“इतिहास इस बात को बतलाता है कि शोषकों ने हमेशा शोषण करने के लिए धर्म और अंधविश्वासों का सहारा लिया है।”
सामाजिक पाखंड, राजनीतिक भ्रष्टाचार, धार्मिक आडंबर और व्यवस्था की विसंगतियों पर अपने तीखे व्यंग्य से प्रहार करने वाले हिंदी के महान व्यंग्यकार, लेखक एवं साहित्यकार श्री हरिशंकर परसाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आज कालापहाड़ पहुँचकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, गुना श्री बल्लू चौहान जी की पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती कटोरी बाई चौहान जी की तेरहवीं कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
मेरे पिता आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी जो कहते है, उसका पालन करते है। एक बेटे और एक विधायक के रूप में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
राममंदिर निर्माण के लिए सबने योगदान दिया था लेकिन दान राशि के साथ हेराफेरी करना और इतनी बड़ी चोरी के खुलासे के बाद भी कोई कार्रवाई न करना, ये बड़े अफसोस की बात है।
आज जनता खुद कह रही है — जिन लोगों ने भगवान श्री राम के मंदिर के चंदा को नहीं छोड़ा, भ्रष्टाचार किया, उन पर कैसे भरोसा करें।
मेरे पिता आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी की उज्जैन-अयोध्या गैर राजनैतिक, धार्मिक यात्रा है।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@anchal87shukla@VistaarNews
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति में अदम्य साहस और वीरता के साथ संघर्ष करने वाली महान वीरांगना, स्वाभिमान, साहस, मातृभूमि के प्रति समर्पण और नारी शक्ति की प्रतीक रानी अवन्तीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
“कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई, जब तब सुमिरन भजन न होई।”
मेरे लिए भी जीवन की सार्थकता इसी में है कि जीवन का प्रत्येक दिन, प्रत्येक क्षण राघौगढ़ के अपने परिजनों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर बीते। राघौजन की सेवा में बीते। जय राघौ जी महाराज।
@OfficeOfDVS
“खड़गे जी का यह अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”
आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा देश के वरिष्ठतम और वयोवृद्ध नेताओं में से एक हैं।
भाजपा शासित उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनकी जनसभा के उपरांत सभा स्थल का भाजपा समर्थित लोगों द्वारा कथित रूप से “शुद्धिकरण” किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह केवल हमारे नेता श्री खड़गे जी का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता और भारतीय संविधान की मूल भावना का अपमान है। ये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अपमान है, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान है।
इसी घटना के विरोध में आज रुठियाई नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राघौगढ़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मशाल जुलूस एवं कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya
आज मेरे पिता, मुझे जो भी पहचान और सम्मान मिला है, वह राघौगढ़ क्षेत्र की देवतुल्य जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद की देन है। राघौगढ़ की जनता व हमारा पीढ़ियों का आत्मीय संबंध रहा है, जो मेरे लिए सदैव सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। हम एक परिवार है।
ग्राम पारकना के मेरे दोनों छोटे भाइयों संगीतकार श्री सेवक प्रजापति जी एवं श्री अजय प्रजापति जी का हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों की माला में पिरोकर मेरे लिए इतना सुंदर गीत तैयार किया।
आप दोनों का यह स्नेह और अपनापन मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय है। ईश्वर से कामना है कि आप दोनों जीवन में निरंतर आगे बढ़ें और अपने हुनर से परिवार, समाज एवं राघौगढ़ का नाम रोशन करें।
आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
@OfficeOfDVS
अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोक दिया है - यह बेहद चिंताजनक है।
लेकिन उससे भी ज्यादा चिंताजनक है राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी की ओर से पसरा सन्नाटा। उल्टा मोदी सरकार चीन को रोकने के बजाय इस खबर को रोकने के लिए मीडिया पर दबाव डाल रही है।
देश को आज भी गलवान के बाद प्रधानमंत्री का वह बयान याद है, जिसमें उन्होंने यह कहकर कि चीन ने हमारी जमीन का एक इंच भी नहीं लिया, भारत को भारी नुकसान पहुंचाया था।
आज भी अपनी छवि बचाने का वही ऑपरेशन जारी है - और देश की सुरक्षा से ऊपर अपनी नकली छवि को प्राथमिकता देने वाला प्रधानमंत्री देश के लिए बेहद खतरनाक है।
आज हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर दावतपुरा पंचायत के ग्राम रजनाखेड़ी स्थित श्री वीर महाराज के मेला मैदान परिसर में स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मालाबार नीम (स्थानीय भाषा में बकान) के 80 पौधों का पौधारोपण किया।
साथ ही, श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में नारियल का पौधा भी लगाया।
सफेद घोड़े पर विराजे श्री वीर महाराज—रजनाखेड़ी धाम हमारी आस्था, श्रद्धा और लोकविश्वास के प्रतीक हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि विधायक के रूप में इस पवित्र धाम, ग्राम रजनाखेड़ी में आधारभूत संरचना के विकास के लिए ₹15 लाख की लागत के विकास कार्य करवाने का अवसर मिला।
श्री वीर महाराज की जय।
राघौगढ़ एक कुटुंब है आज हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर राघौगढ़ किला स्थित श्री जगदीश स्वामी जी के मंदिर में मातृशक्ति के साथ भजन-कीर्तन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री जगदीश स्वामी जी को अटका का पारंपरिक भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।
भारतीय संस्कृति स्त्री-प्रधान है और पावन तीज, त्यौहार पर हमारी माताओं, बहनों द्वारा मंगल गीतों का गायन हमारी लोक संस्कृति का मूल है।
न प्रधानमंत्री मोदी, न गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत है कि वो संसद में आकर हमारे छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दें।
भारत के छात्रों के लिए यह एक साफ़ संदेश है - उन्हें नहीं लगता कि आप पर हुई हिंसा उनकी किसी टिप्पणी के भी लायक है।