी निवेदन है कि वे भी इस दिशा मे निर्णायक पहल करें।
@shri_kys@Shri_PF@gssjodhpur#सरलीकरण#EWS#weareskpf
गोंदुसर (लाडनूं) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
नागौर संभाग के लाडनूं प्रांत के गोंदुसर गांव में साधना संगम संस्थान के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18 से 21 सितंबर तक आयोजित हुआ। 1/2
बाछला (बाड़मेर) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
बाड़मेर संभाग के सेड़वा प्रांत के बाछला गांव में स्थित श्री आशापुरा ��ाताजी मंदिर प्रांगण में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18 से 21 सितंबर तक आयोजित हुआ। छगन सिंह लूणु के संचालन 1/2
माड़का (थराद) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
उत्तर गुजरात संभाग के ���राद प्रांत के माड़का गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय मातृशक्ति प्रशिक्षण शिविर 18 से 21 सितंबर तक आयोजित हुआ। 1/2
रामदेरिया (बाड़मेर) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
बाड़मेर के रामदेरिया गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18 से 21 सितंब��� तक आयोजित हुआ। भगवान सिंह दूधवा के संचालन में इस शिविर में 138 शिविरार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
#ShriKYS
देवानियां (शेरगढ़) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
जोधपुर संभाग के शेरगढ़ प्रांत के देवानियां गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18 से 21 सितंबर तक आयोजित हुआ। संभाग प्रमुख चंद्रवीर सिंह देणोक के संचालन में 1/2
बिजावल (गडरारोड़) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
बाड़मेर संभाग के गडरारोड़ प्रांत के बिजावल गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18से21 सितंबर तक आयोजित हुआ। मग सिंह राजमथाई के संचालन में इस शिविर में 122 शिविरार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
नेतावल खेड़ा(चित्तौड़गढ़)में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
चित्तौड़गढ़ जिले के नेतावल खेड़ा गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18सितंबर को प्रारंभ हुआ। तारेंद्रसिंह झिनझिनयाली के संचालन में इस शिविर में 86 शिविरार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं