प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव, दौसा संगठन प्रभारी व पूर्व विधायक विराटनगर श्री इंद्रराज सिंह जी गुर्जर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@IndrajGurjarinc@GurjarKhushveer
जन्मदिवस की अनोखी सौगात
आज इंद्राज जी गुर्जर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 101 पेड़ लगाकर उन्हें सच्ची शुभकामनाएं दी गईं।यह पहल न सिर्फ प्रकृति के प्रति उनका प्रेम दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संदेश भी छोड़ती है।
@IndrajGurjarinc
आज राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किया गया
#छात्रसंघ चुनाव हमारा हक हैं और हक मांगने पर प्रशासन द्वारा गिरफ्तार करना ये कैसा लोकतंत्र है।
#rajsathanuniversity
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 के एडमिट कार्ड, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोग की वेबसाइट( https://t.co/nxYBK4oU7V) एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 17 व 18 जून 2025 को किया जाएगा।
#हर_घर_खुशहाली
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#जयपुर
RAS-2024 मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग
अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल की शुरू
छात्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी
सरकार की चुप्पी अब पीड़ादायक- छात्र
10 मंत्री, 40 MLA भी समर्थन पत्र दे चुके
पहले RAS-2023 की प्रक्रिया पूरी की जाए.
#Jaipur#RajasthanWithNews18
RAS परीक्षा की तारीख को लेकर जो असमंजस है उस पर सरकार की चुप्पी और भीतर तालमेल की कमी का खामियाजा युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों की मांग के प्रति संवेदनहीनता दिखाई जा रही है और एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा सरकार भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार रवैया अपना रही है।
चूँकि पूर्व में घोषित परीक्षा की तिथि निकट है, इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए और धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।
राजस्थान का युवा वर्ग राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी में दिन-रात जुटा हुआ है। ये युवा न केवल अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी यह लगन और समर्पण राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। किंतु, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों ने इन अभ्यर्थियों के सामने ऐसी चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं, जिन्होंने उनकी तैयारी को प्रभावित किया है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ाना कतई उचित नहीं होता है लेकिन वर्तमान में, RAS की पूर्ववर्ती भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों के मन में अनिश्चितता और मानसिक दबाव बना हुआ है। साथ ही, हाल ही में भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के दौरान कई सरकारी कर्मचारी और अभ्यर्थी अपनी ड्यूटी में व्यस्त रहे। इस कठिन समय में उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। इन परिस्थितियों ने मेहनती और प्रतिबद्ध अभ्यर्थियों को भी अपनी पूरी क्षमता से तैयारी करने से वंचित कर दिया।
प्रदेश सरकार से सविनय निवेदन है कि राजस्थान के इन होनहार युवाओं की भावनाओं और उनकी जायज माँगों का सम्मान करते हुए RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाए। यह कदम न केवल अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी पूर्ण करने का उचित अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके साथ न्याय सुनिश्चित करेगा।
@RajCMO
ऐसा लग रहा है कि राजस्थान सरकार युवाओं के भविष्य एवं भर्ती परीक्षाओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री एवं तमाम विधायकों ने RAS भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों से कह दिया कि आपका काम हो जाएगा और उनकी भूख हड़ताल खत्म करवा दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बात के मायने होते हैं।
इस सब से अभ्यर्थियों में माहौल ऐसा बन गया कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ेगी जिसके कारण उन्होंने अपनी तैयारी उसी अनुरूप कर दी। परन्तु RPSC ने परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाई है जिससे अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन की स्थिति है।
क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात किए बगैर ही ऐसा वादा कर दिया? क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के बीच इतनी संवादहीनता है कि हजारों युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए उनके वादे की कोई गंभीरता नहीं है? इतने जरूरी विषय पर उपमुख्यमंत्री केवल पत्र क्यों लिख रहे हैं जबकि उन्हें तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैसला करवाना चाहिए।
भाजपा अपनी अंदरूनी राजनीति में चाहे कितनी भी उलझे परन्तु युवाओं के भविष्य के साथ ऐसी खिलवाड़ कैसे की जा सकती है? मुख्यमंत्री जी को इतनी गर्मी में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से बात कर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। @RajCMO