राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष @GovindDotasra ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों को न शिक्षा की समझ है, न कृषि की, और न ही प्रशासनिक अनुभव, उन्हें मंत्री बना दिया गया है, जबकि फैसले योग्यता के बजाय राजनीतिक आधार पर हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए “ऑपरेशन टाइगर” को निशाना बनाया और कहा कि इतने सस्ते तो शेखावाटी में सड़े हुए प्याज भी नहीं मिलते जितने सस्ते में नेता खरीदे जा रहे हैं, जबकि बीजेपी और RSS इन आरोपों को लगातार खारिज करते आए हैं।
@BJP4Rajasthan@RSSorg
RAS तबादला सूची पर अभी नहीं थमेगा सस्पेंस, एक और सूची की चर्चा तेज!
बीकानेर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों की तबादला सूची इस बार लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। एक के बाद एक हुए संशोधनों और बदलावों के बीच अब प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सरकार जल्द ही एक और तबादला सूची जारी कर सकती है।
बीकानेर संभाग में अभी भी कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ अधिकारियों के महज कुछ दिनों के अंतराल में दो-दो बार तबादले किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, दोबारा तबादला आदेश जारी होने के बावजूद कुछ अधिकारियों को अब तक नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया गया है। ऐसे घटनाक्रमों ने इस पूरी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि रिक्त पदों को भरने और हालिया तबादलों में सामने आई विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार को एक और सूची जारी करनी पड़ सकती है। इसी वजह से कई अधिकारी अभी भी अंतिम आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच हनुमानगढ़ का एक तबादला प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां करीब ढाई वर्ष तक अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM) रहे एक RAS अधिकारी का तबादला होने के महज पंद्रह दिन बाद ही उन्हें फिर से उसी जिले में ADM के पद पर नियुक्त कर दिया गया। प्रशासनिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अधिकारी के “हनुमानगढ़ प्रेम” की भी खूब चर्चा हो रही है।
राजनीतिक गलियारों में भी इस तबादले को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच भी इस निर्णय के कारणों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं हो जातीं और लंबित मामलों का समाधान नहीं होता, तब तक RAS तबादलों का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है।
#RAS #transfer #rajasthan
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष @GovindDotasra ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों को न शिक्षा की समझ है, न कृषि की, और न ही प्रशासनिक अनुभव, उन्हें मंत्री बना दिया गया है, जबकि फैसले योग्यता के बजाय राजनीतिक आधार पर हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए “ऑपरेशन टाइगर” को निशाना बनाया और कहा कि इतने सस्ते तो शेखावाटी में सड़े हुए प्याज भी नहीं मिलते जितने सस्ते में नेता खरीदे जा रहे हैं, जबकि बीजेपी और RSS इन आरोपों को लगातार खारिज करते आए हैं।
@BJP4Rajasthan@RSSorg
"इतने सस्ते तो शेखावाटी में सड़े हुए प्याज भी नहीं मिलते, जितने सस्ते में बीजेपी MP और MLA खरीद रही है!"
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष @GovindDotasra ने बीजेपी पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। "ऑपरेशन टाइगर" को लेकर भी डोटासरा ने जमकर निशाना साधा और अपनी ही सरकार के समय हुई कुछ गलतियों को भी स्वीकार किया।
राजस्थान की राजनीति में इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।
आपकी क्या राय है? 👇
शुक्रवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल!
केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार प्रातः 7:30 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री मेघवाल प्रातः 11 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वे यहां विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात् रात्रि 10.20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे!
@arjunrammeghwal
राजस्थान के शिक्षा मंत्री @madandilawar ने @GovindDotasra पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान दिलावर ने डोटासरा को "बेईमान और बेशर्म" बताया, वहीं @DrKirodilalBJP का बचाव करते हुए कहा कि वे "सोने की तरह खरे हैं" और उन पर कोई भी आरोप टिक नहीं सकता। बयान के बाद प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग और तेज हो गई है।
मीडिया से बातचीत में @ashokgehlot51 का सरकार पर बड़ा हमला। बोले— "राजस्थान में भ्रष्टाचार की हदें पार हो चुकी हैं, गांव से लेकर जयपुर तक लोग परेशान हैं।
@DrKirodilalBJP कभी @ashokgehlot51 के पैरों में गिरकर केस वापस लेने की गुहार लगाते थे, आज हम पर आरोप लगा रहे हैं।
किसी को इतना मत छेड़ो कि तुम्हारा बुढ़ापा खराब हो जाए।
हनुमान बेनीवाल को भी चुनौती दी थी, लेकिन 10 मिनट में ही हवा निकल गई थी।
हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं!"
— @GovindDotasra
@DrKirodilalBJP कभी @ashokgehlot51 पैरों में गिरकर केस वापस लेने की गुहार लगाते थे, आज हम पर आरोप लगा रहे हैं।
किसी को इतना मत छेड़ो कि तुम्हारा बुढ़ापा खराब हो जाए।
हनुमान बेनीवाल को भी चुनौती दी थी, लेकिन 10 मिनट में ही हवा निकल गई थी।
हम @RahulGandhi के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं!
— @GovindDotasra
बीकानेर के PBM अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक महिलाओं के परिजनों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने थाली और कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और न्याय की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही ने दो परिवारों को उजाड़ दिया, जबकि प्रशासन का कहना है कि मामले में लगातार बातचीत की जा रही है। शारदा नायक के परिजनों ने अब तक शव लेने से भी इनकार कर रखा है और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और परिजनों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश से पहले ही रोक दिया गया। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चला, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
अब सवाल ये है कि क्या पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा?
@BishnaramSiyag
PBM अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त हुईं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़।
बीकानेर के PBM अस्पताल पहुंचकर उन्होंने विभिन्न वार्डों और सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने और मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अब प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिल रहा है।
@nhm4rajasthan
NEET UG 2026 री-एग्जाम में नकल का मामला!
जयपुर के बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा के बावजूद छात्रा मोबाइल लेकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गई।
मोबाइल से चीटिंग के आरोप में गिरफ्तार हिमांशी तिवाड़ी (22) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
@jaipur_police@RajGovOfficial@NTA_Exams
बीकानेर में बड़ा हादसा टला!
5 नंबर रोड पर राजस्थान परिवहन की यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 बिजली के पोल टूटकर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि तारों पर रबर कोटिंग होने के कारण करंट नहीं फैला और एक बड़ा हादसा टल गया।
बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं हादसे के बाद चालक बस को रोकने के बजाय सवारियों समेत मौके से निकल गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षतिग्रस्त पोलों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।
@Bikaner_Police
लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: 15 छात्रों की दर्दनाक मौत!
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 जिंदगियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण फैली, जिसके बाद कई छात्र दूसरी मंजिल पर फंस गए और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। इस हादसे ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या बीकानेर समेत हमारे शहरों के कई कोचिंग संस्थान भी ऐसे ही खतरे के साए में चल रहे हैं? दर्जनों इमारतों में न तो इमरजेंसी एग्जिट है और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, मानो किसी बड़े हादसे को न्योता दिया जा रहा हो।
@lkopolice@adgzonelucknow@myogiadityanath
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से एनएसयूआई नेता जीशान सामेजा को 13 जून को नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में आयोजित विशेष जू-जित्सु संवाद सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
करीब चार घंटे तक चले इस विशेष सत्र में देशभर से चयनित लगभग 20 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने विचारधारा, देश के वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक हालात, डर की राजनीति तथा भय पर विजय प्राप्त कर आगे बढ़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
राहुल गांधी ने युवाओं को निडर होकर अपनी बात रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए।
संवाद सत्र में शामिल हुए जीशान सामेजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ यह चर्चा उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। इस संवाद ने उन्हें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती के साथ निभाने का संकल्प दिया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के विचारों को सुनने और उन्हें मार्गदर्शन देने की राहुल गांधी की पहल युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती है।
@RahulGandhi
जालौर में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के पावटा अस्पताल में प्रसूताओं के संक्रमित होने के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कोटा में ऐसी घटना हुई, जहां 5 महिलाओं की मौत हो गई और कई महिलाओं की किडनी फेल हो चुकी है। अब जोधपुर में भी एक साथ कई महिलाओं के संक्रमित होने की खबर सामने आई है, जो बेहद चिंताजनक है।
गहलोत ने कहा कि सरकार केवल औपचारिकताएं निभाने के बजाय यह गारंटी दे कि जिन महिलाओं की मौत हुई है, उनके परिवारों को क्या मुआवजा मिलेगा और जो महिलाएं अभी अस्पताल में भर्ती हैं, उनके इलाज की पूरी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने मांग की कि यदि किसी पीड़िता को भविष्य में किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है तो उसका पूरा खर्च और व्यवस्था सरकार करे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जैसी समस्या कई महिलाओं में सामने आना किसी बड़े संक्रमण की ओर इशारा करता है। यदि एफएसएल रिपोर्ट में देरी हो रही है तो सैंपल दिल्ली, मुंबई या कोलकाता जैसे बड़े संस्थानों में भेजकर जल्द जांच कराई जानी चाहिए, ताकि असली कारण सामने आ सके।
गहलोत ने कहा कि इन घटनाओं के बाद प्रदेश की गर्भवती महिलाओं में डर का माहौल है। महिलाएं प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल जाएं तो संक्रमण का डर और निजी अस्पताल जाएं तो भारी खर्च की चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर पीड़ित परिवारों को न्याय और भरोसा देना चाहिए।
चिकित्सा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि सरकार के मंत्री लगातार विवादित बयानों और व्यवहार के कारण चर्चा में हैं तथा प्रदेश में शासन व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।
@ashokgehlot51@INCRajasthan
जोधपुर के अस्पतालों में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामलों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि माताओं और नवजात बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राठौड़ ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने और सभी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि इन निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर कितनी जल्दी दिखाई देता है।
@madanrrathore@BJP4Rajasthan