जिन्हें नहीं पता, पिछले मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद उनके विकेटकीपर ने जेब से पर्चे निकालकर इशारे किए थे और अली रज़ा उनका बॉलर तो हमेशा गाली गलौज करता है।
आज फाइनल में मनल चौहान, वेंकटा और यशवीर ने मैदान पर जो किया तो उनका बनता था। वो कोई बत्तमीजी नहीं थी बस जवाब दिया गया है
Have played enough cricket to know that the post win celebrations were a direct result of unnecessary provocations by the opposition and the crowd. You see only whats on camera. I generally don’t condone bad behaviour but Pakistanis abuse when on top and cry when they lose. So the celebrations were perfectly justified. PKMKB forever
@SACHNAMA_@amitranjan_JH जब CGL चयनित लोग चुप थे, protocol से बंधे थे, तब कुछ स्वार्थी तत्व अपनी मनमानी कर रहे थे। अब जब सिर्फ सोशल मीडिया पर उनके हर propaganda को logical challenge मिल रहा तो लगे बच्चों की तरह रोने की काम कर लो।अब तो government भी सोशल मीडिया पर ऐक्टिव है, तो govt employee क्यूँ नहीं!
तुम्हारी मंशा सच में छात्र हित की होती, तो परीक्षा रद्द करने की माँग करने के बजाय निष्पक्ष जाँच के बाद कार्रवाई की माँग करते।
लेकिन शुरुआत से परीक्षा रद्द करने का राग अलापना शुरू कर दिया। ऐसा करके उन निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों का अपमान किया है।
कल जब सब लोग अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे, तब कुछ प्रशिक्षु पदाधिकारी मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर थे, तो कुछ अनाथ आश्रम के बच्चों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच दीपावली मना रहे थे।
जिनके अपने घर-आँगन में अंधेरा पसरा था, वे दूसरों के जीवन में उजाला करने निकले थे। जिनके खुद के घर में दीपावली नहीं मनी, वे अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ रंगोली बना रहे थे, दीये जला रहे थे, ताकि कम से कम उन बच्चों की दीपावली अधूरी न रह जाए।
कितना आसान है न चमड़े की जुबान से बोल देना कि सब पैसे वाले हैं, सब फर्जी हैं, सबने पैसे देकर नौकरी ली है!
कभी उनसे भी पूछिए, जो अपने आँसुओं का घूँट पीकर घरवालों से छिपकर रोते हैं। जो माँ-बाप से फोन पर कहते हैं कि सब ठीक है, लेकिन फोन रखते ही उनकी आँखें भर आती हैं।
पिछले आठ महीने से वेतन भी नहीं मिला। कल तक कोई ट्यूशन पढ़ाकर, कोई छोटी-मोटी नौकरी करके, तो कोई माँ-बाप के जेब खर्च से अपना जीवन चलाता था। सोचा था अफसर बनकर माँ-बाप का सहारा बनेंगे। आज अफसर बनकर भी उन्हीं के पैसों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी कर रहे हैं।
श्रावणी मेले की ड्यूटी के बीच में ही उनकी नौकरी रद्द कर दी गई। आरोप लगे, पूरी और निष्पक्ष जाँच के बिना ही सबको एक साथ कटघरे में खड़ा कर दिया गया। अदालत से स्थगन आदेश मिला तो फिर ड्यूटी पर लौट आए। परीक्षा ड्यूटी की, दशहरा में ड्यूटी की, दीपावली में ड्यूटी की।
वेतन नहीं मिला, लेकिन ड्यूटी मिलती रही। सम्मान नहीं मिला, लेकिन समाज के ताने मिलते रहे।
अब कुछ दिनों बाद आप सब छठ घाट पर जाएँगे।
हो सकता है, वही कोई प्रशिक्षु पदाधिकारी वहाँ भी मजिस्ट्रेट ड्यूटी कर रहा हो। भीड़ संभाल रहा हो, आपकी सुरक्षा में खड़ा हो।
और हो सकता है, घाट पर खड़े-खड़े वह भी छठी मैया से मन ही मन बस इतना कह रहा हो—
हे छठी मैया, दुनिया जाने न जाने, तुम तो जानती हो न कि कौन सही है और कौन गलत। बस न्याय कर देना मैया, माँ-बाप की आँखों में फिर से खुशी लौटा देना।
कितना निर्दयी हो गया है यह समाज!
वही मतलबी समाज, जो चील-कौओं की तरह किसी के मृत्युभोज का इंतजार करता है। आपने जीवन भर कितने दुख सहे, कितनी रातें रोकर गुजारीं, कितनी बार भूखे सोए, उससे किसी को मतलब नहीं। बस आपकी तेरहवीं में अच्छा भोज मिलना चाहिए।
आज किसी का जीवन बिखर रहा है, किसी के माँ-बाप की उम्मीद टूट रही है, किसी की वर्षों की मेहनत मिट्टी में मिल रही है, लेकिन कुछ लोगों को बस तमाशा देखने में आनंद आ रहा है।
किसी ने एक बार भी नहीं सोचा कि जिन लोगों को आप एक झटके में फर्जी कह देते हैं, उनके घरों में क्या बीत रही होगी?
क्या उन सबके माँ-बाप ने अपने बच्चों को बेईमानी करना सिखाया था? क्या उन सबकी वर्षों की मेहनत झूठी थी? क्या हर चयनित व्यक्ति दोषी था?
अगर कोई दोषी है तो उसे जरूर सजा मिले। लेकिन जो निर्दोष है, उसका जीवन किस अपराध की सजा काट रहा है?
कल अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ दीपावली मनाने वाले उस पदाधिकारी के मन में भी शायद यही सवाल रहा होगा कि जिन बच्चों के जीवन में उजाला करने आया हूँ, अपने माँ-बाप के घर का अंधेरा कब दूर कर पाऊँगा ?
जब आप छठ घाट पर हाथ जोड़कर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करेंगे, तब शायद आपके ठीक बगल में खड़ा कोई प्रशिक्षु पदाधिकारी अपने उसी भविष्य को बचाने के लिए छठी मैया से प्रार्थना कर रहा होगा।
बस एक बार उसकी तरफ भी देख लीजिएगा।
वर्दी और पद के पीछे भी एक इंसान होता है। उसका भी एक घर होता है। उसके भी माँ-बाप होते हैं। उसके भी सपने होते हैं।
और हाँ, किसी को फर्जी कहने से पहले एक बार जरूर सोचिएगा...
कहीं आपकी जुबान से निकला एक शब्द किसी ऐसे माँ-बाप के दिल पर तो नहीं लग रहा, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने बच्चे को इस मुकाम तक पहुँचाने में लगा दिया।
आपका अंतर्मन भी जानता है कि -
सभी 22 परीक्षाओं में हर चयनित अभ्यर्थी दोषी नहीं हो सकता। सरकार पर दबाव बनाकर, बिना पूरी जाँच के, कलम के एक झटके से सभी नियुक्तियाँ रद्द करवा देना सही समाधान नहीं है।
@HemantSorenJMM@dasraghubar@ChampaiSoren@yourBabulal@JMM_JAMTARA@BJP4Jharkhand@Tigerjairam@MithileshJMM@nishikant_dubey@JmmJharkhand
अरे नमूना
पहले जजमेंट अच्छे से पढ़ ले बकलोल।
दोषी को सजा मिल रही है और निर्दोष चयनित छात्रों को न्याय।
लेकिन तुमलोगों को रद्द से मतलब है क्योंकि चाहिए दूसरा मौका।
तो कोर्ट ने भी यही कहा है ऑर्डर में की दोषी होंगे उनका क्रिमिनल प्रॉसिक्यूशन होगा। लेकिन दोषियों को सजा पाते देख भी कुछ लोगों को मजा नहीं आता है, सिर्फ रद्द रद्द करते रहते हैं।
खेल भावना रखना सीखो, @JPSCreformanch !
बच्चों की तरह हारने पर लूडो बोर्ड और गोटियाँ फेंकने मत लगो।
सरकार तुम लोगों के चक्कर में कुल 22 परीक्षाएँ रद्द कर चुकी है।
1-2 नहीं, पूरे 22! मजाक समझ रखे हो सिस्टम को?
भीड़ के दबाव में हो सकता है लोकतांत्रिक सरकार झुक जाए, लेकिन संविधान और कानून से चलने वाली अदालत नहीं!
याद है न, वही सुप्रीम कोर्ट, जिसके आदेश से यह भरोसा मिला था कि कार्रवाई सिर्फ दोषियों पर होगी? फिर भी सरकार पर दबाव बनाकर उस भरोसे के उलट फैसला करवा लिया गया।
लेकिन यह वोटों के दबाव में चलने वाली सरकार नहीं, संविधान और कानून से चलने वाली अदालत है। अपनी मर्यादा बनाकर रखो!
जस्टिस दीपक रोशन के खिलाफ ऐसी भद्दी टिप्पणियाँ करते हुए शर्म आनी चाहिए।
फैसला अपने पक्ष में आए तो न्यायपालिका महान, और खिलाफ आए तो न्यायाधीश पर ही टिप्पणी? यह कैसी सुधार की लड़ाई है जी?
सुधार की लड़ाई लड़िए, न्यायपालिका को अपनी मर्जी से चलाने की जिद मत पालिए!
@barandbench@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@barcouncilindia@yourBabulal@dasraghubar@Tigerjairam
#JSSCCGL #JPSC #JHARKHAND
प्रिय रद्द मंच,
नाखून-बाल बढ़ जाएँ तो उनको कटवाते हैं, शरीर नहीं। घाव हो जाए तो इलाज करवाते हैं। पैर में ट्यूमर हो तो ट्यूमर निकलवाएँगे, पूरा पैर थोड़े न कटवा दीजिएगा जी!
लेकिन यहाँ तो कुछ परीक्षाओं में गड़बड़ी का ट्यूमर हटाने के चक्कर में 22 परीक्षाएँ रद्द करवाने का श्रेय ले लिया। ऊपर से पूरे राँची में झाँकी भी निकलवा दी!
कभी सोचे भी कि 22 अलग-अलग परीक्षाओं में एक जैसी गड़बड़ी कैसे हो सकती है? 22 का आँकड़ा तो अपने आप में ही हास्यास्पद है! एक-दो नहीं, पूरे 22! भला इतनी अलग-अलग परीक्षाओं को एक ही नजर से देखने का हुनर कहाँ से आया?
जाँच अलग, तथ्य अलग, अभ्यर्थी अलग, लेकिन इलाज सबका एक ही—रद्द कर दो!
और रही बात चयनित लोगों की, तो एक बात समझ लीजिए। जो नियुक्त होकर सेवा में आ चुके हैं, वे अब केवल अभ्यर्थी नहीं, सरकारी सेवक हैं। उनकी सेवा संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत बने नियमों, झारखंड सेवा संहिता एवं अन्य लागू सेवा नियमों से संचालित होती है। जहाँ लागू हो, अनुच्छेद 311 का संवैधानिक संरक्षण भी मिलता है।
अब अगर निर्दोष रहने के बावजूद इन नियमों का कोई संरक्षण ही नहीं मिलेगा, तो इन्हें बनाया किसलिए गया है? किताबों की शोभा बढ़ाने के लिए?
आप भी तो सरकारी नौकरी की तैयारी इसी भरोसे पर कर रहे हैं न कि सही तरीके से चयन होने के बाद कम से कम प्राइवेट सेक्टर की तरह जिंदगी भर नौकरी की असुरक्षा नहीं झेलनी पड़ेगी!
JSSC-CGL के चयनितों को भी सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद यही भरोसा था कि कार्रवाई दोषियों पर होगी। इसी भरोसे पर 600 से ज्यादा लोग अपनी पुरानी नौकरी छोड़कर आए।
अगर मालूम होता कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी ऐसा हाल होगा, तो भला अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर क्यों आते? जहाँ थे, वहीं रहते!
आखिर न्यायालय के आदेश पर भरोसा करना भी अब गलती मानी जाएगी क्या?
रही बात अखबारों की, तो आप भी देखे ही होंगे कि कैसे 14वीं JPSC, ACF और FRO के तथ्यों की खिचड़ी पकाकर उसमें FSO, CDPO, 11वीं–13वीं JPSC और सिविल जज जैसी परीक्षाओं को भी मिला दिया जाता है।
अरे भाई, अलग-अलग परीक्षाओं के तथ्य मिलाने से सबका दोष एक जैसा थोड़े न हो जाएगा!
दोषियों को पकड़िए, सजा दिलवाइए। लेकिन उनके चक्कर में निर्दोषों की नौकरी और भविष्य क्यों बर्बाद कर रहे हैं?
और हाँ, 22 परीक्षाएँ रद्द करवाना कोई उपलब्धि नहीं है। असली उपलब्धि तो तब होती, जब 22 परीक्षाओं में से एक भी निर्दोष का भविष्य बर्बाद किए बिना दोषियों को सजा दिलवा पाते।
और रही बात आपके इस सवाल की कि दूसरी तरफ के वास्तविक और मेहनती अभ्यर्थियों को क्या मिला?
तो इसका जवाब भी है जी!
जिनकी नियुक्ति गड़बड़ी के कारण कानूनन रद्द होगी, उनकी रिक्त सीटों को नियमानुसार अगली बहाली में जोड़ा जाए। भर्ती प्रक्रिया में सुधार हो, परीक्षाएँ समय पर हों, परिणाम समय पर आएँ और नियुक्तियाँ भी समय पर मिलें।
नए अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए पुराने निर्दोष चयनितों की नौकरी छीनना कौन-सा न्याय है?
आप लड़िए समय पर परीक्षा के लिए, पारदर्शी नियुक्ति के लिए, दोषियों को सजा दिलाने के लिए। लेकिन हर आरोप का एक ही इलाज—पूरी परीक्षा रद्द—यह कैसी समझदारी है?
#JSSCCGL #JPSC #JHARKHAND
@JPSCreformanch@kunalpratap86@ExamsFighters@SACHNAMA_@pravinm53747916
कभी समय निकालकर सफल छात्रों के संघर्ष पर भी बात कीजिए, जो बमुश्किल हालत में परीक्षा पास करके सेवाएं दे रहे है जिसमें 600-700 दूसरे सेवा से आए है
600+ हमारे आदिवासी भाई बहन भी है
96% झारखण्डी है
आपको भी बधाई💐
सत्यमेव जयते 🇮🇳
जय झारखण्ड✌🏻
@harisharandevgn@gutthi_org@SACHNAMA_
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL (विज्ञापन संख्या 10/2023) रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की 18 अगस्त 2026 की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है। इस फैसले से लगभग 1,932 सफल अभ्यर्थियों की नौकरी बरकरार रहेगी।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जांच में दोषी पाए गए अभ्यर्थियों को नौकरी से बाहर रखा जाएगा। JPSC समेत अन्य नियुक्तियों पर फैसला आना बाकी है।
Jharkhand High Court quashes the state government's decision to cancel the Jharkhand Staff Selection Commission Combined Graduate Level (JSSC CGL) examination and withdraw the recruitment advertisement, paving the way for further action on the recruitment process.