Thank You Telangana!
Will remain grateful for your warmth and support.
ధన్యవాదాలు తెలంగాణ!
మీరు చూపించిన ఆప్యాయతకు, అందించిన మద్దతుకు నేనెప్పటికీ రుణపడి ఉంటాను.
Inaugurated the BJP Telangana State Executive Committee meeting and addressed the party office bearers and karyakartas.
Telangana stands at the threshold of change. The people, disillusioned by the Congress government's broken promises and the misgovernance of the BRS, are looking towards a strong and credible alternative with hope. Under the leadership of Prime Minister Shri @narendramodi Ji and through the tireless efforts of our karyakartas, the BJP is committed to transforming the people's trust into overwhelming public support.
ఈ రోజు తెలంగాణ బిజెపి రాష్ట్ర కార్యవర్గ సమావేశాన్ని ప్రారంభించి, పార్టీ పదాధికారులు, కార్యకర్తలను ఉద్దేశించి ప్రసంగించాను.
తెలంగాణ ఇప్పుడు ఒక పెను మార్పు ముంగిట నిలబడి ఉంది. కాంగ్రెస్ ప్రభుత్వం నెరవేర్చని హామీలు, బీఆర్ఎస్ అస్తవ్యస్త పాలనతో విసిగిపోయిన ప్రజలు... ఇప్పుడు ఒక బలమైన, నమ్మకమైన ప్రత్యామ్నాయం వైపు ఆశగా చూస్తున్నారు.
ప్రధానమంత్రి శ్రీ నరేంద్ర మోదీ గారి నాయకత్వంలో, మన కార్యకర్తల అలుపెరగని కృషితో... ప్రజల ఈ నమ్మకాన్ని అఖండ ప్రజా మద్దతుగా మార్చేందుకు బిజెపి పూర్తి చిత్తశుద్ధితో కట్టుబడి ఉంది.
@BJP4Telangana
‘बंगाल टाइगर’ डॉ. आशुतोष मुखर्जी जी की 162वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा द्वारा प्रकाशित उनके संसदीय भाषणों के संकलन के लोकार्पण समारोह में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महान शिक्षाविद् डॉ. आशुतोष मुखर्जी जी के संस्कारों की छाया में पले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को नई ऊंचाई दी और भारत की एकता, अखंडता तथा सांस्कृतिक अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता जी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@JPNadda@Gupta_vijender@hdmalhotra@ashishsood_bjp
दिल्ली की हर पीढ़ी ने इस शहर को अपनी तरह से जिया है। किसी ने इन स्मारकों को किताबों में पढ़ा, किसी ने उन्हें करीब से देखा। अब समय है कि इस विरासत को और संवारकर अगली पीढ़ी को सौंपा जाए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने ‘हमारे स्मारक, हमारा गौरव’ अभियान के तहत दो नई योजनाओं को मंजूरी दी है।
अब दिल्ली के 75 ऐतिहासिक स्मारकों को 5 वर्षों के लिए निजी कंपनियां, पीएसयू, ट्रस्ट और एनजीओ ‘स्मारक मित्र’ बनकर गोद ले सकेंगे। वहीं, स्मारकों के मूल संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए पात्र संस्थाओं को ₹2 करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा। जनभागीदारी से दिल्ली की विरासत को नए गौरव और नई पहचान के साथ जीवंत सांस्कृतिक एवं पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
#ViksitDelhi
देश की एकता और अखंडता के प्रखर उपासक, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत डॉ. मुखर्जी ने जहाँ कश्मीर में 'दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' का मुखर विरोध किया, वहीं बंगाल भारत का ही हिस्सा रहे, इसके लिए भी संघर्ष किया। आज उनकी जन्मभूमि राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेकर देश की सुरक्षा और अपनी विरासत की रक्षा की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कश्मीर से लेकर बंगाल तक, राष्ट्रनिर्माण के एकसूत्र में बँधकर यह देश उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ता रहेगा।
Drains need cleaning in your area?
⬇️
Open the MCD 311 App
Report an uncleared drain
⬇️
Prompt action will follow
With 3.4 million metric tonnes of silt already removed, Delhi is preparing for the monsoon with vigilance and public participation.
Your alert today can prevent waterlogging tomorrow.
#ViksitDelhi
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज दिल्ली गेट स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
डॉ. मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। भारत की अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का अमर प्रतीक है।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी के साथ पार्क में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में साथी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
राष्ट्र की सेवा और समर्पण के अमर प्रतीक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को कोटि-कोटि नमन।
@hdmalhotra
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और माँ भारती की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
“एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता का अटल संकल्प था। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास में अमिट रूप से अंकित है।
डॉ. मुखर्जी जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को एक सशक्त दिशा दी और अपने विचारों, साहस एवं त्याग से राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुँचाया।
उनका जीवन और बलिदान हमें सदैव यह प्रेरणा देता रहेगा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है, और भारत की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान के लिए हर संभव प्रयास करना ही उनके जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।
ভারতীয় জনসংঘের প্রতিষ্ঠাতা, প্রখর জাতীয়তাবাদী চিন্তাবিদ এবং মাতৃভূমি ভারতের অখণ্ডতার জন্য সর্বস্ব উৎসর্গকারী ড: শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের বলিদান দিবসে তাঁকে জানাই কোটি কোটি প্রণাম।
“এক দেশে দুই বিধান, দুই প্রধান ও দুই প্রতীক চলতে পারে না” — তাঁর এই অটল সংকল্প শুধু একটি স্লোগান ছিল না, বরং তা ছিল ভারতের ঐক্য ও অখণ্ডতা রক্ষার এক দৃঢ় অঙ্গীকার। জম্মু ও কাশ্মীরের পূর্ণ অন্তর্ভূক্তিকরণের লক্ষ্যে তাঁর সংগ্রাম ও আত্মবলিদান ভারতীয় ইতিহাসে চিরস্মরণীয় হয়ে রয়েছে।
ড: মুখোপাধ্যায় ভারতীয় জনসংঘ প্রতিষ্ঠার মাধ্যমে জাতীয়তাবাদী আদর্শকে একটি শক্তিশালী পথ প্রদর্শন করেন এবং তাঁর চিন্তাধারা, সাহস ও ত্যাগের মাধ্যমে ‘রাষ্ট্র সর্বাগ্রে’ এই বার্তা দেশবাসীর কাছে পৌঁছে দেন।
তাঁর জীবন আদর্শ ও আত্মবলিদান আমাদের চিরকাল অনুপ্রাণিত করে যে, দেশের স্বার্থই সর্বাগ্রে , এবং ভারতের ঐক্য, অখণ্ডতা ও আত্মমর্যাদা রক্ষায় সর্বাত্মক প্রচেষ্টাই তাঁর প্রতি প্রকৃত শ্রদ্ধাঞ্জলি।
भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के प्रति आपके समर्पित जीवन के लिए निरंतर शक्ति और सफलता की कामना करती हूँ।
पिछले 12 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर नई और सशक्त पहचान दी है। आज भारत विश्वसनीय वैश्विक साझेदार के रूप में स्थापित हो रहा है। इस सेवाकाल में राष्ट्र प्रथम का संकल्प हर निर्णय में सर्वोपरि रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को विभिन्न देशों से प्राप्त 33 वैश्विक सम्मान और G20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन पर बनी अभूतपूर्व सहमति, हमारी बढ़ती साख और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रमाण है।
आर्थिक सामर्थ्य के मोर्चे पर 38 देशों के साथ 9 मुक्त व्यापार समझौते हुए हैं। ₹70 लाख करोड़ से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था आज विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है। विपरीत परिस्थितियों में हज़ारों भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। 20 ऐसे अभियानों ने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति सरकार की अटूट निष्ठा को दर्शाया है।
इसके अतिरिक्त, कठिन दौर में भारत ने 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को चरितार्थ किया है। 100 से अधिक देशों को टीकों और खाद्यान्न की व्यापक आपूर्ति कर भारत ने सच्चे विश्व बंधु की भूमिका निभाई है। तकनीक और नवाचार के माध्यम से डिजिटल गवर्नेंस का वैश्विक मॉडल प्रस्तुत कर भारत आज भविष्य को आकार दे रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की यह गौरवशाली यात्रा इसी गति और संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
#12YearsOfIndiaFirst
स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Order of the White Double Cross’ से सम्मानित किया जाना, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रभावी नेतृत्व की ऐतिहासिक स्वीकृति है।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति, विश्वास और भारत–स्लोवाकिया की सुदृढ़ होती मित्रता का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत, वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर है।
पसगवां (मोहम्मदी) में “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले में सहभागिता।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष - नए भारत की मजबूत नींव।
#12सालबेमिसाल#ModiHaiToMumkinHai
बीते 12 वर्षों में भारत के मध्यम वर्ग को आर्थिक सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं और नए अवसरों से सशक्त करने की दिशा में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आयकर में राहत, GST के माध्यम से कर व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए घर का सपना साकार करने का अवसर, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना, हर घर जल और स्वच्छ भारत जैसे प्रयासों से जीवन की मूलभूत सुविधाओं को सुलभ बनाया गया है। डिजिटल इंडिया और UPI क्रांति ने लेनदेन को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया है।
आज सशक्त मध्यम वर्ग केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था की प्रमुख शक्ति बन चुका है तथा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
#12YearsOfSakshamMiddleClass
हर पीढ़ी को इतिहास अपनी पहचान गढ़ने का एक अवसर देता है। भारत के युवाओं के लिए बीते 12 वर्ष वही अवसर बनकर आए हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में करोड़ों युवाओं ने अपने सपनों को नई उड़ान दी है। किसी ने स्टार्टअप के माध्यम से नए विचारों को आकार दिया, किसी ने विज्ञान और इनोवेशन में देश का गौरव बढ़ाया, तो किसी ने खेल के मैदान में तिरंगे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह केवल नीतियों का नहीं, सोच का परिवर्तन है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से “क्या मैं कर सकता हूं?” से “मैं करके दिखाऊंगा” तक की यह यात्रा नए भारत के आत्मविश्वास की कहानी है।
आज का युवा भारत विकसित भारत के भविष्य को अपने संकल्प, सामर्थ्य और सपनों से गढ़ रहा है।
#12YearsOfYuvaShakti
नाम जप और प्रार्थना से जो संभव है, वह किसी अन्य साधना से संभव नहीं।
Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj
.
.
भजन मार्ग | परम पूज्य वृन्दावन रसिक संत श्री हित प्रेमानन्द गोविन्द शरण जी महाराज
श्री हित राधा केली कुंज, वराह घाट, वृन्दावन धाम
Chief Minister Rekha Gupta today joined citizens, volunteers and sanitation workers at Geeta Colony Ghat, participating in the Yamuna Ghat Cleanliness Campaign and leading the drive from the front.
Thousands of Delhiites, youth, sanitation workers, volunteers and over 500 social organisations came together across 28 Yamuna ghats, reflecting a collective commitment to cleaner riverbanks and public spaces.
The Delhi Government, inspired by the vision of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi, is advancing the mission of a clean and rejuvenated Yamuna through sustained interventions and public participation.
#SwachhYamunaMeraKartavya