@GovindDotasra जी जब खुद शिक्षा मंत्री थे, तब पेपर लीक पर सवाल उठने पर कहते थे “क्या शिक्षा मंत्री पेपर लीक करवाता है?”
आज वही लोग हर घटना पर सीधे शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं।
सवाल सिर्फ इतना है सिद्धांत बदले हैं या सिर्फ सत्ता पक्ष और विपक्ष की कुर्सियाँ?
कुछ समय पहले साझा की गई तस्वीर और आज फिर एक तस्वीर साथ ।
कांग्रेस मुख्यालय घेराव में शंकर गौरा और संजय माचैड़ी एक साथ नजर आए। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या यह सिर्फ़ संयोग है या संगठन का कोई संकेत?
@ShankarGora@SanjayMacheri
“जो संसद को ठप करे, वो लोकतंत्र की बात क्या करेगा,
जो हर हार पर हंगामा करे, वो देश का नेतृत्व क्या करेगा।”
लोकतंत्र बंधक नहीं बनेगा, देश भ्रम की राजनीति नहीं सहेगा। 🇮🇳
#BJP#BJPRajasthan#CongressExposed#लोकतंत्र#NationFirst
कल प्रदर्शनकारी संसद के गेट तक पहुँचे और आज कांग्रेस सीधे PM आवास का घेराव करने पहुँच गई... यह महज संयोग नहीं बल्कि सोची समझी साजिश लगती है जब धरने के लिए जंतर-मंतर तय है, तो जानबूझकर PM आवास को चुनना सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना और अराजकता फैलाना नहीं तो और क्या है राहुल गांधी जी यह राजनीति है या सोची समझी स्टंटबाज़ी🤔🤔
#SecurityLapse #DelhiPolitics #CongressProtest
#RahulGandhi
#संसद_मार्च
#cjpprotect
मातृभूमि के गौरव और राष्ट्रवाद की अमर चेतना, हमारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' हर भारतीय के दिल की धड़कन है। स्वतंत्रता संग्राम में इस एक उद्घोष ने करोड़ों देशभक्तों में क्रांति की ज्वाला जलाई थी।
मोदी सरकार द्वारा संसद में लाया जा रहा (अमेंडमेंट) बिल देश के स्वाभिमान को और सुदृढ़ करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। राष्ट्रीय गीत का जानबूझकर अपमान करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण और सम्मान देना, हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
राष्ट्र सर्वोपरि था, है और हमेशा रहेगा! 🇮🇳
#VandeMataram #NationFirst #ModiHaiToMumkinHai #BharatMataKiJai
जय जगन्नाथ
आस्था, श्रद्धा और अटूट विश्वास के पावन महापर्व श्री जगन्नाथ रथयात्रा की समस्त देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएँ।
महाप्रभु का आशीर्वाद हर घर में खुशहाली और समृद्धि लाए।
#JagannathRathyatra#जगन्नाथ#जगन्नाथ_रथ_यात्रा
आखिरकार CJP का असली चेहरा बेनकाब हो ही गया @dhruv_rathee ध्रुव राठी और उमर खालिद जैसे एजेंडाधारियों की एंट्री से साफ है कि यह पूरी टीम किस 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग का हिस्सा है। सोनम वांगचुक के जिस आंदोलन को भारी जनसमर्थन की उम्मीद थी, वहां अब जेएनयू मार्का विवादित नारेबाजी और सनातन धर्म के अपमान का खेल शुरू हो चुका है। जब आंदोलन का एजेंडा ही हिंदू-विरोधी हो जाए तो जनता लात ही मारेगी, समर्थन कभी नहीं देगी अब सिर्फ इसे सम्मानजनक तरीके से खत्म करने का 'एक्जिट प्लान' ढूंढा जा रहा है।
#CJPExposed #DhruvRathee #SonamWangchuk #AntiHinduAgenda
अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर यह हिंदू-विरोधी गंदगी अब बर्दाश्त से बाहर है! कुणाल कामरा ने मंच मिलते ही मां सीता और प्रभु श्रीराम का मजाक उड़ाया और अभिजीत दीपके इसपर तालियां कूट रहा था सनातन धर्म को कमजोर समझने की भूल मत करना @DelhiPolice इन नफरती तत्वों पर ऐसी सख्त कार्रवाई करे कि इनकी अगली सात पीढ़ियां भी किसी भगवान का नाम लेते वक्त कांपें। तुरंत FIR और गिरफ्तारी हो
#CJPProtest #SanatanDharma
@GovindDotasra जी आपके शासन की पहचान तो पेपर लीक, भ्रष्टाचार, ट्रांसफर उद्योग और प्रशासनिक अराजकता रही हो, वे आज कर्मचारियों के सबसे बड़े हितैषी बनने का नाटक कर रहे हैं!
कांग्रेस नेताओं, जनता की याददाश्त इतनी भी कमजोर नहीं हुई है।
जब राजस्थान में एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे थे, लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा था, तब आपकी संवेदनशीलता कहां थी?
जब ट्रांसफर उद्योग की चर्चा पूरे प्रदेश में होती थी, तब कर्मचारियों का दर्द क्यों नहीं दिखाई दिया?
जब भ्रष्टाचार के आरोपों से आपकी सरकार लगातार घिरी रही, तब लोकायुक्त की याद क्यों नहीं आई?
आज कुछ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है तो उसे लोकतंत्र का अंत बताया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं में नियुक्तियां कानून और प्रक्रिया से होती हैं, कांग्रेस की तरह राजनीतिक सौदेबाजी और बंद कमरों में नहीं।
कांग्रेस को कर्मचारियों और युवाओं की नहीं, अपनी खत्म होती राजनीति की चिंता सता रही है। इसलिए हर मुद्दे पर भय, भ्रम और झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है।
राजस्थान की जनता जानती है कि एक तरफ वह भाजपा सरकार है जिसने पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई की है, और दूसरी तरफ वह कांग्रेस है जिसके शासनकाल में पेपर लीक प्रदेश की पहचान बन गया था।
सलाह यही है दूसरों को आईना दिखाने से पहले अपने पांच साल का चेहरा देख लीजिए। राजस्थान अभी भी नहीं भूला कि कांग्रेस राज में युवाओं के सपने कैसे टूटे, कर्मचारी कैसे परेशान हुए और व्यवस्था किस हाल में पहुंच गई थी।
बलूचिस्तान और PoK में उठती आजादी की आवाजें गवाही दे रही हैं कि पाकिस्तान के टूटने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वहां की दमनकारी हुकूमत की नींव अब पूरी तरह डगमगा रही है।
लेकिन इस बड़े भू-राजनीतिक बदलाव के पीछे राष्ट्रहित में चुपचाप समर्पित उन अनगिनत भारतीय वीरों का त्याग है, जो गुमनामी के अंधेरे में रहकर देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर रहे हैं। सोचिए, हमारी सुरक्षा और अखंडता के लिए भारत के कितने 'हमजा अली मजारी' आज अपना सर्वस्व अर्पण कर रहे होंगे।
नमन है देश के इन अदृश्य और गुमनाम योद्धाओं को 🇮🇳
#Balochistan #PoK #NationalSecurity #UnsungHeroes
यदि @TikaRamJullyINC जी युवाओं के साथ खड़े हैं तो उन्हें यह भी स्वीकार करना चाहिए कि भर्ती व्यवस्था पर भरोसा बहाल करना सभी दलों की जिम्मेदारी है।
भाजपा का स्पष्ट मत है कि चाहे किसी भी सरकार का समय हो, चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए राजनीति नहीं, कानून का डंडा चलना चाहिए।
लेकिन @INCIndia को भी यह समझना होगा कि केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्वीट और भाषणों से इतिहास नहीं बदलता।
राजस्थान के युवाओं को याद है कि उनके सपनों के साथ क्या हुआ था।
देश के युवाओं को याद है कि परीक्षा विवाद कोई नई बात नहीं है।
और लोकतंत्र को भी याद है कि जवाबदेही केवल विपक्ष की नहीं, बल्कि हर उस दल की होती है जिसने कभी सत्ता संभाली हो।
इसलिए @RahulGandhi जी, @GovindDotasra जी और @TikaRamJullyINC जी
युवाओं के नाम पर राजनीति करने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब भी दीजिए।
क्योंकि सवाल केवल आज का नहीं है।
सवाल उन लाखों युवाओं का है जिनके सपने हर पेपर लीक के साथ टूटे हैं।
और उन सपनों की राजनीति नहीं, जवाबदेही होनी चाहिए।
वाह कांग्रेस!
अपने ही कार्यकर्ता को अपने ही प्रभारी से मिलने के लिए सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिखना पड़ रहा है। इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है।
जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान, संवाद और समय नहीं दे पा रही, वह राजस्थान की जनता का भरोसा जीतने की बात कैसे कर सकती है?
राहुल गांधी “मोहब्बत की दुकान” की बात करते हैं, लेकिन राजस्थान कांग्रेस में अपने ही कार्यकर्ताओं के लिए संवाद की दुकान भी बंद दिखाई दे रही है।
साफ़ है कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं, केवल गुटबाज़ी और दरबारी राजनीति बची है।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi जी @GovindDotasra जी @Sukhjinder_INC जी आप लोग भाजपा से लड़ने से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करना शुरू कर दीजिए। शुरुआत @SatveerRajsthan जी से ही कर लीजिए।
राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति की यह पुरानी तस्वीर फिर चर्चा में है।
एक चेहरा, शंकर गौरा… जिन्हें संगठन ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी।
दूसरा चेहरा, संजय माचैड़ी… जिनका नाम इन दिनों संगठनात्मक जिम्मेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा में है।
क्या आने वाले समय में यह जोड़ी फिर किसी नई भूमिका में साथ दिखाई देगी, या संगठन कोई नया संदेश देगा?
@ShankarGora@SanjayMacheri@BJYMinRaj@BJP4Rajasthan
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा है
अगर आपको लगता है कि पश्चिम बंगाल में कोई सत्ता परिवर्तन जैसी चीज हुई है तो यह एक छलावे से ज्यादा कुछ नहीं। तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोग भाजपा में आए और भाजपा की सरकार बन गई। फिर कुछ तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इस्तीफा देकर भाजपा में आए और कल वे भाजपा के राज्यसभा सांसद बन जाएंगे। बस, इतना ही होगा।
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक तीनों ही पिछले महीने तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में बैठा करते थे। 8 जून के बाद एक-एक कर तीनों ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। करीब एक महीने बाद तीनों भाजपा में शामिल हुए हैं और भाजपा में शामिल होते ही तीनों को भाजपा ने राज्यसभा का टिकट थमा दिया।
दरअसल तीनों ने अपना इंतजाम किया है
अब इनके ऊपर पत्थर और अंडे नहीं फेंके जाएंगे
इनके खिलाफ किसी प्रकार की जांच नहीं होगी
इनके पास जो कुछ पहले था वही आगे भी रहेगा
कल तक बीजेपी को कोसा करते थे, अब तृणमूल को कोसा करेंगे
बड़ी मजेदार है राजनीति
शानदार उद्बोधन आदरणीय अश्विनी जी भाईसाहब (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, ABVP)
अश्विनी जी का यह संबोधन उनकी गहरी अध्ययनशीलता और जमीनी पकड़ को दर्शाता है। इतनी सटीक और विस्तृत जानकारी अपने आप में अद्भुत है। आप सभी इस ओजस्वी उद्बोधन को एक बार ज़रूर सुनें।@iAshwani_Sharma
भ्रष्टाचार' के चश्मे से देखने वालों को हर जन-कल्याणकारी कार्य में घोटाला ही नजर आता है
जिन्हें प्रभु के दरबार और पर्यावरण संरक्षण जैसे पुनीत कार्यों में भी केवल 'कमाई' दिखती है, उनकी सोच पर तरस आता है। भाजपा का वृक्षारोपण अभियान धरती को हरा-भरा बनाने का एक पवित्र संकल्प है, न कि तिजोरियां भरने का जरिया। जनता आपकी इस नकारात्मक और विकास-विरोधी सोच को भली-भांति समझती है।
#DevelopmentFirst #PositivePolitics
सादगी और संवाद की यही रीत संगठन को मजबूत बनाती है चाय की थड़ी पर बैठकर कार्यकर्ताओं से संवाद करते राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय अजेय कुमार जी जब नेतृत्व इतना सरल और जमीनी हो, तो कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ जाता है। यही अंदाज़ कार्यकर्ताओं के दिल को भाता है
#RajasthanBJP #OrganizationFirst
@ajaeybjp