खादी फेस्ट-2026, मुंबई में उमड़ता युवा जनसैलाब, "नए भारत की नई खादी" की लोकप्रियता और उत्कृष्टता का प्रमाण है!
देश की फैशन राजधानी मुंबई में आयोजित ‘खादी फेस्ट 2026’ में युवाओं का जबरदस्त उत्साह खादी की बढ़ती स्वीकार्यता के साथ उसकी उत्कृष्ट गुणवत्ता, अत्याधुनिकता और बदलते फैशन की नई पहचान का प्रमाण है।
यह माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वदेशी संकल्प की सिद्धि और खादी को जन-जन से जोड़ने के उनके प्रयासों की सफलता का जीवंत उदाहरण है।
यह केवल भीड़ नहीं है, यह आधुनिक भारत में खादी के प्रति जनस्वीकृति के सशक्त हस्ताक्षर हैं.!!
#Khadi #GenZ
#Mumbai #KVIC
#KhadiFest2026 #HarGharKhadi #VocalForLocal #AtmanirbharBharat #SwadeshiFirst
खादी की खूबसूरती उसकी विरासत में है लेकिन उसका नया अंदाज़ आज के भारत की बदलती सोच को भी बखूबी दर्शाता है।
मुंबई का खादी फेस्ट 2026 इसी बदलाव की शानदार झलक पेश कर रहा है...जहां भारतीय परंपरा, आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन कारीगरी एक साथ नजर आती है।
खादी के हर उत्पाद में कारीगरों का हुनर, भारतीय परंपरा की पहचान और आधुनिक सोच की झलक दिखाई देती है। यही मेल खादी को सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की रचनात्मकता, कारीगरी और आत्मनिर्भरता की पहचान बनाता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में खादी को एक नई ब्रांड पहचान और वैश्विक मंच मिला है। आज यह परंपरा से जुड़ी होने के साथ-साथ युवा भारत की पसंद और नए भारत के आत्मविश्वास को भी अभिव्यक्त कर रही है।
विरासत भी, आधुनिकता भी।
भारतीयता भी, नया अंदाज़ भी।
#KhadiSwag #KVIC
#KhadiIndia #Khadi
#KhadiFest2026
#Mumbai #VocalForLocal #HarGharKhadi
#SwadeshiFirst
#AtmanirbharBharat
खादी फेस्ट-2026, मुंबई में बात खादी की... नई पीढ़ी के दिल से!
जिस खादी को कभी केवल परंपरा और विरासत से जोड़कर देखा जाता था, आज उसी खादी की चर्चा भारत की युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z की जुबान पर है!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के निरंतर आह्वान और नेतृत्व में खादी नए रंग, नए रूप और नए आत्मविश्वास के साथ युवाओं की पसंद बन रही है ; वे खादी से जुड़ रहे हैं, उसे अपना रहे हैं और स्वदेशी को जन-जन का आंदोलन बनाने में सहभागी बन रहे हैं।
यही है बदलती खादी... यही है नए भारत की खादी!
#Khadi #GenZ
#Mumbai #KVIC
#KhadiFest2026 #HarGharKhadi #VocalForLocal #AtmanirbharBharat #SwadeshiFirst
आधुनिक भारत की अत्याधुनिक खादी!
बदलाव की इस दौड़ में हम किसी से कम हैं क्या!
कभी सादगी की पहचान रही खादी, आज स्टाइल, फैशन, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी का नया ट्रेंड बन रही है!
बदलते समय के साथ कितनी बदल गई है खादी? कितनी मॉडर्न, कितनी ट्रेंडी और कितनी शानदार हो गए हैं खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद..
सुनिए, "Khadi Fest 2026 - मुंबई" में पहुँच रही भारत की युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z की ज़ुबानी!
नई सोच, नया अंदाज़ और नए भारत की नई खादी!
#KhadiSwag #KVIC
#KhadiIndia #Khadi
#KhadiFest2026
#Mumbai #VocalForLocal #HarGharKhadi
#SwadeshiFirst
#AtmanirbharBharat
Khadi in Trend… Trend in Khadi!
"बात खादी की" है… और चर्चा स्वदेशी के साथ विकसित बनते भारत की हो रही है!
बात खादी की हो तो देश के युवा अपने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सीधा कनेक्शन महसूस करते हैं - युवाओं की यह भीड़ बता रही है कि खादी ही अब इनकी पसंद है।
जब उद्देश्य सही हों, प्रयास सार्थक हों और पहल समय की मांग के अनुरूप हो, तो परिणाम भी ऐसे ही उत्साहजनक दिखाई देते हैं!
नई सोच, नया अंदाज़, नई खादी!
#KhadiSwag #KVIC
#KhadiIndia #Khadi
#KhadiFest2026
#Mumbai #VocalForLocal #HarGharKhadi
#SwadeshiFirst
#AtmanirbharBharat
खादी अब केवल स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत नहीं रही, खादी नए भारत की युवा पीढ़ी का फैशन, गर्व और पहली पसंद बन रही है!
मुंबई के ‘Khadi Fest 2026’ में बड़ी संख्या में पहुँच रहे युवाओं, विशेषकर Gen-Z का खादी के प्रति उत्साह, प्रसन्नता और गर्व का विषय है।
यह माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के निरंतर आह्वान का सकारात्मक प्रभाव है। युवा खादी की उत्कृष्ट गुणवत्ता, बेहतरीन फिनिशिंग, आरामदायक बनावट और सस्टेनेबल फैशन की विशेषताओं की भी खुलकर सराहना कर रहे हैं।
हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी उपलब्धि और संतुष्टि यही है कि हम देश की नई पीढ़ी को खादी से जुड़ रही है।
नई पीढ़ी का नया फैशन - नए भारत की नई खादी!
#KhadiFest2026 #NayeBharatKiNayiKhadi
#VocalForLocal
#HarGharKhadi #AtmanirbharBharat #BaatKhadiki
मुंबई के विले पार्ले स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के मुख्यालय में, माननीय खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री @ManojGoelBJP जी की अध्यक्षता में 723वीं कमीशन बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘आत्मनिर्भर भारत - विकसित भारत' के निर्माण के संकल्प को "WE WILL DO IT" की नव ऊर्जा के साथ पुनः दोहराया गया तथा बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग के विस्तार, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन के साथ आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
#KVIC #KhadiIndia #VocalForLocal
#SwadeshiFirst
#AtmanirbharBharat #HarGharSwadeshi
देश की फैशन और ग्लैमर की राजधानी मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम), इरला रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में पूज्य बापू को नमन के साथ माननीय खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री @ManojGoelBJP जी के कर कमलों द्वारा ‘Khadi Fest 2026’ का शुभारंभ हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘हर घर स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प से प्रेरित यह खादी महोत्सव भारतीय परंपरा, आधुनिक फैशन, स्वदेशी रचनात्मकता और ग्रामीण उद्यमिता का अद्भुत संगम है।
मुंबई की स्टाइलिश युवा पीढ़ी के लिए इस फेस्टिव सीजन में ‘Khadi Fest 2026’ अनेक आकर्षण ले कर आया है ; आइए और अपने त्योहारों को स्वदेशी का उत्सव बनाइए!
#KhadiFest2026 #KhadiIndia #KVIC #Mumbai #GenZForKhadi #KhadiFashion #Khadi
माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरित आज की युवा पीढ़ी फैशन के साथ साथ राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए, खादी ग्रामोद्योग के मूल्यों को भी महत्व दे रही है।
आधुनिकता के साथ भारतीयता, स्टाइल के साथ सस्टेनेबिलिटी और खूबसूरती के साथ सामाजिक जिम्मेदारी लिए- "नए भारत की नई खादी" इन सभी विशेषताओं का अनूठा संगम है ; देश के अलग अलग क्षेत्रों के कला कौशल को एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर है यह!
इसलिए यह दिवाली स्वदेशी वाली।
#FestiveShopping #VocalForLocal #SwadeshiFirst #HarGharKhadi #AtmanirbharBharat
आयोजित ‘Khadi Fest 2026’ के अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी ने उपस्थित कारीगरों, उद्यमियों एवं आयोग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों के उद्देश्यों, उपलब्धियों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों पर संवाद किया।
इस फेस्टिव सीजन में अपनी खरीदारी को स्वदेशी के उत्सव में बदल देने और की अपील के साथ यह आग्रह किया कि, त्योहार कुछ ऐसे मनाइए कि आपकी खरीदारी से किसी कारीगर के घर खुशियों का दीप जले, किसी बुनकर के परिवार में समृद्धि का उजाला पहुँचे और ग्रामीण उद्यमियों के सपनों को नई उड़ान मिले।
आइए, 31 अक्टूबर 2026 तक मुंबई के विले पार्ले स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में आयोजित ‘Khadi Fest 2026’ का हिस्सा बनें और भारतीय कारीगरों के हुनर को सम्मान दें।
हर घर खादी, हर घर स्वदेशी!
#Khadi #KVIC
#HarGharSwadeshi #ViksitBharat #VocalForLocal #KhadiFest2026
खादी फेस्ट - मुंबई - ऐसे आयोजन देशभर में स्वदेशी के प्रति जागरूकता, जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त बनाने का एक प्रभावशाली माध्यम बन रहे हैं!
इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को पारंपरिक खादी वस्त्रों के साथ आधुनिक फैशन, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पादों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित अनेक स्वदेशी उत्पादों को करीब से देखने, समझने और अपनाने का अवसर मिल रहा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘हर घर स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है - विशेषकर युवा पीढ़ी और Gen-Z के बीच खादी के प्रति बढ़ती रुचि यह दर्शाती है कि खादी अब आधुनिक फैशन, सस्टेनेबिलिटी और स्वदेशी स्वाभिमान की भी पहचान बन रही है।
क्योंकि जब खादी के प्रति जागरूकता बढ़ती है, तो स्वदेशी के प्रति विश्वास बढ़ता है। जब स्वदेशी की खरीदारी बढ़ती है, तो हमारे कारीगरों को प्रोत्साहन, ग्रामीण उद्यमों को नए अवसर और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई शक्ति मिलती है।
हर घर खादी - हर घर स्वदेशी!
#KhadiFest2026
#KhadiIndia #KVIC
#Mumbai
#VocalForLocal #HarGharKhadi #AatmanirbharBharat #SwadeshiFirst
खादी फेस्ट 2026: परंपरा की पहचान, आत्मनिर्भर भारत की शान।
मुंबई की फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अब भारतीयता के रंग, स्वदेशी का गौरव और हमारे कारीगरों के हुनर की अनूठी चमक दिखाई दे रही है!
‘खादी फेस्ट 2026’ में खादी की खूबसूरती, हस्तनिर्मित वस्त्रों की विविधता और भारत की समृद्ध पारंपरिक कला के प्रति लोगों का आकर्षण स्वदेशी की बढ़ती लोकप्रियता का संदेश दे रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प से प्रेरित नए भारत की नई खादी आज आधुनिक फैशन, भारतीय संस्कृति, ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान बन रही है।
आइए, 31 अक्टूबर 2026 तक विले पार्ले (पश्चिम) स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में आयोजित ‘खादी फेस्ट 2026’ का हिस्सा बनिए।
हर घर खादी, हर घर स्वदेशी!
#KhadiFest2026 #KhadiIndia #KVIC #Mumbai #HarGharKhadi #VocalForLocal #Swadeshi #AatmanirbharBharat
मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम), इरला रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में भव्य ‘Khadi Fest 2026’ का आयोजन हो रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "हर घर स्वदेशी" संकल्प से प्रेरित यह खादी महोत्सव देश के कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों की प्रतिभा, परिश्रम और स्वदेशी उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
यहां प्रस्तुत प्रत्येक उत्पाद में भारत की मिट्टी की सुगंध, हमारे कारीगरों का कौशल, महिलाओं की मेहनत और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता की कहानी समाहित है।
इस खादी महोत्सव में आइए और स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित कीजिए।
स्वदेशी से समृद्धि।
#KhadiFest2026 #KhadiForNation #VocalForLocal #SwadeshiFirst #KhadiIndia #KVIC #AtmanirbharBharat #Mumbai
अगला स्टेशन - मुंबई है!
चलिए, मुंबई खादी फेस्ट में आपको ‘मिनी भारत’ के दर्शन कराते हैं!
भारत की मिट्टी की महक, हमारे कारीगरों के हुनर की चमक, बुनकरों के हाथों का जादू और देश के कोने-कोने की समृद्ध कला-संस्कृति से आपका परिचय कराते हैं!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सतत प्रयासों से आज "नए भारत की नई खादी" है तो प्रतिदिन उत्सव है भारतीयता और स्वदेशी स्वाभिमान का.. यहाँ हर हस्तनिर्मित उत्पाद में स्वदेशी का स्वाभिमान और हर कलाकृति में हमारे कारीगरों की अद्भुत प्रतिभा है, यहां भारत की कला, कौशल, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का भव्य संगम है!
आइए, मिलकर भारत के हुनर को पहचान दें, स्वदेशी उत्पादों को सम्मान और स्थानीय कारीगरों के सपनों को नई उड़ान दें।
📍 खादी फेस्ट 2026 | खादी ग्रामोद्योग भवन, इरला रोड, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई - 31 अक्टूबर 2026 तक।
#MumbaiKhadiFest2026 #KhadiIndia #KVIC #Mumbai #VocalForLocal #HarGharKhadi #SwadeshiFirst #AatmanirbharBharat
रिश्ता वही - सोच नई!
नए भारत की नई खादी परंपराओं के साथ अत्याधुनिक फैशन और स्वदेशी का स्वाभिमान भी!
दिल्ली हाट INA के खादी महोत्सव में उमड़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के निरंतर आवाह्न से स्वदेशी उत्पादों के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है ; विशेष रूप से युवा पीढ़ी खादी के आकर्षक डिजाइनों, विविध रंगों और भारतीय शिल्पकला को उत्साहपूर्वक अपना रही है।
हमारे कारीगरों के परिश्रम से जुड़ी इसकी हर खरीदारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं स्थानीय उद्यमिता को नई शक्ति प्रदान करती है।
हर घर स्वदेशी, हर मन स्वदेशी!
#KVIC #KhadiIndia #KhadiMahotsav #DelhiHaat2026 #VocalForLocal #HarGharKhadi #SwadeshiFirst #AatmanirbharBharat
दिल्ली हाट INA में आयोजित खादी महोत्सव में खादी का आधुनिक स्वरूप लगातार लोगों का मन मोह रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में खादी भी एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र की प्रणेता बनी हुई है ; दक्षिण कलाकारी हो या फिर कश्मीर की बुनकरी.. दिल्ली के लोग सभी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं!
जिस खादी ने स्वतंत्रता आंदोलन में स्वदेशी चेतना जगाई थी, वही खादी आज विकसित भारत की आकांक्षाओं और आधुनिक फैशन को एक सूत्र में पिरो रही है।
नए भारत की नई खादी - बात खादी की।
#Delhihaat2026 #GenZForKhadi #KhadiIndia #KVIC #VocalForLocal #HarGharKhadi #Swadeshi #AatmanirbharBharat
नई पीढ़ी का नया अंदाज़, नए भारत की नई खादी!
खादी अब केवल हमारी गौरवशाली परंपराओं की पहचान नहीं, Gen-Z की आधुनिक सोच, स्वदेशी चेतना और बदलते फैशन का भी हिस्सा बन रही है।
दिल्ली हाट INA में आयोजित खादी महोत्सव 2026 में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हुए भारतीय कारीगरों के हुनर, हस्तनिर्मित उत्पादों और स्वदेशी की भावना को सम्मान दे रही है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "हर घर स्वदेशी - घर घर स्वदेशी" आह्वान से प्रेरित यह बदलता दृष्टिकोण खादी को परंपरा से आधुनिकता और विरासत से भविष्य की ओर ले जा रहा है।
नई पीढ़ी की नई पसंद - KHADI INDIA!
#KhadiMahotsav2026 #KhadiIndia #KVIC #GenZForKhadi #VocalForLocal #HarGharKhadi #SwadeshiFirst #AatmanirbharBharat
“खादी जैसा कोई नहीं!” - दिल्ली हाट INA में गूँजा स्वदेशी गौरव का स्वर!
फैशन की दुनिया में रुझान आते हैं, बदलते हैं और समय के साथ पीछे छूट जाते हैं, लेकिन खादी एक ऐसी कालजयी पहचान है, जिसकी गरिमा, प्रामाणिकता और स्वदेशी आत्मा कभी पुरानी नहीं होती।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के निरंतर प्रोत्साहन से दिल्ली हाट INA के खादी महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कारीगरों के हुनर, पारंपरिक शिल्प और स्वदेशी उत्पादों की विविधता ने एक बार फिर खादी की विशिष्टता को सभी के सामने रखा है।
दिल्ली हाट INA आइए, और खादी महोत्सव में स्वदेशी की इस अनूठी दुनिया का अनुभव कीजिए।
#KhadiMahotsav2026 #KhadiIndia #KVIC #DelhiHaat2026 #VocalForLocal #HarGharKhadi #SwadeshiFirst #AatmanirbharBharat
यह नए भारत की नई खादी है - जहां परंपराओं से जुड़ रही है Gen-Z की आधुनिक सोच!
आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर Gen-Z, खादी की खूबियों को नए दृष्टिकोण से समझ रही है। सबसे उत्साहजनक बात यह है कि युवा खादी की स्वदेशी पहचान, भारतीय कारीगरों के परिश्रम और आत्मनिर्भर भारत से इसके जुड़ाव को इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में गिन रहे हैं।
यही परिवर्तन देखने को मिलता है, जब देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी स्वयं खादी के ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभाते हुए 'Vocal for Local' का संदेश जन-जन तक पहुँचाते हैं।
आइए, आप भी दिल्ली हाट INA में आयोजित खादी महोत्सव का हिस्सा बनिए! "नई पीढ़ी की नई पसंद - नए भारत की नई खादी!"
#KhadiMahotsav2026
#DelhiHaat2026
#GenZForKhadi #VocalForLocal #HarGharKhadi #SwadeshiFirst #DelhiHaatINA
खादी महोत्सव, दिल्ली हाट INA - जहाँ एक ही स्थान पर हो रहे हैं संपूर्ण भारत के विविध रंगों, रूपों और स्वदेशी कौशल के दर्शन!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करता यह महोत्सव, भारत की विविधता में एकता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मान देने का सशक्त मंच है।
दिल्ली हाट INA में आयोजित भव्य खादी महोत्सव 2026 भारत की अद्भुत सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमिता का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया है।
कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप तक, देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों के स्वदेशी उत्पाद भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और रचनात्मकता के अनगिनत रंग बिखेर रहे हैं।
आइए, 01अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 दिल्ली हाट INA में सजे इस ‘लघु भारत’ के दर्शन कीजिए।
हर घर खादी - हर घर स्वदेशी!
#KhadiMahotsav2026 #DelhiHaat #VocalForLocal #HarGharKhadi #Swadeshi #KhadiIndia #AtmanirbharBharat #ViksitBharat