अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाए
आप सभी को संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक अभिनंदन मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाए
आप सभी को संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक अभिनंदन मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे।
#हाल-ए-राजस्थान | हर परीक्षा का #पेपर_लीक
राजस्थान में एक ओर पेपर लीक…
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक द्वितीय ग्रेड संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान धांधली और नकल कराने के गंभीर आरोप सामने आना, और उसके बाद सरकार द्वारा पूरे मामले को दबाने की कोशिश करना प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात है। राजस्थान के युवाओं के सपनों के साथ यह लगातार हो रहा खिलवाड़ अब असहनीय हो चुका है।
मुख्यमंत्री जी, प्रदेश का युवा जानना चाहता है कि परीक्षा का पेपर परीक्षा कक्ष से बाहर कैसे पहुंचा? आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है? अभी तक सरकार इस मामले पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोल रही है?
भाजपा सरकार एक भी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने में सक्षम क्यों नहीं है? हर भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और नकल माफियाओं का साया क्यों मंडरा रहा है? आखिर कब तक युवाओं का शोषण होता रहेगा और कब तक नकल माफिया आपकी सरकार की नाक के नीचे युवाओं के सपनों को लूटते रहेंगे?
यह केवल परीक्षा में धांधली नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं की उम्मीदों, उनके संघर्ष और उनके भविष्य की हत्या है।
| #PaperLeak | #Rajasthan | #YouthJustice @RajCMO@BhajanlalBjp
पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत जी से जयपुर निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात करी एवं उनके ओटोग्राफ (हस्ताक्षर) डायरी (दैनदिन) पर प्राप्त करके मेरा मन बहुत प्रफुल्लित हुआ ।
#AshokGehlot#manishsenajmer#dakshnahar#samerBhatnagar
स्वामी विवेकानंद जी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि ।
भारत की आध्यात्मिक चेतना को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत महान चिंतक एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
विधायक एवं देहात कांग्रेस कमेटी अजमेर के जिला अध्यक्ष डॉ विकास चौधरी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आप हमेशा स्वस्थ रहे दीर्घायु हो यही मेरी मंगल कामना है।
#happybirthday#VikasChaudhar#AjmerCongress
डिजिटल युग में जन-संवाद और जिम्मेदारी!
'विश्व सोशल मीडिया दिवस' के अवसर पर जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं प्रबुद्धजनों से सार्थक संवाद किया।
आज के समय में सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का एक सशक्त सेतु है। इस मंच का उपयोग सामाजिक सरोकार, सकारात्मकता और जिम्मेदारी के साथ होना अनिवार्य है।
कुछ दिन पहले सिविल लाइंस आवास पर आए एक एसी मैकेनिक ने गर्व से बताया कि उनकी माताजी, जो मनरेगा में मजदूरी करती हैं, कांग्रेस सरकार की 'इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना' के माध्यम से डिजिटल दुनिया से जुड़ चुकी हैं।
उनके आग्रह पर वीडियो कॉल के जरिए निवाई (टोंक) निवासी श्रीमती यशोदा कुमावत और उनकी साथी महिला श्रमिकों से बातचीत हुई। बातचीत में उनकी पीड़ा और अपेक्षाएँ साफ़ झलकीं। उनका एक ही कहना था-"हमें वीबी-जी राम जी योजना नहीं, मनरेगा चाहिए।"
वे चाहती हैं कि मनरेगा में काम के दिनों की संख्या बढ़े, समय पर रोजगार मिले और जनहितकारी योजनाओं को फिर से प्रभावी बनाया जाए।
आज से भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी जी के नाम पर यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना का नाम बदलकर 'वीबी-जी राम जी योजना' कर दिया है। श्रमिकों में चिंता है कि कहीं यह बदलाव केवल नाम तक सीमित न रह जाए, बल्कि उनके रोजगार के अधिकार और काम की उपलब्धता पर भी असर डाले। उनकी स्पष्ट मांग है-नाम बदलने से नहीं, काम बढ़ाने से मजदूरों का जीवन बदलेगा।
"दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोधः पारुष्यमेव च।"
अर्थात दम्भ (दिखावा), दर्प (घमंड), अभिमान, क्रोध और कठोर वाणी आसुरी गुण हैं।
1994 के यमुना जल समझौते को ताक पर रख कर जो नया MoU हुआ है उससे जरुरत के समय एक बून्द पानी भी नहीं आएगा। राजस्थान की हितों को कुचल कर मालाएं पहनने के लिए मुख्यमंत्री ने यह MoU/MoA किया है और इसिलए MoA की मूल प्रति को छुपाया जा रहा है।
विश्व सोशल मीडिया दिवस की हार्दिक शुभकामनाए
सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नही बल्कि समाज को जोड़ने जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने की एक सशक्त ताकत है
इस विश्व सोशल मीडिया दिवस पर संकल्प ले कि सोशल मीडिया का उपयोग सत्य सद्भाव भाईचार को बढ़ाने के लिए करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा रनर एवं राजस्थान की गौरव सूफिया सूफी का पांच बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के बाद छठी ऐतिहासिक उपलब्धि की तैयारी के क्रम में आज अजमेर आगमन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अजमेर कांग्रेस परिवार की बेटी विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा रनर सुफ़िया खान के छठी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी पर स्वागत समारोह रखा गया है।
29 जून 2026 सोमवार
प्रातः 10:00 बजे
शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ज्योतिबा फुले सर्किल के सामने अजमेर
परम पूजनीय महान जैन संत आचार्य तरुण सागर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अपने ओजस्वी विचारो निर्भीक वचनो और आध्यात्मिक जीवन-दर्शन से समाज को सत्य संयम नैतिकता और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाने वाले पूज्य गुरुदेव का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
शत्-शत् वंदन ।
मोदी सरकार का कहना है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है
क्या हिंदुस्तान का पासपोर्ट ग़ैर हिंदुस्तानियों को भी दिया जाता है?
पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस क्या जाँच करने आती है?
• आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है
• पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है
• PAN नागरिकता का प्रमाण नहीं है
• Voter Id नागरिकता का प्रमाण नहीं है
तो फिर नागरिकता का प्रमाण है क्या?
मोदी का चरणवंदन?
BJP का आईडी?
RSS की टोपी?
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी भूतपूर्व अध्यक्ष स्व. मास्टर आदित्येंद्र जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और लोकसेवा की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुँज रहेगी।
भूतपूर्व सांसद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भूतपूर्व अध्यक्ष 'पद्मश्री' से सम्मानित स्व. श्रीमती लक्ष्मी कुमारी चूंडावत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
राजनीति, समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा रहेगा ।
जन-जन के लाडले नेता युवाओ छात्रो किसानो और संविधान की आवाज़ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।
आपका संघर्ष समर्पण और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अटूट संकल्प करोड़ो देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।