Law & order is a State subject. Punjab CM @BhagwantMann ’s statement blaming the Centre and BJP for the recent blasts reeks of immature and amateurish politics.
By admitting that such incidents are repeatedly happening in Punjab, the CM has himself exposed the complete breakdown of law & order in the State.
Instead of fixing security failures, the AAP government is busy throwing political muck at the Centre, virtually laying the carpet for President’s Rule in Punjab.
संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को 15 दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश में धरातल पर संगठन निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। अब तक पंचायत स्तर पर करीब 78% और नगर वार्ड स्तर पर 56% कार्य पूर्ण हो चुका है, जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
लोकतंत्र बचाने और भाजपा की तानाशाही को मिटाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस संगठन मज़बूती से तैयारी कर रहा है।
राजस्थान में आंगनबाड़ी में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला पोषाहार "जानवर" भी नहीं खाते, इससे बड़ा शर्मनाक सच और क्या होगा?
भाजपाई भ्रष्टाचार और मिलावटी चेहरे की ये सच्चाई स्वयं भाजपा के विधायक डिप्टी CM की मौजूदगी में उजागर कर रहे हैं। भाजपा ने महिलाओं और मासूम बच्चों के हक के निवाले में भ्रष्टाचार, घटिया गुणवत्ता और कमीशनखोरी का ज़हर घोल दिया गया है।
भाजपा सरकार को बताना चाहिए.. आखिर बच्चों के पोषण बजट पर कौन डाला डाल रहा है? कौन हैं वो लोग जो कमीशनखोरी के लिए घटिया पोषाहार की सप्लाई कर रहे हैं? और कब तक राजस्थान के बच्चों के स्वास्थ्य के साथ ये क्रूर मज़ाक चलता रहेगा?
देश के गाँव, गरीब, किसान, नौजवानों के हृदयराज श्री सचिन पायलट जी (पूर्व उप मुख्यमंत्री) के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी राधा मोहन दास अग्रवाल जी के निम्न राजनीतिक स्तर को दर्शाती हैं। भारतीय संस्कृति में भाषा की मर्यादा सर्वोच्च है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ।
@SachinPilot
अदम्य साहस एवं शौर्य की प्रतीक राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस के सभी जवानों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।#RajasthanPolice
भारतीय संविधान के निर्माता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
एक सुदृढ़, सशक्त और उन्नत राष्ट्र के निर्माण तथा सामाजिक उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अनुकरणीय रहेंगे।
#drbrambedkar
प्रभार क्षेत्र करौली की विधानसभा टोडाभीम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक चर्चा की ।।
इस दौरान टोडाभीम विधायक और करौली जिला अध्यक्ष घनश्याम महर जी भी उपस्थित रहे ।।
जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के लिए हार्दिक आभार । 🙏
@INCRajasthan
मुझे करौली सह प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा ।
@INCRajasthan@GovindDotasra
The Rajasthan Pradesh Congress Committee has appointed office bearers as In-Charges and Co-In-Charges of District Congress Committees (DCCs) with immediate effect.
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
प्रेम एवं पारिवारिक सौहार्द के महापर्व गणगौर की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान शिव एवं मां पार्वती आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आये यही कामना है।
@INCRajasthan
आज आपने पढ़ा होगा कि जम्मू कश्मीर में डॉ फारूक अब्दुल्ला साहब पर हमला हुआ और उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया। ऐसा माहौल वहां क्यों बना? क्योंकि जिस जम्मू-कश्मीर को कभी राज्य का दर्जा था, वहां आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार और अमित शाह के नियंत्रण में है।
जब law and order पूरी तरह केंद्र के हाथ में है, तो वहां हालात इतने खराब क्यों हो रहे हैं कि वरिष्ठ नेताओं की जान पर बन आए? अगर एक मिनट की भी चूक होती, तो फारूक अब्दुल्ला की जान जा सकती थी। उन्हें तो उनके साथ मौजूद स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने बचा लिया।
मेरा सीधा सवाल है। क्या सरकार सचमुच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? अगर चाहती है तो पूरी सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?
सच्चाई यह है कि जब तक जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल कर लोकतांत्रिक सरकार नहीं बनेगी, तब तक वहां के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। आज की स्थिति साफ दिखाती है कि केंद्र के नियंत्रण में कश्मीर के लोग और नेता दोनों असुरक्षित हैं।
जो लोग धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और देश की एकता के लिए खड़े हैं, उन्हें डर और हिंसा के माहौल में धकेला जा रहा है।
गैस और पेट्रोल की समस्या इसलिए हुई, क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया। ये समस्या बेकार विदेश नीति की वजह से पैदा हुई है।
सरकार को मेरा सुझाव है 👇
जो हुआ सो हुआ, अब तैयारी करने की जरूरत है, क्योंकि अभी आपके पास थोड़ा सा समय है।
प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अगर तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का नुकसान होगा।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है।
अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे।
सच्चाई साफ़ है - Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है।
कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है।
अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती गैस की कीमतों से आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
📍उदयपुर शहर