जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी वाले अभिजीत दीपके प्रदर्शन कर रहे थे,भीड़ में से कुछ युवक आए और थप्पड़ मारने लगे. प्रदर्शन के दौरान अभिजीत के समर्थक कंधे पर बिठाकर आगे बढ़ रहे थे,इसी दौरान युवकों ने हमला कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
#cjp#cockroachjantaparty#abhijitdipke #jaipurcity
टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून को मुंबई में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स स्तब्ध रह गए हैं। बताया जा रहा है कि संचिता की उम्र करीब 30 साल थी। उन्होंने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
संचिता उगले टीवी के कई लोकप्रिय शोज जैसे साजन घर, कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी दिखाई दी थीं।
उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में है, जो निधन से कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में वह सामान्य और खुश नजर आ रही थीं, जिससे यह घटना और भी हैरान करने वाली लग रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उनके साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
#SanchitaUgle #TVIndustry #BreakingNews #Mumbai
बिहार के चर्चित कोचिंग विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है। पटना की ADJ-33 अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें बेल दे दी। रौशन आनंद को खान सर के संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले के मामले में गिरफ्तार कर बेउर जेल भेजा गया था, जहां से अब वह 12 दिन बाद बाहर आएंगे।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों पक्ष “गुरु” की तरह व्यवहार करें और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हों।
रौशन आनंद ने पहले आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद वह अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जिनकी नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
#RaushanAnand #PatnaCourt #BiharNews #BreakingNews
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्मृति मंधाना ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 171 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। 14वें ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने टीम को संभालते हुए मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई।
#SmritiMandhana #INDvsPAK #WomensT20WorldCup #TeamIndia #CricketNews
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 64 रनों से हराया। बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने कमाल कर दिया। दीप्ति ने 5 विकेट झटके, जबकि श्री चरणी ने 3 विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ही सिमट गई और मुकाबला भारत के नाम रहा।
#INDvsPAK #WomensT20WorldCup #SmritiMandhana #TeamIndia #BreakingNews #DeeptiSharma
मध्य प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है जहां मां बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई यह पूरा घटनाक्रम एमपी के मुरैना जिले में सामने आया है जहां ट्रेन में मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।
देश में फ्लेक्स फ्यूल को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नितिन गडकरी ने गाड़ियों में E100 (100% इथेनॉल) ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है, जिससे अब पूरी तरह इथेनॉल से चलने वाले वाहनों का रास्ता साफ हो गया है।
सरकार इस फैसले को पेट्रोल पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। इससे पहले E20 Fuel और E85 Fuel को भी बढ़ावा दिया जा चुका है। हालांकि, इस फैसले को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे घातक कदम बता रहे हैं। उनका कहना है कि इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का और गन्ने की खेती में भारी मात्रा में भूजल का इस्तेमाल होता है, जिससे ग्राउंडवॉटर पर दबाव बढ़ेगा। वहीं कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि लंबे समय में इसका असर वाहनों के इंजन पर भी पड़ सकता है।
यानी एक तरफ सरकार इसे हरित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम मान रही है, तो दूसरी तरफ इसके असर को लेकर बहस तेज हो गई है।
#E100Fuel #NitinGadkari #FlexFuel #AutoNews #BreakingNews
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले Asaduddin Owaisi ने एक बार फिर यूपी का रुख करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, ओवैसी पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि उनकी पार्टी AIMIM चुनाव लड़कर भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर ओवैसी यूपी में चुनाव लड़ते हैं, तो अखिलेश यादव को मिलने वाले मुस्लिम वोटों में बड़ी कटौती हो सकती है, जिससे सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है। अब सवाल यही है कि क्या ओवैसी की पार्टी वाकई बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Owaisi #UPPolitics #AIMIM #AkhileshYadav #BreakingNews #AsaduddinOwaisi
बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश नाकाम हो गई। मास्क पहने दो युवतियां गहने देखने के बहाने दुकान में पहुंचीं और दुकानदार पर पेपर स्प्रे कर दिया। हालांकि, दुकानदार की सूझबूझ से मामला पलट गया।
दुकानदार ने तुरंत शटर बंद कर दिया, जिससे दोनों आरोपी दुकान के अंदर ही फंस गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Patna #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है।
सीएम योगी ने मंच से साफ कहा, “बेटी तो बेटी होती है, उसके खिलाफ कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
उन्होंने इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए सामाजिक मर्यादा बनाए रखने की बात कही।
#YogiAdityanath #AkhileshYadav #UPPolitics #BreakingNews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान वे 15 जून से फ्रांस में होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
भारत इस बार साझीदार देश के रूप में इस बैठक में भाग ले रहा है। दौरे के दौरान पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ अहम बैठकें होंगी।
इन बैठकों में रक्षा, प्रौद्योगिकी, आर्थिक सहयोग और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होने की संभावना है। जानकारों के मुताबिक, फ्रांस के साथ संभावित राफेल डील को लेकर भी बातचीत हो सकती है, जिससे इस सौदे को आगे बढ़ाने की दिशा मिल सकती है।
#PMModi #G7Summit #FranceVisit #IndiaNews #BreakingNews
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने बयान देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा, “कोयला खा गए, गैस खा गए, तेल खा गए, SAIL खा गए, एयरपोर्ट खा गए, रोड खा गए, पोर्ट खा गए, पेपर लीक में हजारों करोड़ खा गए… और अब भगवान श्री राम को भी नहीं बख्शा। मंदिर के चढ़ावे में भी चोरी कर ली।”
उन्होंने आगे नारा देते हुए कहा, “चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो।” इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
#SanjaySingh #AAP #RamMandir #PoliticalNews #BreakingNews @SanjayAzadSln
असम के जोरहाट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का भारतीय वायु सेना का AN-32 सैन्य विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान जैसे ही रनवे के करीब पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तुरंत उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में विमान दो हिस्सों में टूट गया और आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर और एयरफोर्स की इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं।
Hashtags:
#Assam #IAF #PlaneCrash #Jorhat #BreakingNews
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान तेजी से चर्चा में आ गया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आती है, तो यह देश का “आखिरी चुनाव” हो सकता है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
उनके बयान का इशारा इस ओर माना जा रहा है कि बीजेपी की जीत के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। हालांकि, इस टिप्पणी को लेकर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर समर्थक और विरोधी दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#AkhileshYadav #UPPolitics #BJP #BreakingNews #IndiaPolitics
दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित एक बहुमंजिला सरकारी भवन में लगी भीषण आग ने बड़ा नुकसान किया है। इस हादसे में करीब 4,000 ईवीएम जलकर खाक हो गईं। घटना की जानकारी देते हुए कौशिक चौधरी ने बताया कि आग सामान्य नहीं लग रही और इसमें साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
मंत्री के अनुसार, नष्ट हुई ये ईवीएम हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं। आग की शुरुआत दूसरी और तीसरी मंजिल से बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जबकि बीच की कुछ मंजिलें कम प्रभावित रहीं। इस कारण घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। इस भीषण आग में कई अहम सरकारी फाइलें और दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
#KolkataFire #EVM #WestBengal #BreakingNews #IndiaNews
पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीबीआई ने उन्हें दोबारा समन जारी किया है। अब अभिषेक बनर्जी को 14 जून को पूछताछ के लिए पेश होना होगा।
इससे पहले भी जांच एजेंसी उन्हें नोटिस भेज चुकी है। मामले को लेकर लगातार जांच तेज हो रही है और एजेंसियां उनके जवाबों की पड़ताल कर रही हैं।
क्या है मामला
विवाद विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि बिना बैठक हुए प्रस्ताव तैयार कर हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल किया गया। इसी को लेकर जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। फिलहाल, 14 जून को होने वाली पूछताछ पर सबकी नजर टिकी है, क्योंकि इससे इस पूरे मामले में आगे की दिशा तय हो सकती है।
#AbhishekBanerjee #TMC #CBI #WestBengal #BreakingNews
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भतीजे प्रभात सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभात सिंह, जो राजनाथ सिंह के रिश्ते के भाई प्रदीप सिंह के बेटे थे, गुरुवार देर रात इंदौर-देवास रोड पर शिप्रा थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। वे कार से उतरकर दोबारा बैठने ही जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। इस दौरान महज कुछ सेकंड के अंतर में वे भी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे में उनके साथ मौजूद तीन अन्य दोस्त घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद प्रभात सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली भेजा गया है, जहां से उसे वाराणसी ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#IndoreAccident #RajnathSingh #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh
मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला अब और गरमा गया है। नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में संवैधानिक रास्ता चुनाव आयोग के पास जाना होता है और अदालत सीधे दखल नहीं देती।
इसी बीच इस मुद्दे पर सियासी टकराव भी तेज हो गया है। याचिका खारिज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राष्ट्रपति से मिलने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के बीच पटवारी बैरिकेड पर चढ़ गए, जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान हुई खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे घटनाक्रम ने और तूल पकड़ लिया है।
#MPPolitics #MeenakshiNatrajan #JituPatwari #SupremeCourt #BreakingNews