पश्चिमी राजस्थान धोरों की धरती से निकलकर जब मुझे University of Oxford के वैश्विक मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिला, तो मैंने तय किया कि मैं अपने साथ केवल शब्द नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी की पहचान, अपनी विरासत और पश्चिमी राजस्थान की आत्मा भी लेकर जाऊँगी।
ऑक्सफोर्ड में पहनी गई मेरी यह पट्टू से बनी जैकेट केवल एक परिधान नहीं थी, बल्कि राजस्थान के उन बुनकरों के संघर्ष, धैर्य और शिल्प का प्रतीक थी, जो आज भी शुद्ध ऊन पर गांधीजी के चरखे की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। पट्टू की हर बुनाई में महीनों की मेहनत, लोक संस्कृति की गरिमा और राजस्थान की सांस्कृतिक आत्मा बसती है।
कभी हजारों परिवारों के जीवन का आधार रही यह कला आज मशीनों के दौर में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। एक समय था जब पश्चिमी राजस्थान के गाँवों में हजारों परिवार इस शिल्प से जुड़े थे, लेकिन आज मुश्किल से कुछ दर्जन कारीगर ही इस विरासत को बचाए हुए हैं।
मेरे लिए यह जैकेट उन हाथों का सम्मान थी, जिन्हें अक्सर कोई अंतरराष्ट्रीय मंच नहीं मिलता। दुनिया राजनीति को अक्सर केवल सत्ता और भाषणों से जोड़कर देखती है, लेकिन मेरे लिए राजनीति का असली अर्थ उन लोगों को पहचान दिलाना है, जिनकी आवाज़ सबसे कम सुनी जाती है।
अगर इस पट्टू जैकेट के माध्यम से रेगिस्तान के किसी बुनकर को गौरव महसूस हुआ हो, अगर किसी कारीगर को यह लगा हो कि उसकी मेहनत धोरों से निकलकर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों तक पहुँची है, तो यही मेरे इस सफर की सबसे बड़ी सार्थकता है।
एक धागा, एक सपना और महीनों की मेहनत… यही है धोरों की धरती का ‘पट्टू’।
#DivvyaRepresentsHeritagePattuAtOxford #RajasthanHeritage #Pattu #OxfordUniversity
#HandloomOfIndia @BlavatnikSchool@UniofOxford
संविधान दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह दिन हमें संविधान के मूल्यों को अपनाने और उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। हमारा संविधान न केवल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उनके कर्तव्यों के पालन का संदेश भी देता है।
#ConstitutionDay
जगदीप धनखड़ इस्तीफा प्रकरण में कुछ नया अपडेट !
वरिष्ठ मंत्रियों से धनखड़ की हुई थी बहस, सरकार के फैसले से पहले राष्ट्रपति भवन गए, बिना सूचना के राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे...
#FirstIndiaNews#JagdeepDhankhar#VicePresident
ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आज से
20 जनवरी से 18 फरवरी तक तैयार होंगे प्रस्ताव, 20 फरवरी से 21 मार्च तक प्रस्तावों पर मांगी जाएंगी आपत्तियां...
#BhajanlalSharma@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
#BreakingNews | आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्रों के पास भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कुछ अन्य श्रद्धालु बेहोश हो गए। घटना के कारणों की जांच जारी है।
#andhrapradesh#tirupatitemple#stampede
अन्ना हजारे आंदोलन में 40 फीसदी संघ के लोग थे...अब तो साफ हो गया कि अन्ना आंदोलन में RSS का हाथ था।
इसीलिए 11 साल हो गए बीजेपी सरकार बनते ही अन्ना लोकपाल, भ्रष्टाचार, कालाधान, महंगाई जैसे मुद्दे भूल गए?
उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्वत में मिले नोट बदलकर दूसरे नोटों को कोर्ट में पेश करने के लिए एक हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया है. उसने अदालत में दावा किया था कि लेखपाल के पास से रिश्वत में जो नोट मिले थे, वे चूहों ने कुतर दिए हैं. .
#UttarPradesh#Bareilly
रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
ये डॉलर के मुकाबले 85.99 के आंकड़े को छू गया।
रुपए के कमजोर होने पर नरेंद्र मोदी बेहद चिंतित हैं, उनका कहना है👇
'जिस प्रकार से डॉलर मजबूत हो रहा है, रुपया कमजोर होता जा रहा है, ऐसे में विश्व व्यापार में भारत टिक नहीं पाएगा। हमारे व्यापारी इस बोझ को सह नहीं पाएंगे, लेकिन दिल्ली की सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है।'
सरकार को नरेंद्र मोदी की बात को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि वे कुछ जान-समझकर ही ऐसा कह रहे हैं।
कितनी अजीब बात है,माननीय मुख्यमंत्री महोदय अगर पारदर्शिता की बात लागू करना चाहते हैं तो स्थानांतरण पॉलिसी लागू कीजिए,डिजायर प्रथा तो पारदर्शिता की दुश्मन है।डिजायर किसकी होगी,किस आधार पर होगी,क्या इसके लिए भी कोई नीति निर्देश जारी किए जाएंगे? @RajCMO@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan
किसान की आवाज बुलंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद माननीय @VPIndia महोदय
किसान पुत्र ही किसान की पीड़ा समझ सकते है ।आप इस स्थिति में है की प्रधानमंत्री महोदय जी से भी बात करके आप किसानों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे ।
-सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर )
#SatyapalMalik
मोदी योगी राज में उत्तर प्रदेश में क़ानून को मजाक बना दिया गया है?
संभल में कुछ महीनो पहले अगवाकर एक छात्रा को बलात्कार किया गया था ।
जेल से छूटकर आए आरोपी ने रेप पीड़ित छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी।
वो लोग कहा है जो बांगला में ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा मांग रहे थे?????
RGHS योजना ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया था परन्तु राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद RGHS योजना को भी लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सरकारी कर्मचारियों में असंतोष पनप रहा है।
हमारी सरकार ने निरोगी राजस्थान के लक्ष्य के साथ चिरंजीवी योजना, निशुल्क दवा एवं जांच योजना एवं RGHS शुरू की परन्तु अब जनता लगातार शिकायत कर रही है कि इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर महीने सरकारी कर्मचारियों के प्रीमियम से चलने वाली RGHS के अंतर्गत आने वाली दवा की दुकानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
चिरंजीवी योजना और RGHS के कारण ही प्रदेश के करीब 90% परिवार बीमित थे एवं इलाज के खर्च की चिन्ता से मुक्त थे। राजस्थान में बीमा कवरेज देशभर में सबसे अधिक था।
राज्य सरकार से मैं बार-बार कह रहा हूं कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास ना करें। यदि इन योजनाओं में कोई कमी है तो उसे दूर कर इन योजनाओं को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को संज्ञान लेकर RGHS एवं मेडिकल से जुड़ी सारी योजनाओं में आ रही परेशानियों को अविंलब दूर करने के लिए निर्देश देने चाहिए।
श्रीमान मलखान सिंह जी बिश्नोई आपने प्रेम सिंह सियाग पर एफआईआर करवाकर 20 हजार वोटर्स को लुभाने के चक्कर में 60 हजार वोटर्स को ठेस पहुंचाई है। यदि पुलिस @PremaramSiyag6 पर किसी भी तरह की 1% भी कार्रवाई करती है तो आने वाले चुनाव में 2023 के परिणाम को झेलने के लिए तैयार रहना। हां, हमारे समाज का कोई व्यक्ति अगर किसी समाज पर अनर्गल बातें लिखता है तो हम उसका विरोध करते हैं लेकिन प्रेम सिंह सियाग द्वारा लिखी बातें इतिहास में रिकॉर्डेड है। #हम_प्रेमसिंह_के_साथ_हैं
पिछले 23 दिनों से जलभराव है। शायद प्रशासन छुट्टी पर है और ऐसा अवकाश है कि किसी भी तरह की सहायता के लिए उनसे संपर्क करना दूर की बात है। किसान पानी फेंकने के लिए पंप को जनरेटर से जोड़ रहे हैं जो उनके जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है, यह काम सरकारी मशीनरी को करना चाहिए। विशेष गिरदावरी करवाना सरकार की जिम्मेदारी है क्योंकि खेतों में खड़ी फसल सड़ गई है लेकिन वर्तमान में जलभराव की समस्या पहली प्राथमिकता है जिस पर सब विफल है । @BhajanlalBjp@RajCMO