समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक मंगलकामनाएं।
धर्म की स्थापना, सत्य के मार्ग और लोककल्याण का संदेश देने वाले योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
आइए, इस पावन अवसर पर हम भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।
जय श्री कृष्ण!
आज नवग्रह शक्ति पीठ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा जी एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री के.पी. यादव जी के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मेरे प्रिय मित्र, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा जी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ।
राजेश जी न केवल एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी थे बल्कि मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत एक अत्यंत सरल, सहज और सदैव प्रसन्नचित्त रहने वाले व्यक्तित्व थे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतृप्त परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!"
आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें ग्वालियर-डबरा स्थित 'नवग्रह पीठ' के फरवरी में होने जा रहे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने हेतु आमंत्रित किया।
@dpradhanbjp
भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत सरकार में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी से दिल्ली में आत्मीय भेंट कर उन्हें ग्वालियर-डबरा के नवग्रह पीठ पर होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
@nitin_gadkari
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,
बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय के सूल'
विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाली, सरलता और मिठास की प्रतीक हमारी मातृभाषा को समर्पित 'विश्व हिंदी दिवस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आज बिहार मुजफ्फरपुर में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा आयोजित 'परिवार संवाद सह सम्मान समारोह' में शिरकत की। इस अवसर पर चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय सह अध्यक्ष बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक जी, सोसाइटी के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे जी, पंडित मनमान त्रिवेदी जी, अखंड भारत पुरोहित महासभा के संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक जी , पंडित संजय तिवारी जी, बिहारी विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा जी, स्मृति मंच के संयोजक पंडित अशोक झा जी मीनापुर, मंच के संरक्षक महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा जी के प्रपौत्र पंडित प्रोफेसर ओम प्रकाश झा जी सहित सनातन समाज के गणमान्य पदाधिकारी एवं बंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार जी सहित NDA सरकार को भारी मतों से एतिहासिक जीत दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया।