झज्जर में महान स्वतंत्रता सेनानी दादा पंडित श्रीराम शर्मा जी के नाम पर बने पार्क को भाजपा-जजपा सरकार ने गुपचुप तरीके से नीलाम करने की कोशिश की।
लेकिन जनप्रिय सांसद @DeependerSHooda कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर सरकार से भिड़ गए और नीलामी रुकवा दी।
बवानीखेड़ा में जिनके आशियाने उजड़े उन्हें मुआवजा दे सरकार।
सरकार का काम गरीबों का घर बसाना है, उजाड़ना नहीं। जब तक इन परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हर लड़ाई लड़ेंगे।
बवानीखेड़ा में धरनारत पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
இன்று (10.5.2026) சென்னை, ஜவஹர்லால் நேரு உள்விளையாட்டு அரங்கில் நடைபெற்ற அமைச்சரவை பதவியேற்பு விழாவில் கலந்து கொள்ள வருகை தந்த மக்களவை எதிர்கட்சித் தலைவர் திரு. ராகுல் காந்தி அவர்களை மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு. ச. ஜோசப் விஜய் அவர்கள் பொன்னாடை அணிவித்து, மலர்கொத்து வழங்கி வரவேற்றார்.
#CMJosephVijay
आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भाई विशाल भोजक का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा। सभी को सफल कार्यक्रम की बधाई। विशेष तौर पर हौसला अफ़ज़ाई के लिए आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब जी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी, प्रीतम सिंह जी, हरीश रावत जी, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन जी, डॉ हरक सिंह रावत जी, गुरदीप सप्पल जी, प्रकाश जोशी जी, सुरभि द्विवेदी जी, श्रीकृष्ण हरि जी, सुमित्तर भुल्लर जी, पम्मी जी, हरनीत जी आदि सभी का बहुत बहुत आभार।
यदि उत्तराखंड युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया कि प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकना है तो राज्य में कांग्रेस को वापस आने से कोई नहीं रोक सकता। मुझे उम्मीद है कि राज्य के बेरोजगारों की लड़ाई विशाल भाई के नेतृत्व में एक एक कार्यकर्ता लड़ेगा।
आज कांग्रेस भवन में महान् समाज सुधारक महात्मा #ज्योतिबा_फुले जी व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिला शक्ति की मिसाल पेश करने वाली महान क्रांतिकारी श्रीमती #कस्तूरबा_गांधी जी की जयंती पर स्थानीय कांग्रेस भवन में पुष्प अर्पित कर नमन किया!
हम इंदिरा गांधी जी को नमन करते हैं। क्योंकि, 1971 में जब अमेरिका ने '17वां बेड़ा' भेजकर भारत को डराने की कोशिश की, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देकर पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया था। देश के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया।
आज अमेरिका के सामने सरेंडर करने वाले जो लोग हमें पाठ पढ़ा रहे हैं, वो जान लें कि अमेरिका की धमकी के बावजूद इंदिरा जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके 90,000 सैनिकों का सरेंडर कराया और बांग्लादेश बनाया।
📍इंदिरा भवन, दिल्ली
आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग ( शहरी ) के नवनियुक्त टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी और सभी साथीगण कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक़ पहुँचाने का कार्य करेंगे!
सूरत में संगठन की मज़बूती, बदलाव की शुरुआत..
वार्ड एवं सेक्टर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर हम सभी ने एक ही संकल्प लिया, गुजरात की जनता की आवाज बनकर भाजपा की विदाई सुनिश्चित करनी है।
हर कार्यकर्ता तैयार है, अब बदलाव तय है।
लोकसभा में मेरे साथी, अम्बाला सांसद भाई @VarunMullana जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं भगवान् से आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
आज दिल्ली निवास पर हरियाणा से नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री कर्मवीर सिंह बौद्ध जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान उन्हें हरियाणा से मिली शानदार जीत की बधाई दी।
देश की आज़ादी के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर शहीद भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी को कांग्रेस भवन में उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया !!
हरियाणा का शायद ही कोई ऐसा गाँव होगा जहाँ मैं नहीं आता-जाता। बिना किसी छुट्टी के सुबह से देर रात तक अपने प्रदेश के लोगों के बीच रहता हूँ और गांव-गांव जाकर उनका हाल-चाल लेकर उनके सुख-दुःख को साझा करता हूँ।
पूरा इंटरव्यू देखें : https://t.co/MZouxXOEva
भारत माता के महान सपूत, स्वतंत्रता सेनानी, अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !
उनका बलिदान युगों युगों तक हमें, देश सेवा के लिये प्रेरित करता रहेगा !!
शत शत नमन !!
मेरे अजीज रोहतक जिला कांग्रेस महासचिव भाई @CharnjitSharma3 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। जीवन में ढेरों खुशियां बनी रहें।
💐💐🎂
मेरे अजीज रोहतक जिला कांग्रेस महासचिव भाई @CharnjitSharma3 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। जीवन में ढेरों खुशियां बनी रहें।
💐💐🎂
आपने और हमने बहुत तपस्या के साथ पिछले 10 साल लड़ाई लड़ी। दिन-रात संसद से लेकर सड़क तक, गाँव से लेकर ढाणी तक हर मोर्चे पर संघर्ष किया। आप भी जानते हो, मैंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया और कोई कसर नहीं छोड़ी।
लेकिन भाजपा के पास सत्ता के सारे औजार हैं और हर परिणाम से जीवन में व्यक्ति कुछ न कुछ सीखता है। इसलिए जहाँ आवश्यक होगा वहाँ हम रणनीति में भी बदलाव करेंगे और अधिक मेहनत करनी पड़ी तो और करेंगे। हम मिलकर हरियाणा की भलाई और नौजवान पीढ़ी के भविष्य के लिए BJP से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
जब एपस्टीन फाइल्स में देश के PM, केंद्रीय मंत्री और उनके कई धनाढ्य दोस्तों का नाम आया, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बार-बार सीजफायर कराने का दावा किया गया तब बीजेपी को देश की छवि धूमिल होने की चिंता क्यों नहीं हुई?
जब लोकसभा में नेता विपक्ष को भारत-अमेरिका डील और एपस्टीन फाइल्स जैसे गंभीर विषयों पर बोलने नहीं दिया गया तब क्या देश की छवि धूमिल नहीं हुई?
बीजेपी सरकार ने अमेरिका से एकतरफा डील में किसान, इंडस्ट्री, टेक्सटाइल सहित हर सेक्टर के हितों की बलि देकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाया है।
अब इन विषयों पर संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा, तो क्या देश के नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन भी नहीं कर सकते। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध से भाजपा को किस बात का डर है? विपक्षी नेताओं पर झूठे, राजनीतिक द्वेष से प्रेरित मुकदमे क्यों?
हमारी मांग है कि सरकार तुरंत IYC अध्यक्ष भाई @UdayBhanuIYC और @IYC कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस ले।
📍IYC मुख्यालय, दिल्ली
पुलिस बेरिकेड की दीवारें, वॉटर कैनन की बौछारें हरियाणा के युवाओं के हक की लड़ाई का रास्ता नहीं रोक सकती।
आज पंचकूला में @Haryana_YC द्वारा आयोजित HPSC दफ्तर घेराव...