मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले तपस्वी, नए भारत के शिल्पकार और राष्ट्रहि�� को ही अपना धर्म मानने वाले यशस्वी प्रधानसेवक श्री @narendramodi जी को समस्त भाजपा परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyBdayPMModi
#SevaSankalpAbhiyan
आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!
मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!
यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा ��रकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित @UPGovt के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
विजयी प्रत्याशी श्री चंद्रभानु पासवान जी को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन!
जय श्री राम!
प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्था���ीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।
महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम!
मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
महाकुंभ की कुछ तस्वीरें…
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्यनीय माताजी हीरा बा जी के गोलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
आदरणीया हीरा बा का शतायु जीवन एक दिव्य ज्योति के स्वरुप था। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!!
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादे फतेह सिंह जी के शहादत दिवस ‘वीर बाल दिवस’ पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#VeerBaalDiwas