राजनीतिक इतिहास में पहली बार देखा गया कि सत्ता में रहते हुए पार्टि दोषी सांसद विधायक को संरक्षण न देकर उसके खिलाफ एक्शन लेकर उसे तुरंत गिरफ्तार करवाया गया हो।
ऐसे नेता कि देश की जरूरत है। इनसे सभी नेताओं को सीखना चाहिए। मा.बहन जी का शासन प्रशासन और अनुशासन कैसा रहता है।
#Bsp
कोई फिल्म में काम किया है करके अक्कलवान है साबित नहीं होता। असल दुनिया में कुछ हीरो मूर्ख है।
अगर हिंदू हिंदू के घर चोरी करे तो क्या चोर हिंदू ही है छोड़ देना चाहिए तो इसका मतलब सारे चोर जेल से रिहा हो जाएंगे तो समाज में अराजकता की भाषा बोली जा रही है। ये मूर्खता ही मूर्खता है।
बहुजन समाज पार्टी उस दिन हार गई जब बहुजन समाज फर्जी अम्बेडकरवादियों को वोट देने लग गया l
कांग्रेस और सपा ने बसपा के खिलाफ नैरेटिव सेट किया BSP खत्म हो गई है और बसपा भाजपा की B टीम है l बहुजन समाज ने गैरों की बात पर विश्वास कर लिया l
तुम खुद को बाबा साहब का अनुयाई समझते हो लेकिन आपने बाबा साहब की बताई हुई बात भुला कर गैरों को अपना और अपनो को गैर समझ लिया
शिक्षित बनो : सबसे पहला कदम शिक्षा है। शिक्षा का मतलब सिर्फ डिग्री लेना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, सही-गलत और समाज की हकीकत को समझने की समझ पैदा करना है। जब तक आप जागरूक नहीं होंगे, तब तक आपको कोई भी गुमराह कर सकता है।
संगठित रहो : जब लोग शिक्षित हो जाते हैं, तो उन्हें आपसी मतभेद भूलकर एक मंच पर आना चाहिए। अकेले इंसान की आवाज दबाई जा सकती है, लेकिन एक संगठित समाज की ताकत को कोई नहीं हिला सकता। एकता में ही असली शक्ति है।
संघर्ष करो : जब आपके पास शिक्षा की समझ होगी और संगठन की ताकत होगी, तब अपने हक और न्याय के लिए शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से संघर्ष करना आसान हो जाता है।
आज बहन जी की सरकार होती तो किसी की मजाल नहीं थी रवि गौतम को हाथ लगा दे l
@Mayawati@AnandAkash_BSP
आज दिनांक 09/7/26 को बसपा चली गांव की ओर अभियान के तहत जिला बाड़मेर के( एम. आर मैरिज गार्डन में) बहुजन समाज पार्टी के जिला एवं विधानसभा के संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप आयोजित हुआ।
बाबा साहेब अंबेडकर का नाम और रुतबा आज इतना बढ़ गया है कि जय भीम के नारे और बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो के बिना भारत में कोई आंदोलन धरना प्रदर्शन अधूरा सा लगता है । बाबा साहेब अंबेडकर आज भारत के सबसे बड़े हीरो के रूप में उभर रहे है । जय भीम जय भारत 💙🔥✊
आज मेने पुराने 4 ऐसे यादव भाजपाई मित्र देखे जो पार्ट टाइम स्वयं व अपनी फर्जी आईडी से अखिलेश की सरकार बना रहे है।
दोनो हाथों में लड्डू।
एक मेरे एससी भाई है जिन्हें पता है कि उन्हें बहनजी की सरकार में;
शिक्षा
रोजगार
सुरक्षा
से लेकर काफी कुछ मिलेगा। फिर भी बहनजी हाय हाय करते रहते है।
आओ मिलकर बसपा का प्रचार करे। मुझे सुझाव दे कि;
"हम कैसे बसपा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर सकते है। जँहा खर्च करने की बात हो उसमे अकेले मेरा या अन्य का न होकर सामूहिक खर्च हो। योगदान हो"
अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हो तो इसे करना ही पड़ेगा। नही तो धीरे धीरे राजनीति की चर्चा से गायब हो जाओगे। कोई पूछेगा तक नही।
विकास कुमार जाटव
बहुजन समाज पार्टी दिल्ली प्रदेश की मासिक बैठक दिनांक 15.07.2026, दिनः बुधवार, समयः शाम 6.00 बजे, प्रदेश कार्यालय-5323/67, हरध्यान सिंह रोड, रैगर पुरा, करोल बाग, नई दिल्ली पर होगी।
मीटिंग में दिल्ली प्रदेश कमेटी, जोन कोर्डिनेटर, एवं जिला अध्यक्ष व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी भी जरूर से जरूर शामिल होंगे।
मीटिंग के मुख्य अतिथि माननीय इंजी. श्री रामजी गौतम जी, सांसद राज्यसभा व मुख्य सेक्टर कोर्डिनेटर दिल्ली प्रदेश होंगे।
अतिथि सेक्टर प्रदेश प्रभारी मा. श्री ललित कुमार गौतम जी व मा. श्री सुदेश कुमार आर्या जी.
मीटिंग की अध्यक्षता माननीय श्री राजेश तंवर जी, अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश करेंगे।
सभी साथियों से निवेदन है कि बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
जय भीम, जय भारत।।
बसपा, दिल्ली प्रदेश यूनिट
@SantoshKoficial
इनके खून में ही कांग्रेस है,
इनसे मिशन की बातें और मिशन पर उम्मीद करना बेवकूफी है,
आज से इनको भी मान्यवर कांशीराम साहब की चमचा युग का एक कैरेक्टर समझा जाए।
जय भीम
देशवासियों बहुजन समाज के सम्मान सामाजिक न्याय संविधान की रक्षा और सर्वजन हिताय की सोच को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। आइए 2027 में आदरणीय बहन मायावती जी को सीएम बनाने का संकल्प लें जहाँ हर वर्ग को समान अधिकार सुरक्षा शिक्षा रोज़गार मिले। जय बसपा विजय बसपा। @Mayawati@YRinganmode
धौलपुर के बसेड़ी में दलित युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक है। संविधान सबको समान अधिकार देता है, फिर भी जाति के नाम पर अत्याचार जारी हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ितों को न्याय मिले।
#JusticeForDalits#जयभीम#जयसंविधान
जब से मऊ के मोहम्मदाबाद में बसपा की विशाल रैली हुई है, तब से समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में बेचैनी साफ़ दिखाई दे रही है।
लगातार बसपा की रैलियों में दलित, मुस्लिम, ओबीसी और सर्वसमाज की बढ़ती भागीदारी ने सपा के PDA के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
समर्थकों का मानना है कि जनता अब बसपा को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रही है। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का रैलियों में पहुँचना इसी बढ़ते जनसमर्थन का संकेत माना जा रहा है।
जय भीम
जय भारत
जय बसपा
जितना आप मायावती जी को कमजोर करने की कोशिश करेंगे, उतना ही दलित समाज पर अत्याचार बढ़ेगा।
मान्यवर कांशीराम जी पहले ही चेतावनी देकर गए थे कि समाज की बेटियों के साथ अन्याय होगा, और हमारा समाज केवल विरोध तक सीमित रह जाएगा। आज वही स्थिति देखने को मिल रही है। आप लोगों ने मिलकर मायावती जी को कमजोर किया है, और अब हालत यह है कि सही तरीके से विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं।
यह कमी किसी और की नहीं, हमारे अपने समाज की है।
आज चंद्रशेखर रावण के साथ युवा वर्ग खड़ा है, लेकिन मायावती जी के साथ युवा और बुजुर्ग दोनों हैं। अगर दोनों मिलकर अपनी सरकार बनाने का संकल्प लें, तो मायावती जी फिर से मुख्यमंत्री बन सकती हैं और दलित समाज को सम्मान और सुरक्षा मिल सकती है।
एक बार मायावती जी की सरकार बनाइए, फिर ऐसे अधिकारियों (SSP) को ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे जो समाज पर अत्याचार करें।
आज यमुना नगर में हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक में आये पदाधिकारियों ने हरियाणा में BSP को सत्ता में लाने का संकल्प लिया.हरियाणा में दो लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जल्द ही यह काम पूरा किया जायेगा.जय भीम जय भारत