तीन बार आंदोलन हो चूका यह चौथी आंदोलन है लेकिन अभ्यार्थी अभी भी नहीं जगे है! Bssc से सभी लोग पीड़ित हैं लेकिन जब सड़को पर संघर्ष की बारी आती है सब घरों मे दुबक के बैठे जाते है। Exam नहीं हो रही,यह दर्द सबका है, पर दर्द को आवाज़ बनाने वाले कम पड़ गए हैं। जो कल तक कहते थे कि उम्र निकल जाएगी, वही आज घर बैठकर इंतज़ार को भाग्य मान रहे हैं। आंदोलन अकेले के कंधे पर नहीं टिकता। जब अभ्यर्थी खुद मैदान में नहीं आते, तो सरकार को लगता है कि गुस्सा ठंडा पड़ गया है,सरकारे तानाशाह हो जाती है और तारीखें फिर आगे सरक जाती हैं। निराशा भर्ती के रुकने से नहीं, एक-दूसरे के पीछे छिप जाने से और गहरी होती है।अगर मुद्दे आपके हैं तो संघर्ष भी आप ही को करना होगा!....
#bssc #Bssc
बहुत बहुत धन्यवाद @ravish_journo सर जो आपने हमारे बिहार के मुद्दे को उठाया, लाखों अभ्यर्थियों का आवाज़ बने, उम्मीद करती हूं बिहार सरकार जल्द इस मामले को संज्ञान में लेगी!
बिहार पटना: BSSC परीक्षा के लिये छात्रों का आंदोलन!
आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के औसर पर छात्रों ने गांधी के रास्ते पर चलने का फैसला करते हुए BSSC आयोग की कार्य प्रणाली के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है, सरकार से छात्रों की जो मांग है उसको पूरा किया जाए! @samrat4bjp@EducationBihar@CMBiharOffice@VijayKrSinhaBih@IPRDBihar
एक प्रदर्शन बिहार से
बिहार के लाखों BSSC अभ्यर्थियों की ओर से आपसे एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह है।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा द्वितीय इंटर-स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन 02/23) का विज्ञापन वर्ष 2023 में जारी किया गया था। इतने लंबे समय के बाद भी अभ्यर्थी परीक्षा की स्पष्ट तिथि का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया में कई बार बदलाव/विस्तार हुआ, लेकिन अभ्यर्थियों को अभी तक ऐसी स्पष्ट समय-सारणी नहीं मिली है जिससे उन्हें यह पता चल सके कि परीक्षा आखिर कब होगी। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार इस भर्ती में लगभग 26 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे और बाद में रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर लगभग 24,492 की गई।
यह केवल इंटर लेवल तक सीमित समस्या नहीं है। BSSC 4th Graduate Level (CGL-4), 10वीं स्तर तथा BSO जैसी भर्तियों को लेकर भी अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा की तारीख और भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि अभ्यर्थियों के पास कोई स्पष्ट और बाध्यकारी परीक्षा कैलेंडर नहीं है। लाखों युवा वर्षों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह निश्चित रूप से पता नहीं होता कि परीक्षा कब होगी। इससे उनकी पढ़ाई, उम्र सीमा, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर सीधा असर पड़ता है।
हमारी कुछ प्रमुख मांगें हैं—
1. BSSC का स्पष्ट एवं बाध्यकारी परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए।
हर भर्ती की संभावित परीक्षा, परिणाम और आगे की प्रक्रिया की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को बार-बार अनिश्चितता में न रहना पड़े।
2. 25% संविदा वेटेज की व्यवस्था समाप्त की जाए।
सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिले और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समानता सुनिश्चित हो।
3. परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।
परीक्षा के आयोजन से लेकर प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका/OMR, उत्तर-कुंजी, आपत्ति और परिणाम तक प्रत्येक चरण में स्पष्ट व्यवस्था हो।
4. परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराने पर विचार किया जाए।
अभ्यर्थियों की एक बड़ी मांग है कि बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेन-पेपर एवं OMR आधारित परीक्षा कराई जाए। हमारा उद्देश्य किसी माध्यम के खिलाफ होना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था की मांग करना है जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रक्रिया पर अधिक भरोसा हो और प्रश्नपत्र एवं OMR की उपलब्धता के माध्यम से रिकॉर्ड भी स्पष्ट रहे।
5. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र और OMR/उत्तर-पत्र की पारदर्शी व्यवस्था दी जाए।
इससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन को समझ सकेंगे और किसी भी आपत्ति की स्थिति में प्रक्रिया अधिक पारदर्शी रहेगी।
6. वर्षों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की समस्या पर सार्वजनिक चर्चा हो।
बिहार के युवा लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ आवेदन की तारीख नहीं, बल्कि परीक्षा और पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय-सीमा चाहिए।
रविश कुमार जी, आपसे विनम्र आग्रह है कि BSSC की लंबित भर्तियों और परीक्षा कैलेंडर के मुद्दे को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से उठाएं। लाखों अभ्यर्थियों की आवाज को उचित मंच मिले और संबंधित आयोग/सरकार से यह पूछा जाए कि भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद परीक्षा और पूरी चयन प्रक्रिया को निश्चित समय में पूरा करने की व्यवस्था क्यों नहीं है।
हम किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं। हमारी मांग केवल इतनी है कि भर्ती समय पर हो, परीक्षा पारदर्शी हो, सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिले और परीक्षा कैलेंडर स्पष्ट रूप से जारी किया जाए।
धन्यवाद।
BSSC महाआंदोलन 4.0 स्टार्ट हो गया हैं दोस्तों...
और अगर आप चाहते हो की ये आंदोलन सफल हो जाये तो फिर आपको गर्दानीबाग आना होगा!....
वैसे इस कुम्भकर्ण आयोग से तो उम्मीदें ख़त्म हो चुकी हैं लेकिन एक आखिरी प्रयास करने मे क्या जाता है..
#BSSC#BSSC
पटना के गर्दनीबाग में अपनी मांगों को लेकर बिहार एसएससी के छात्रों का धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी।। BSSC बिहार के 50 लाख लड़के और लड़कियों के जवानी को खा रहा है।। कृपया मुख्यमंत्री संज्ञान लें संविदा हटे और परीक्षा तिथि जारी हो @samrat4bjp
70वीं BPSC रद्द करने, दरोगा भर्ती की जांच और BSSC में संविदा वेटेज खत्म करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले छात्रों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर रोक दिया, बारिश में भींगते रहे, लेकिन हक की आवाज नहीं रुकी प्रदर्शन जारी रहा |
#BPSC#Patna#70thBPSC#BPSCProtest #StudentProtest #BiharNews