दुनिया भर के मानव समुदाय को सिखाना है कि "मानवता और नैतिकता ही सबसे बड़ा धर्म है, प्रकृति शक्ति ही सबसे बड़ा भगवान है, पूर्वज शक्ति ही प्रथम आराधना योग्य भगवान है, सभी जीवों का सर्वोच्च कल्याण करना ही मानवता और नैतिकता हैं आदिवासी परिवार विचारधारा का मूल हैं
#विश्व_आदिवासी_दिवस
आदरणीय @ECISVEEP राजस्थान विधानसभा उप चुनाव में सलूंबर निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोट 201739 डाले गये और आज 202482 वोटो की गिनती की गई। 743 मत अधिक गिने गए।
पोस्टल मतों की गणना करने पर भी ये आंकड़े समान नहीं आ रहे है आपकी वेबसाइट पर भी लगातार आंकड़ें बीजेपी के पक्ष में किए जा रहे है।
भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी को प्रशासन की मदद से हराया गया हैं आप हमारी शिकायत दर्ज कीजिए।
आज ही के दिन 1913 में मानगढ़ हत्याकांड हुआ था, जो भारतीय इतिहास में जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी पहले व उससे भी बड़ा नरसंहार है।
मानगढ़ पर गोविंद गुरु के नेतृत्व में हजारों भीलों द्वारा मानगढ़ धाम पर स्वतंत्रता, स्वायत्तता, भीलप्रदेश, आजादी और अपने अधिकारों के लिए भीलो द्वारा शांतिपुर्वक आन्दोलन किया जा रहा था, जिसे सामंतशाही व अंग्रेजों द्वारा अमानवीय तरीके से बर्बरतापुर्ण कुचला गया, इसमें कई बच्चों और महिलाओं सहित 1500 से अधिक आदिवासी वीर-वीरांगना शहीद हुए। उन सभी महान वीर महात्माओं को जोहार नमन श्रदांजलि।
“राजस्थान के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने थप्पड़ एसडीएम को नहीं बल्कि उस अहंकारी और निरंकुश हो चुकी सत्ता के मुँह पे मारा था जो बेईमानी और धांधली के बलबूते चुनाव जीतना चाहती है”- अतुल प्रधान विधायक समाजवादी पार्टी
#नरेश_मीणा_को_रिहा_करो
TAD मंत्री आदिवासी छात्रावासों में घटिया सामग्री वितरित कर आदिवासी समाज की नस्ल खराब कर रहे हैं और वही भाजपा सांसद आदिवासी समाज का इतिहास खत्म करने पर तुला है।
दोनों आदिवासी समाज का प्रमाण पत्र लगाकर आदिवासी समाज के ही दुश्मन बने बैठे हैं। भाजपा राज में TAD विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। मुख्यमंत्री महोदय @BhajanlalBjp जी, TAD में भ्रष्टाचार की दुकान बन्द करवाओ।
भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने राजस्थान पाठ्यक्रम से गोविंद गुरु महराज व मानगढ़ धाम पर शहीद हुए 1500 से अधिक आदिवासियों से जुड़े तथ्यों को हटाने की बात कहकर शहीदों व आदिवासी समाज को अपमानित करने का काम किया है।
आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी। भील प्रदेश की स्थापन करना गोविंद गुरू का सपना था और एक दिन पूरा भी होगा।
हमारा भारत बंद को पूर्ण समर्थन है। यह समय एकजुट होकर हमारे अधिकारों एवं न्याय की मांग करने का है और सुप्रीम कोर्ट के असंवैधानिक एवं विभाजनकारी फ़ैसले का विरोध करने का है। जोहार-जय भीम!
#कल_भारत_बंद_है
स्प्रिंगबोर्ड ने भारत बंद को देखते हुए अपने कोचिंग संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया है, इसी तरह से अन्य कोचिंग संस्थान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भारत बंद में सहयोग करें..!
#कल_भारत_बंद_है#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा
सलूम्बर के विधायक स्व. अमृत जी मीणा के निवास पर जाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
और इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
कुदरत से प्रार्थना है कि वे स्व. अमृतजी के परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।